July 25, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    रात के बचे हुए चावलों से भी बना सकते हैं फ्राइड राइस, जानें कमाल की ट्रिक

    • rounak group

    खाना खजाना /शौर्यपथ /आपको अगर नई-नई टेस्टी रेसिपी हर रोज ट्राई करनेे तो करने का शौक है, तो आप फ्राइड राइस ट्राई कर सकते हैं। आज हम आपको फ्राइड राइस बनाने का ऐसा तरीका बता रहे हैं, जिससे आपकी रेसिपी रेस्टोरेंट जैसी ही बनेगी।
    सामग्री−
    एक कप चावल
    दो कटी हुई हरी मिर्च
    पांच लहसुन की कटी हुई कलियां
    बारीक कटा हरा प्याज
    बारीक कटा गाजर
    स्वादानुसार नमक,
    काली मिर्च
    रेड चिली सॉस
    ग्रीन चिली सॉस
    सोया सॉस

    विधि− वेज फ्राइड राइस बनाने के लिए आप पके हुए चावलों का इस्तेमाल करें। अगर आपके पास कच्चे चावल हैं तो एक कप चावल को करीबन 20 मिनट के लिए पानी में भिगोएं। इसके बाद आप उसका पानी निथार लें। अब एक भगोने में करीबन 5−6 गिलास पानी डालें और एक चम्मच नमक डालें। साथ ही इसमें आधा चम्मच नींबू का रस भी डालें। जब पानी हल्का उबलने लगे तो इसमें चावल डालें और एक बार चला दें। अब आप चावलों को पकने के लिए छोड़ दें। जब चावल अच्छी तरह पककर तैयार हो जाए तो आप इसका अतिरिक्त पानी निकाल लें और चावलों को एक बड़ी प्लेट में फैला दें ताकि यह खिला−खिला रहे।
    अब एक कड़ाही को गर्म करने के लिए गैस पर रखें। अब इसमें तेल डालें। इसके बाद आप इसमें कटी हुई हरी मिर्च, लहसुन, प्याज, गाजर डालकर अच्छी तरह चलाएं। तीन−चार मिनट बाद आप इसमें नमक, काली मिर्च, रेड चिली सॉस, ग्रीन चिली सॉस व जरा सी सोया सॉस डालें। अब इसे अच्छी तरह मिक्स करें।
    अब बारी आती है इसमें चावल मिक्स करने की। आप इस मिश्रण में चावल डालें और अच्छी तरह मिलाएं। बस आपके फ्राइड राइस तैयार है।
    आप इसे प्लेट में निकालें और स्प्रिंग अनियन की मदद से गार्निश करें। आप इसे चाहे तो ऐसे ही खाएं या फिर इसे किसी चाइनीज ग्रेवी के साथ मिक्स करके खाएं।
    इस रेसिपी में स्प्रिंग अनियन व गाजर का प्रयोग किया है। आप चाहें तो इसमें अपनी पसंद की कुछ और सब्जियां भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision