July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    ‘भाबी जी घर पर हैं’ की अनीता भाभी का सामने आएगा नया चेहरा, सीरियल में आएगा ट्विस्ट

    • rounak group

    मनोरंजन /शौर्यपथ / टीवी शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ में नेहा पेंडसे नई अनीता भाभी बनी हैं। जबसे सौम्या टंडन ने शो को अलविदा कहा था, तभी से नई अनीता भाभी को लेकर चर्चा चल रही थी। अब जब नेहा पेंडसे यह किरदार निभा रही हैं तो ऐसे में शो में उनका नया चेहरा भी देखनो को मिलेगा। दरअसल, आने वाले एपिसोड्स में एक ट्विस्ट आने वाला है। इसमें अनीता भाभी नए चेहरे में नजर आएंगी। सबकी चहेती, अनिता भाभी, मॉडर्न कॉलोनी और अपने प्यारे पति विभूति मिश्रा (आसिफ शेख) और उनके पड़ोसी, मनमोहन तिवारी (रोहिताश गौड़) के दिलों में धमाकेदार एंट्री करने वाली हैं।
    अपने इस किरदार को लेकर नेहा पेंडसे काफी एक्साइटेड हैं। वह कहती हैं, “‘भाबीजी घर पर हैं’ की शूटिंग तो मैंने शुरू कर दी है, लेकिन टीवी पर मेरे किरदार के साथ एपिसोड्स 15 फरवरी से टेलिकास्ट होंगे। सीरियल में आप देखेंगे कि कैसे अपनी खूबसूरती, स्टाइल और जादू से लोगों को दीवाना बनाने वह आती हैं, जिससे पूरी कॉलोनी का माहौल बदल जाता है। सीरियल में अनिता भाभी का एक्सीडेंट हो जाता है और उन्हें अपने चेहरे की सर्जरी करवानी पड़ती है, लेकिन सर्जरी के दौरान गलती से असली तस्वीर किसी और से बदल जाती है, जिसकी वजह से उन्हें बिल्कुल नया चेहरा मिलता है। अनीता भाभी के नए चेहरे को देख सभी हैरान रह जाते हैं। बाद में जब सच्चाई पता चलती है तो लोग कहते नजर आते हैं कि सूरत बदल गई पर सीरत वही है।”
    नेहा आगे बताती हैं कि नई अनीता भाभी के स्वागत में खास पार्टी रखी जाती है। शो में विभूति नारायण पहले थोड़े झिझकते हैं, लेकिन नई शुरुआत के लिए तैयार हो जाते हैं। पुरानी यादों को ताजा करते हुए, इस प्यारी-सी जोड़ी का बेहतरीन कैबरे परफॉर्मेंस भी आपको देखने को मिलेगा। दोनों के बीच पहले जैसा रोमांस देखने को मिलेगा। यह ‘वैलेंटाइन डे’ कुछ ज्यादा ही खास होने वाला है, क्योंकि दर्शकों को आखिरकार अपनी अनिता भाभी को परदे पर देखने का मौका मिलेगा। मैं काफी खुश और उत्सुक हूं। सीरियल में ट्विस्ट देखने के लिए तैयार हो जाइए। अनीता भाभी की धमाकेदार एंट्री होने वाली है।”

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision