July 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    इन कामों को करने से व्यक्ति को नहीं मिलता है सम्मान, पढ़ें आज की चाणक्य नीति

    • rounak group

    शिक्षा /शौर्यपथ /आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़े कई पहलुओं का जिक्र किया है। जिसमें धन, तरक्की, बिजनेस, नौकरी और वैवाहिक जीवन आदि शामिल हैं। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को सफलता हासिल करने के लिए कुछ चीजों से दूर रहना चाहिए। आचार्य का मानना है कि जो व्यक्ति दूसरों की मदद और समय पर काम को पूरा करता है। वह हमेशा समाज में मान-सम्मान पाता है।
    चाणक्य कहते हैं कि धोखा देने वाले व्यक्ति को सम्मान हासिल नहीं होता है। ऐसे व्यक्ति से लोग दूरी बनाकर रखते हैं। इसलिए जीवन में सफलता हासिल करने के लिए धोखा देने की प्रवृत्ति रखने वाले व्यक्ति से हमेशा दूर रहना चाहिए। जानिए किन कामों को करने से नहीं मिलता है सम्मान-
    1. धोखा देने वाला व्यक्ति नहीं होता है किसी का मित्र- चाणक्य कहते हैं कि धोखा देने वाला व्यक्ति किसी का प्रिय या मित्र नहीं होता है। अपने स्वार्थ के लिए दूसरों को धोखा देने वाले व्यक्ति को समाज में सम्मान नहीं मिलता है। एक समय आने पर इनका कोई भी मित्र नहीं रह जाता है।
    2. धोखा देने वाले व्यक्ति का भरोसा नहीं होता- चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति दूसरों को धोखा देते हैं, उनका कोई विश्वास नहीं करता है। धोखा देकर सफलता हासिल करने वालों की सफलता अस्थाई होती है। इस स्थिति में व्यक्ति को शर्मिंदा भी होना पड़ता है।
    3. लालच के लिए किसी को धोखा- चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को लालच के लिए किसी को धोखा नहीं देना चाहिए। लोभ के लिए धोखा देने वाले व्यक्ति समाज में सम्मान नहीं पाते हैं। ऐसे लोगों का आत्मविश्वास कम होता है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision