July 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    जानिए देर रात भोजन करने के नुकसान

    • rounak group

              लाइफस्टाइल / शौर्यपथ / लॉकडाउन के दौरान सभी का शेड्यूल बदल गया है और हम में से ऐसे कई लोग हैं, जो अब आराम से अपने काम करना पसंद करते हैं। उन्हें लगता है कि अब जाना ही कहां है तो आराम से सारा काम किया जा सकता है। चलिए यह बात हो गई काम की, लेकिन यदि आप रात में खाना भी आराम से कर रहे हैं मतलब कि देर रात भोजन कर रहे हैं तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

    अगर आप भी यही दिनचर्या अपना रहे है तो

    एक बार इससे होने वाले नुकसान पर नजर जरूर डालें ।

    1 बढ़ता है वजन -

    रात में शरीर का मेटाबौलिज्म दिन की अपेक्षा धीमा व कमजोर रहता है, जिस वजह से देर रात में खाया गया खाना पचने में परेशानी आती है। इस वजह से रात में अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न नहीं हो पाती और वजन बढ़ता है।

    2 बढ़ता है ब्लड प्रेशर -

    कई जानकारों के अनुसार देर रात खाना खाने से ब्लड प्रेशर के साथ ही खून में शुगर का स्तर भी अधिक हो जाता है, जोकि सेहत को नुकसान पहुंचाता है।

    3 सोने में होती है परेशानी -

    एक रिपोर्ट के अनुसार देर रात स्नैक्स या खाना खाने से से स्लीप साइकल भी डिस्टर्ब होती है, जिससे गहरी नींद आने में समस्या हो सकती है। साथ ही गैस्ट्रिक समस्या भी हो सकती है, सो अलग।

    4 चिड़चिड़ापन -

    अगर आप पर्याप्त मात्रा में सुकून की नींद नहीं ले पाते, तो इसका असर आपकी मानसिक सेहत पर भी पड़ता है। दिमाग को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता, नतीजतन चिड़चिड़ापन पैदा होता है।

     

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision