July 25, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    ऐसी महिलाये जो बदल देती हैं पति और परिवार की किस्मत!

    • rounak group

    शौर्यपथ विशेष / सनातन धर्म में हर स्त्री को देवी और मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है पर इसके साथ ही शास्त्रों में कुछ विशेष लक्षणों वाली सुकन्या के बारे में बताया गया है। ऐसी कन्या बड़ी भाग्यशाली होती है। इनके भाग्य से ना सिर्फ पत‌ि के जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है बल्कि पूरा घर पर‌िवार खुशहाल और धनवान बना रहता है। वैसे तो हर बेटी अपने माता-पिता के लिये लकी ही होती है लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में सौभाग्यशाली महिलाओं की कुछ विशेषताएं बतायी गयी हैं। आज हम आपको ऐसी भाग्यशाली सुकन्या की पहचान बता रहे हैं।
    1 हिरणी के जैसी आंखों वाली
    आंखो से व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ पता चला सकता है। शास्त्रों और ज्योतिष में नेत्र के स्वरूप के आधार पर गुण और भाग्य के बारे में बताया गया है जैसे कि ज‌‌िन स्‍त्र‌ियों की आंखें ह‌िरणी के समान और सफेद भाग के अंत में लाल‌िमा ल‌िए होती है वह बड़ी भाग्‍यशाली और सुख भोग पाने वाली होती है।
    2 जिह्वा से होती है सुकन्या की पहचान
    नारी के होंठ और जिह्वा का उसके जीवन में बड़ा महत्व है। जिस स्त्री के होंठ गुलाबी हो, जीभ लाल हो और वाणी में मधुरता हो। वह स्त्री स्वंय के साथ-साथ अपने परिवार के सुख का कारण होती है।नाभि 3 3 नाभि बताती है स्त्री की पहचान समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस स्त्री की नाभि गोल होती है वह गुणवान होती है। आमतौर पर इनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है और यह बुद्घिमान भी होती हैं। इनके हृदय में दया की भावना रहती है और दयालु होती है। इसलिए यह जहां भी और जिस परिवार में होती है सम्मान पाती है। जिनकी पत्नी ऐसी होती है उनका वैवाहिक जीवन आमतौर पर सुखमय रहता है। नाभ‌ि के नीचे त‌िल या मस्सा होना भी स्‍त्री के भाग्‍यशाली और सुखी जीवन का संकेत माना जाता है।
    3 नाक के अग्र भाग में तिल हो
    जिस नारी की नाक के अग्र भाग में तिल हो, नाक की बनावट सुन्दर हो और सूंघने की क्षमता अधिक हो। वह महिलायें अपने गुणों के कारण पूजी जाती हैं। उनका जीवन ऐशो-आराम में व्यतीत होता है।
    4 ऐसे होते है सुकन्या के पैर
    महिलाओं के पैरों में कमल, चक्र व शंख का चिन्ह उन्हे परम भाग्यशाली बनाता है। ऐसे स्त्रियां या तो स्वयं उच्चाधिकारी होती है या फिर किसी उच्चाधिकारी, व्यापारी या राजनेता की पत्नी होकर सुख भोगती है। साथ ही जिन स्त्रियों के पैर का अंगूठा उठा हुआ, गोल, मॉसल और लालिमा लिये हो तो वे महिलायें काफी भाग्याशाली होती है। ऐसी स्त्रियों हमेशा भौतिक सुखों का भोग करके एक बेहतरीन जीवन जीती है।
    5 गालों पर पड़ते हैं गढ्ढे
    गालों पर पडऩे वाले गढ्ढ़े ना सिर्फ चेहरे का आकर्षण बढ़ाते हैं बल्कि ये शुभ भी मान जाते हैं। जिस महिला के हंसते समय गालों में गडढे या डिम्पल पड़ते हो, वह स्त्री तेज-तर्रार, विवेकवान होती है। वह अपनी बुद्धि व क्रिया-कलापों से सबके दिल में जल्द ही अपना स्थान बना लेती है।
    6 दाहिने गाल पर काला तिल हो
    समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस नारी के दाहिने गाल पर काला तिल हो, वह स्त्री धनवान, वैभवशाली, एंव चरित्रवान होती है। ऐसी स्त्रियॉ अपनी आवश्यकताओं को नियन्त्रण में रखने वाली होती है। इन्हे भौतिक जगत की तमाम वस्तुओं का सुख भी प्राप्त होता है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision