July 25, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मास्क धोते समय की गईं ये गलतियां पड़ न जाए सेहत पर भारी, बरतें ये सावधानियां

    • rounak group

    टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर सरकारें अलर्ट हो गई हैं। लोगों को कोविड-19 संक्रमण से दूर रखने के लिए सही तरह के मास्क पहनने और उन्हें अच्छे से धोने की सलाह दी जा रही है। बावजूद इसके कई बार लोग अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर रहे हैं जो आगे चलकर उनकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं मास्क से जुड़ी वो कॉमन गलतियां।

    कोविड-19 के संक्रमण से दूर रखने के लिए डब्ल्यूएचओ ने लोगों को घर से निकलने से पहले या किसी बाहरी व्यक्ति के संपर्क में आने से पहले चेहरे पर मास्क लगाने की सलाह दी है। लंबा समय गुजर जाने के बाद भी लोगों में मन में मास्क को लेकर कई दुविधाएं अभी भी बनी हुईं हैं जैसे- मास्क को धोने का सही तरीका क्या है, मास्क को कैसे संक्रमण फ्री बनाए रख सकते हैं, मास्क को धोते समय क्या नहीं करना चाहिए। सरकार ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल #IndiaFightsCorona पर कई वीडियो शेयर कर सही ढंग से मास्क पहनने और धोने के तरीके के बारे में जानकारी भी दी है। आइए जानते हैं मास्क को लेकर ऐसे ही कुछ सवालों के सही जवाब।
    फेस मास्क धोते समय न करें ये गलतियां-
    -सिर्फ पानी से धोना -कई लोग मास्क धोने के लिए सिर्फ पानी का इस्तेमाल करते हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है। मास्क में मौजूद जीवाणु को हटाने के लिए जरूरी है कि मास्क को साबुन या सर्फ से साफ किया जाए। पानी से मास्क धोना आपको संक्रमण से बचाने के लिए पर्याप्त नहीं है।

    ठंडे पानी से मास्क धोना- ठंडे पानी से मास्क धोने की जगह गर्म पानी का इस्तेमाल करें। ये तरीका संक्रमण को दूर रखने के लिए अधिक प्रभावशाली है। इस तरह मास्क धोने से मास्क में मौजूद सारे कीटाणु नष्ट हो जाते हैं।

    कमरे में मास्क को सूखाना- अक्सर कई लोग मास्क को घर के भीतर ही सुखा देते हैं। लेकिन याद रखें मास्क को धूप दिखाना बेहद आवश्यक है। कमरे में सूखाने से मास्क की नमी भले ही मिट जाती है लेकिन कीटाणु उसमें रह सकते हैं।

    एक ही मास्क को बार-बार धोना -एक ही मास्क को बार-बार धोने से उसका प्रभाव कम होने के साथ वह कुछ समय बाद ढीला भी पड़ने लगता है। बार-बार धोने से मास्क का कपड़ा गल जाता है और वह पहले जितना प्रभावशाली नहीं रह पाता। यही वजह है कि मास्क पहनते समय कई बार लोगों के नाक से मास्क नीचे गिरने लगता है और आपको उचित सुरक्षा नहीं दे पाता है। इससे बचने के लिए मास्क को समय-समय पर बहलते रहें।

    फेस मास्क धोने के असरदार तरीके-
    -प्रेशर कुकर में पानी और नमक उबलते हुए इसमें 10 मिनट के लिए मास्क को डाल दें, फिर पूरी तरह सुखाकर इस्तेमाल में लाएं।
    -मास्क धोने के लिए पानी और डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें,5 घंटे धूप में सूखाकर इसका दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं।
    -डिटर्जेंट में मास्क धोने के बाद उसे प्रेस कर दें। ऐसा तब करें जब आप जल्दी में हो और मास्क साफ न हो, लेकिन मास्क को अच्छी तरह सूखा लें।
    -डिटर्जेंट में मास्क धोने के बाद उसे सुखाने के लिए प्रेस कर दें। ऐसा तब करें जब आप जल्दी में हो और मास्क साफ न हो, ध्यान रखें मास्क पूरी तरह सूखा हुआ होना चाहिए।
    -डिस्पोजेबल मास्क को उबालकर साफ न करें। उसके अंदर ऐसे कई तत्व होते हैं जो धुलाई से खराब हो सकते हैं।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision