Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

महाभारत की 30 प्रमुख घटनाएं, जानिए रोचक जानकारी

  • rounak group

आस्था /शौर्यपथ / महाभारत यूं तो सैंकड़ों घटनाओं का संग्रह है, परंतु फिर भी कुछ ऐसी घटनाएं हैं जो जनमानस में प्रचलित हैं। आओ ऐसी ही घटनाओं की एक लिस्ट पर नजर डालते हैं।
1. भीष्म पितामाह द्वारा भीष्म प्रतिज्ञा लेना।
2. राजा पांडु और रानी माद्री का वन में निधन और कुंती का हस्तिनापुर में प्रवेश।
3. द्रोणाचार्य द्वारा कौरव और पांडवों को शिक्षा देने के दौरान
दक्षिणा में एकलव्य का अंगूठा मांगना।
4. दुर्योधन द्वारा भीम को जहर देकर नदी में फेंक देना।
5. दुर्योधन द्वारा पांडवों को मारने की योजना के तहत लाक्षागृह बनवाना और पांडवों का वहां से बच निकलना।
6. वन में भीम द्वारा हिडिम्बा से विवाह करना।
7. द्रौपदी स्वयंवर प्रसंग।
8. इंद्रप्रस्थ का निर्माण और द्रौपदी दुर्योधन पर हंसती है और कहती हैं, 'अंधे का पुत्र अंधा।'
9. पांडवों का जुआ खेलना और द्रौपदी का चीरहरण।
10. पांडवों का वनवास में जाना, भीम का हनुमानजी से मिलना और अर्जुन का उर्वशी से मिलना।
11. पांडवों द्वारा विराट नगर में अज्ञातवास बिताना।
12. पांडवों द्वारा इंद्रप्रस्थ की मांग को दुर्योधन द्वारा ठुकराना।
13. श्रीकृष्‍ण द्वारा पांडवों की ओर से शांति प्रस्ताव रखना और पांच गांव को मांगना।
14. वेदव्यास द्वारा धृतराष्ट्र को समझाना कि युद्ध रोक दो।
15. कुरुक्षेत्र में पांडवों द्वारा दुर्गा पूजा करना।
16. कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्‍ण द्वारा गीता ज्ञान देना।
17. घटोत्कच का वध करना।
18. अर्जुन द्वारा भीष्म का शरीर छलनी करना।
19. जयद्रथ का वध करना।
20. धृष्टद्युम्न द्वारा द्रोणाचार्य का शीश उतारना।
21. कर्ण का वध करना।
22. भीम और दुर्योधन का गदा युद्ध और दुर्योधन का वध।
23. गांधारी द्वारा श्रीकृष्ण को श्राप देना।
24. अश्वत्थामा द्वारा द्रौपदी के पांचों पुत्रों का वध करना।
25. अश्‍वत्थामा द्वारा ब्रह्मास्त्र चलाना और श्रीकृष्‍ण द्वारा अश्‍वत्‍थामा को श्राप देना।
26. यादवों का आपसी मोसूल का युद्ध होना और श्रीकृष्ण का अपना धाम जाना।
27. धृतराष्ट्र, कुंती आदि का वन में निधन होना।
28. पांडवों का स्वर्गारोहण।
29. परीक्षित को श्राप के चलते सांप द्वारा डंसना और जनमेजय का नागयज्ञ।
30. इसके अलावा महाभारत में भीम द्वारा जरासंध का वध, श्रीकृष्ण द्वारा बर्बरीक का शीश मांगना आदि अन्य कई और भी घटनाक्रम थे।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)