July 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    बेदाग त्वचा और अच्छी इम्यूनिटी के लिए जरूरी है विटामिन-सी, ये 5 चीजें करें लें डाइट में शामिल नहीं होगी कभी कोई कमी

    • rounak group

    लाइफस्टाइल /शौर्यपथ / बेदाग त्वचा और सेहतमंद रहने के लिए अच्छी इम्यूनिटी हर व्यक्ति की पहली ख्वाहिश होती है। व्यक्ति की ये दोनों ही ख्वाहिशें शरीर में पर्याप्त मात्रा में मौजूद विटामिन सी पूरा करता है। जी हां, शरीर में मौजूद विटामिन-सी व्यक्ति को कई गंभीर बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करके उसे स्वस्थ रहने में मदद करता है। विटामिन सी की कमी की वजह से व्यक्ति में खून की कमी, हड्डियों का कमजोर होना जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। दरअसल, विटामिन सी हीमोग्लोबिन के लिए आवश्यक आयरन के अवशोषण में सहायता करता है। विटामिन सी सबसे ज्यादा खट्टे फल जैसे संतरा, मौसमी, किन्नू में पाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इन फलों के अलावा 5 दूसरी चीजें भी हैं जो व्यक्ति के शरीर में विटामिन सी कमी इन फलों से भी जल्दी पूरी करती हैं।आइए जानते हैं आखिर क्या हैं वो 5 चीजें।

    ब्रोकली-
    ब्रोकली का सेवन करने से व्यक्ति को लगभग 132 मिलीग्राम विटामिन-C मिलता है। नियमित रूप से ब्रोकली का सेवन करने से व्यक्ति की इम्यूनिटी अच्छी होती है। जिसकी वजह से वो कैंसर जैसी कई जानलेवा बीमारी से भी दूर रहता है।

    स्ट्रॉबेरीज-
    स्ट्रॉबेरीज ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती हैं बल्कि सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद हैं। स्ट्रॉबेरीज से भरे एक कप में लगभग 84.7 मिलीग्राम विटामिन सी, फोलेट की खुराक होती है। जिसकी वजह से व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ रह सकता है।

    अनानास-
    अनानस भले ही एक फल हो लेकिन इसमें कई पोषक तत्व एकसाथ पाए जाते हैं। इस फल में 78.9 मिलीग्राम विटामिन सी के अलावा, ब्रोमेलैन भी मौजूद होता है। ब्रोमेलैन एक पाचन एंजाइम होता है जो भोजन को तोड़ने और सूजन को कम करके स्वस्थ रखता है।

    लाल शिमला मिर्च-
    जो लाल शिमला मिर्च आप अक्सर अपने घरों में बनाते या खाते हैं वो भी विटामिन-सी से भरपूर होती है। एक कप कटी हुई लाल शिमला मिर्च में 190 मिलीग्राम तक विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा लाल मिर्च में मौजूद विटामिन ए आंखों की सेहत का भी ध्यान रखता है।

    हरी शिमला मिर्च-
    लाल शिमला मिर्च की तरह ही हरी शिमला मिर्च भी विटामिन-सी से भरपूर होती है। एक कप कटी हुई हरी शिमला मिर्च में 120 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। इसके अलावा हरी शिमला मिर्च फाइबर का भी अच्छा स्रोत है। यह पाचन क्रिया और सेहत को बनाए रखने में मदद करता है।

     

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision