August 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    Ponniyin Selvan रिलीज से पहले कनाडा थिएटर ओनर्स को मिली धमकी- होगा हमला

    • doing of business

           मनोरंजन /शौर्यपथ /मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन   को लेकर अच्छा-खासा बज है। फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हो रही है। अब रिलीज के पहले कनाडा से एक नेगेटिव खबर आ रही है। वहां के थिएटर ओनर्स को धमकी दी गई है कि इस फिल्म की स्क्रीनिंग न करें। ऐसा करने पर स्क्रीन्स फाड़ने और वहां काम करने वालों को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई है। फिल्म PS1 के साथ चुप को लेकर भी धमकी है।
    ओनर्स को मिला ई-मेल
    कनाडा के कुछ लोकल लोग तमिल फिल्मों को लेकर लंबे वक्त से धमकियां देते रहे हैं। कनाडा के शहर Hamilton, Kitchener, और  London में ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 1 की रिलीज की तैयारी हो रही है। इस बीच फिल्म की स्क्रीनिंग न करने को लेकर थिएटर ओनर्स को ईमेल आया है। इसमें धमकी दी गई है कि ऐसा करने पर बवाल किया जाएगा।  
    रिलीज पर होगा अटैक
    ओवरसीज डिस्ट्रिब्यूटर KW Talkies फिल्म पोन्नियिन सेलवन 1 का कनाडा में डिस्ट्रिब्यूटर है। इसने ट्विटर पर मेल शेयर किया है जिसमें उसे धमकी मिली है। KW Talkies ने लिखा है कि हैमिल्टन, किचनर और लंदन सभी जगह से अपडेट मिला है। सभी थिएटर ओनर्स को धमकी मिली है कि PS1 तमिल या कोई  KW Talkies से कोई और फिल्म रिलीज की तो अटैक किया जाएगा।
    अस्पताल पहुंचेंगे कर्मचारी
    साथ में मेल का स्क्रीनशॉट है जिसमें लिखा है कि थिएटर ओनर्स और वर्कर्स को चेतावनी दी जाती है कि अगर क्रिमिनल KW Talkies Saleem की तरफ से ऑर्गनाइज की गई फिल्म चलाने का प्लान कर रहे हैं, खासकर PS1 और चुप। धमकी में लिखा है कि ऐसा होने पर स्क्रीन फाड़ दी जाएगी और इलाके में बवाल करेंगे और आपके कुछ काम करने वाले अस्पताल पहुंच जाएंगे। हम सिर्फ इन भारतीय फिल्मों को ही नहीं बल्कि दूसरी ब्लॉकबस्टर हिंदी फिल्मों को भी टारगेट करेंगे। लिखा है, हम लोग ऐसा तब तक करते रहेंगे जब तक KW Talkies के लोगों की फिल्में चलाना बंद नहीं कर देते।
    पहले भी हो चुका बवाल
    बता दें कि इससे पहले दुलकर सलमान की फिल्म कुरूप के समय भी वाल हो चुका है। ओंटारियो में फिल्म की रिलीज के बाद कुछ सिनेमाघरों की स्क्रीन फाड़ी गई थीं। कुल चार स्क्रीन्स डैमेज कर दिए गए थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision