August 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    Ponniyin Selvan I की बंपर अडवांस बुकिंग, बिक गए वीकेंड तक के टिकट

    • doing of business

             मनोरंजन /शौर्यपथ /मणिरत्न की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन  30 सितंबर को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की अडवांस बुकिंग को लेकर अच्छी खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि मूवी के टिकट्स हफ्तेभर तक के लिए बुक हो गए हैं। फर्स्ट डे अडवांस बुकिंग के मामले में पोन्नियिन सेल्वन इस साल की बेस्ट तमिल फिल्म साबित होने जा रही है। इस मामले में फिल्म कमल हासन की फिल्म विक्रम को टक्कर दे रही है। साउथ के कई शहरों में वीकेंड तक के सारे शोज बुक हैं।
    विक्रम को टक्कर दे रही PS I
    मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन को लेकर लोगों के मन में काफी उत्साह है। ट्रेड सोर्सेज की मानें तो गुरुवार सुबह तक फिल्म के तमिल वर्जन के करीब 10 करोड़ रुपये के टिकट्स बिक चुके हैं। इसके अलावा तेलुगू, हिंदी और मलयालम के डब किए वर्जन्स ने अडवांस बुकिंग में 1 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। कमल हासन की फिल्म विक्रम की अडवांस बुकिंग में 15.30 करोड़ रुपये की सेल हुई थी। फिल्म ने गुरुवार सुबह 10 करोड़ कमाई की है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि बचे हुए दिन में ये विक्रम को क्रॉस कर सकती है।  
    साउथ से तगड़ा कलेक्शन
    पोन्नयिन सेल्वन पैन इंडिया फिल्म है लेकिन इसका ज्यादातर कलेक्शन तमिलनाडु से है। सारी बुकिंग का महज में तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के बाहर बस 4 % का ही कलेक्शन है।  हिंदी वर्जन ने अब तक 18-20 लाख रुपये कमाई कर ली है। हालांकि विक्रम ने पहले दिन में हिंदी वर्जन में 27 लाख रुपये की अडवांस बुकिंग की थी। हालांकि पोन्नियिन सेल्वन का रिस्पॉन्स ओवरसीज जबरदस्त है। खासकर यूएस में। यूएस बॉक्स में फिल्म 6.8 करोड़ की कमाई कर चुकी है। वहीं नॉर्थ अमेरिका में मिलियन डॉलर अडवांस बुकिंग फिगर छूने वाली है।


    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision