
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई नगर / शौर्यपथ / महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के प्रयासों से अब शहर के विभिन्न स्थानों पर महापौर निधि के 70 लाख की लागत से ओपन जिम स्थापित किया जाएगा! महापौर ने लोगों की स्वास्थ्य गत भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ओपन जिम लगाने का निर्णय लिया है!
शहर में ओपन जिम की स्थापना होने से अन्य जिम या व्यामशाला में खर्च होने वाली राशि से राहत मिलेगा तथा नजदीकी वार्ड क्षेत्र में सुविधा मिलने से लोगों को अनावश्यक इधर-उधर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी! बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग सभी वर्ग के लोग ओपन जिम का उपयोग कर सकेंगे! ओपन जिम का पहला कांसेप्ट जीइ रोड स्थित उद्यान से प्रारंभ हुआ है! जिसे ओपन जिम उद्यान का नाम दिया गया है! क्षेत्रवासी यहां पर अपना फिटनेस बरकरार रखने के लिए पहुंचते हैं! धीरे-धीरे विभिन्न क्षेत्रों में इसकी मांग को देखते हुए अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार की सुविधा लोगों को देने की योजना महापौर ने बनाई है! और अब शहर के कई स्थानों पर ओपन जिम स्थापित किया जाएगा! इसके लिए जोन स्तर से विभागीय प्रक्रिया की जा रही है! आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने जल्द ही विभागीय प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश जोन आयुक्तों को दिए हैं!
निगम क्षेत्रों में ओपन जिम की होगी स्थापना निगम के सभी जोन क्षेत्र में ओपन जिम की स्थापना की जाएगी, इसके लिए महापौर ने अपनी निधि के राशि का उपयोग किया है! जोन क्रमांक एक में महापौर ने अपनी निधि के 10 लाख रुपए जिम सामग्री खरीदने के लिए दिए हैं! जोन क्रमांक एक में तीन पार्षद ने पार्षद निधि का उपयोग ओपन जिम के लिए किया है जिसमें से वार्ड क्रमांक 4, वार्ड क्रमांक 69 एवं वार्ड 70 शामिल है! इसके साथ ही विधायक निधि से भी नेहरू नगर भेलवा तालाब में जिम की स्थापना की जाएगी! जोन क्रमांक दो में महापौर ने अपनी निधि के 10 लाख रुपए ओपन जिम सामग्री स्थापित करने के लिए दिए हैं!
वार्ड क्रमांक 10 शांति नगर एवं वार्ड क्रमांक 14 रामनगर में ओपन जिम की स्थापना निगम द्वारा की जा चुकी है! जोन क्रमांक 3 में महापौर ने अपनी निधि के 10 लाख रुपए, ओपन जिम सामग्री क्रय कर स्थापना के लिए दिए हैं! यहां वार्ड क्रमांक 22 टाटा लाइन में ओपन जिम की स्थापना की जा चुकी है! जोन क्रमांक चार में महापौर ने अपनी निधि से 20 लाख रुपए ओपन जिम स्थापित करने के लिए दिए हैं, जोन 4 के सात स्थलों पर ओपन जिम लगाया जाएगा! यहां निगम ने पूर्व में बापू नगर वार्ड क्रमांक 37 में ओपन जिम लगाया है! जोन क्रमांक 5 में महापौर ने अपनी निधि से 20 लाख से रुपए ओपन जिम के लिए दिए हैं! यहां के 7 स्थलों में ओपन जिम की स्थापना बहुत जल्द की जाएगी!
राजनांदगांव / शौर्यपथ / अंबागढ़ चौकी पुलिस ने बिहरीकला के दशरथ मेश्राम के पुत्र भूपेश कुमार 32 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित ने गांव की युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा, जब युवती गर्भवती हुई तो आरोपित ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित भूपेश को गिरफ्तार किया है।
घटना बीते वर्ष 2010 से 19 अक्टूबर 2020 तक की है। पिछले दस साल से आरोपित भूपेश पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने बताया कि इस बीच आरोपित भूपेश ने दूसरी युवती से शादी कर ली। जिसकी जानकारी पीड़िता को नहीं दी। पीड़िता ने जब हाल ही में प्रेमी युवक भूपेश को आठ माह की गर्भवती होने की जानकारी दी और शादी करने की बात कही तो आरोपित प्रेमी ने शादी करने से मना कर दिया। अंबागढ़ चौकी थाना प्रभारी आशीर्वाद रहटगांवकर ने मामले को गंभीरता से लिया और मामले की जांच के दौरान ही आरोपित प्रेमी भूपेश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में जेल वारंट होने पर आरेापित को पुलिस ने जेल भेज दिया है
राजनांदगांव / शौर्यपथ / छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक आरोपी अजय यादव थाना छुईखदान ने 19 अक्टूबर को पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करना व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों ने इसकी रिपोर्ट थाने में कराई जहां थाना छुईखदान में पंजीबद्ध कर धारा 376, 506 भादंवि 4,6 पाक्सो एक्ट कायम किया गया। मामले की जानकारी तत्काल दूरभाष के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अति. पुलिस अधीक्षक कविलाश टंडन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनुविभाग खैरागढ जीसी पति के दिये गये निर्देश एवं मार्गदर्शन में तत्काल घटना स्थल पहुंच कर आरोपी का पता तलाश किया गया, जो नागपुर भागने की फिराक में था जिसे वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश व सुझबुझ से आरोपी अजय यादव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कोरोना सुरक्षा सप्ताह के क्रम में सोमवार को जिलेभर में दीप दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शाम को घर-आंगन पर दीप जलाकर कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक नियमों का पालन करते हुए स्वस्थ सेहत का उजियारा फैलाने का संदेश दिया गया। इसके अलावा चौक-चौराहों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
16 अक्टूबर से चलाए जा रहे कोरोना सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लोगों से मास्क लगाने की अपील की जा रही है। कोरोना से बचने के लिए दो गज दूरी का पालन तथा हाथों को अच्छी तरह से धोना या सैनिटाइज करने पर भी बल दिया जा रहा है। क्योंकि कोरोना संक्रमण से बचे रहने के लिए यह बहुत जरूरी है।
इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए कोरोना सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विभन्न प्रेरक आयोजन किए जा रहे हैं। विशेष सप्ताह के चौथे दिन घुमका विकासखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बेलिटकरी में दीप दिवस के अवसर पर विभिन्न घरों में प्रेरणा दीप जलाए गए। दीप जलाकर प्रेरित करने का प्रयास किया गया कि, कोरोना संक्रमण से खुद सुरक्षित रहकर अपने करीबियों को भी सुरक्षित रहने का संदेश दें और खुशियों की रोशनी फैलाएं। इस दौरान नगर व अंचल के लगभग सभी सरकारी कार्यालयों व घरों में दीप जलाए गए।
सप्ताह के पांचवे दिन हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत मास्क जरूर लगाएंगे, सामाजिक दूरी का पालन भी करेंगे और साबुन से हाथ धोकर या सैनिटाइज करने का पूरा ध्यान रखेंगे जैसे संकल्पों वाले प्रपत्र पर शहर के हर चौक-चौराहों पर लोगों से हस्ताक्षर कराए गए। 21 अक्टूबर को स्लोगन लेखन दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर के वार्डों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इस संबंध में सीएमएचओ राजनांदगांव डा. मिथलेश चौधरी ने बतायाए कोरोना सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत दीप दिवस के मौके पर दीप जलाकर लोगों ने जागरूकता का परिचय दिया है, जो एक अच्छा संकेत है। इसी तरह हस्ताक्षर अभियान के दिन भी लोगों ने प्रपत्र भरकर कोरोना को हराने के संकल्प में अच्छी भागीदारी निभाई है। इस मौके पर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर कोरोना से बचाव से संबंधित संकल्प प्रपत्र में लोगों के हस्ताक्षर कराए गए।
रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा का धरना प्रदर्शन दिखावा मात्र है छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि प्रदेश भाजपा मुद्दा विहीन हो चुकी है, वह विपक्ष में होने का झूठा दिखावा कर प्रदेश की शांति को अशांत बताकर कानून व्यवस्था के नाम पर आंदोलन प्रदर्शन कर रहे हैं जो सिर्फ और सिर्फ फोटो सेशन मात्र दिखाई पड़ा।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता तिवारी ने कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर दुहाई देने वाले भाजपाई पूर्व मंत्री और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार कोविड-19 संक्रमण के केंद्रीय गाइड लाइन की खुलेआम धज्जियां उड़ाई हो वह कानून व्यवस्था की बात करें शोभा नहीं देता। हार से बौखलाई भाजपा टुकड़े टुकड़े गैंग में बंट चुकी है। भाजपा के इस प्रदर्शन में राजधानी के ही अनेक भाजपाई नेताओं ने हिस्सा ना लेते हुए अपने को दूर रखा।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने भाजपा के इस दिखावटी प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि अपराध के कोई पैर नहीं होते मगर अपराधियों को पकड़ना, सजा दिलाना सरकार की जिम्मेदारी होती है जो प्रदेश की सरकार सतत रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कानून व्यवस्था के रास्ते हर उस अपराधियों को धर दबोचने में सफल हुई है, पुलिसिया रिकॉर्ड गवाह है जो पब्लिक डोमेन में है। डॉ रमन सिंह के 15 वर्षों में लूट, हत्या, बलात्कार, डकैती, अपहरण, चिटफंड घोटाले जैसी घटनाएं प्रदेश की पहचान बन चुकी थी छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ कहां जाने लगा था यह एनसीआरबी के आंकड़े कहते हैं।
प्रदेश में किसान, आदिवासी, मजदूर, बेरोजगार, आर्थिक मंदी जैसे बेबुनियाद आरोपों से पिट चुकी भाजपा इस तरह का झूठा दिखावा कर जनता को बरगलाने पुनः प्रयास कर रही है।
नवागढ़ / शौर्यपथ / जुआ एक्ट के तहत थाना नवागढ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नगदी रकम 1420 रुपये एवं सट्टा – पट्टी जप्त किया। नवागढ़ थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। मंगलवार को नवागढ पुलिस को जरिये मुखबीर के सुचना मिली कि कुछ लोग नवाग़ढ़ में रूपया-पैसो का हार-जीत का दाव लगाकर अलग अलग स्थानो में सट्टा - पट्टी लिख रहे है कि सूचना पर थाना नवागढ स्टाफ मौके पर पहुचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया । आरोपियो को अंको पर से रूपया-पैसो का हार-जीत का दाव लगाकर सट्टा - पट्टी लिखते रंगे हाथो पकडे गये। तीनो आरोपी को गिरफ्तार कर 4 (क) जुआ एक्ट तहत कार्यवाही की गई।
बिलासपुर / शौर्यपथ / 2020 माह अक्टुबर में जिस तरह से मरवाही उपचुनाव में नामांकन स्क्रुटनी के बाद जिस तरह से उपचुनाव में प्रत्याशी अमित जोगी, ऋचा जोगी के नामाकंन पत्र को अमान्य हुए उससे यह सवाल उठता है कि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जिसे सामान्य शब्दों में जेसीसीजे कहा जाता है के कार्यकर्ता और समर्थकों की का पुरा दल लूट लिया गया। उसका नेतृत्व करा क्या रहा था। पार्टी के इस तरह से बिखर जाने के लिए उत्तरदायी कौन है। नामाकंन पत्र निरस्त हो जाने के बाद भी पार्टी की ओर से अधिकृत ब्यान ना आना किस ओर संकेत करता है।
कांग्रेस के कुछ नेता जिस तरह से जोगी और भाजपा के बीच मित्रता की कहानी बताते है वैसे ही कुछ दुर्भीसंधी के संकेत तो कांग्रेस और जोगी के बीच भी दिखाई देती। किन्तु इन संकेतो को ना तो कोई देख रहा है और यदि कोई देख भी रहा है तो लिख नही रहा है। नामांकन निरस्त होंगे इसकी पठकथा पूर्व में ही लिखि जा चुकी थी। ऋचा जोगी का जाति प्रमाण पत्र जो अब निलंबित है उसका आवेदन आॅनलाईन भरा गया और प्रमाण पत्र भी आॅनलाईन ही डाउनलोड हुआ है। जो लोग दो दिन प्रमाणपत्र कैसे बन गया प्रश्न करते है, उन्हें यह पता होना चाहिए की जाति प्रमाणपत्र 12 घंटे में भी बन जाता है। जेसीसीजे के नेतृत्व को प्रशासनिक गतिविधिया और उनके द्वारा लिए जाने वाले निणर्य का पूर्व आभास था। तभी तो वे न्यायालय की शरण में जाने की बात करते थे, किन्तु जाते नही थे। मरवाही के निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में जेसीसीजे प्रत्याशी की ओर से जो विधि विशेषज्ञ खड़े होते थे।
याद करें जब मरवाही का नामाकंन बिलासपुर जिले के निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में जमा होता था, तब विधि विशेषज्ञ कौन होते थे। जोगी-जोगी एंड जोगी के नामाकंन पत्रों पर जो लोग वर्ष 2020 में आपत्ती कर रहे थे वे ही लोग पिछले दो आम सभा चुनाव में आपत्ती करते थे, और प्रत्याशी के और से जवाब देने का काम कौन करता था? वे चेहरे याद होंगे। राज्य की जिस राजनैतिक परिस्थिति में जेसीसीजे का निर्माण हुआ और जिस तरह से कार्यकर्ता तथा नेता जुड़े उनमे से कुछ ने तो अपनी वापसी विधानसभा चुनाव की आहट शुरू होते ही कर दी थी। ऐसे लोग वापसी कारण व्यक्तिवादी राजनीति बताते है। चुनाव के परिणामों में जेसीसीजे को पांच विधायक का आकड़ा प्राप्त था। यहां तक की जोगी जी के कुशन नेतृत्व के कारण कांग्रेस को कोटा जैसी परंपरागत सीट पर भी मात मिली। किन्तु कभी भी ऐसा नही हुआ की सार्वजनिक रूप से पांचो विधायक मरवाही में एक साथ आए है।
जबकि मरवाही से ही जेसीसीजे का जन्म हुआ। अजीत जोगी के गुजर जाने के बाद जिस तरह से जेसीसीजे का कारवां लुटा है, उससे पार्टी के नेतृत्व की क्षमता पर प्रश्न चिन्ह लग गया है आखिरकार एक मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल का ऐसा बिखराव इस तरह हो जाए और उस चुनाव चिन्ह पर जीते हुउ विधायक खामोशी रहे। इससे दुर्भीसंधी का संकेत तो जाता ही है।
रायपुर / शौर्यपथ / आयोडीन अल्पता निवारण के प्रति जागरुक करने के लिये मितानिन आंगनबाडी कार्यकर्ता और सहयिका के साथ किशोरियों ने मिलकर रंगोली बनाकर आयोडीन अल्पता निवारण का संदेश दिया । साथ ही स्वस्थ जीवन के लिए जनसामान्य को साफ-सफाई, स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के बारे में भी जागरूक किया ।
गुढ़ियारी सेक्टर की पर्यवेक्षक रीता चौधरी ने बताया, गुढ़ियारी सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्र शुक्रवारी बाजार की कार्यकर्ता जया सिन्हा सहायिका सरिता श्रीवास्तव,मितानिन गायत्री साहू और किशोरी बालिका हर्षिता सिन्हा, मधु बघेल, ने विश्वआयोडीन अल्पता दिवस पर रंगोली बनाकर आयोडीन की कमी से होने वाली समस्या के प्रति लोगों को जागरुक किया ।
साथ ही केंद्र पर मौजूद किशोरियों को आयोडीन की कमी से होने वाली समस्याओं के बारे में भी बताया गया जैसे आयोडीन की कमी से नवजात शिशु के शरीर व दिमाग की वृद्धि व विकास में हमेशा के लिए रूकावट आ सकती है। छोटे बच्चों, नौजवानों और गर्भवती महिलाओं के लिए आयोडीन क्यों बहुत जरूरी है। आयोडीन मन को शांति प्रदान करती है, तनाव कम करती है, मस्तिष्क को सतर्क रखती है और बाल, नाखून, दांत और त्वचा को उत्तम स्थिति में रखने में मदद करता है ।आयोडीन शरीर और मस्तिष्क दोनों की सही वृद्धि, विकास व संचालन के लिये आवश्यक है ।
पर्यवेक्षक चौधरी ने कहा,महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण अभियान के तहत लोगों में जागरूकता लाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।इसके लिए आंगनबाडी कार्यकर्ताओं और सहयिकाओं के माध्यम से लोगों में साफ-सफाई और उचित खान-पान की जानकारी दी जा रही है साथ ही यह भी बताया जा रहा कि कोरोना संक्रमण काल में साफ-सफाई शारीरिक दूरी और सेनेटाइज़र का उपयोग से न सिर्फ बीमारियों से बचा जा सकता है बल्कि सेहत के लिए भी यह जरूरी है। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं गृह भेंट के माध्यम से और आंगनबाड़ियों में लोगों को हाथों की साफ-सफाई रखने और गंदे हाथों और पानी से होने वाले संक्रामक बीमारियों के प्रति भी जागरूक कर रही हैं।
कम से कम 20 सेकण्ड तक साबुन से कैसे हाथों को अच्छी तरह साफ किया जाए भी बताया जा रहा है । हाथों को धोने के बाद साफ कपड़े से कैसे पोछा जाना चाहिए। बच्चों की साफ-सफाई, खाना-खाने से पूर्व और शौच के बाद बच्चों में हाथ साबुन से धोने की आदत को व्यवाहरिक बनाने पर लोगों को बताया जा रहा है ।कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
टिप्स / शौर्यपथ / नवरात्रि का पवित्र उत्सव शुरू हो चुका है। इस दौरान माता के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए पूरे नौ दिनों तक उपवास रखते हैं। अगर आपने भी इस नवरात्रि व्रत रखा है लेकिन अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आपकी मदद कर सकते हैं ये 5 गजब के टिप्स। नवरात्रि के दौरान व्रत करने वाले लोग अपने खान-पान का काफी ख्याल रखते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस दौरान बाहर की चीजों को खाने से भी परहेज किया जाता है। जो बाकी दिनों में हमारे वजन बढ़ाने का काम करता है। व्रत के दौरान हेल्दी चीजों का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी अच्छी होने के साथ आपको कमजोरी भी महसूस नहीं होगी। साथ ही आपका वजन भी बड़ी आसानी से कम किया जा सकेगा। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कैसे आप नवरात्रि व्रत के दौरान अपने बढ़ते वजन को कम कर सकते हैं ।
व्रत के दौरान ऐसा रखें अपना ब्रेकफास्ट-
व्रत के दौरान अपने ब्रेकफास्ट में आप रात के भिगोए हुए सूखे मेवों का सेवन करें। इसके अलावा सुबह की डाइट में आप ड्राई फ्रूट के अलावा सेब और दूध का सेवन भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको लंबे समय तक भूख महसूस नहीं होगी और आप ज्यादा खाने से बच जाएंगे। जिससे आपका वजन कंट्रोल रहेगा।
लंच-
व्रत के दौरान लंच करने से पहले अपने शरीर को डिटॉक्स करने के लिए छाछ, नींबू पानी, ग्रीन टी,लस्सी या नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से आप फ्रेश फील करेंगे और आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा। लंच में आप ज्यादा से ज्यादा सब्जियों का सेवन करें। सब्जियों के साथ आप दही -साबूदाना, कुट्टू की पूरी और चाट की जगह कुट्टू की रोटी का सेवन करने की कोशिश करें। लंच के बाद एक कप ग्रीन टी जरूर पिएं।
शाम का नाश्ता हो कुछ ऐसा-
व्रत के दौरान आप शाम के नाश्ते में भूनी हुई मूंगफली, अखरोट, मखाना और किशमिश का सेवन करें। बाजार में मिलने वाले पैक्ड नमकीन पदार्थों का सेवन करने से बचें। इनमें मौजूद फैट आपके वजन को बढ़ाने का काम करता है।
डिनर-
नवरात्रों के दौरान तले हुए खाने की जगह भूने हुए खाने का सेवन करने की कोशिश करें। रात को उबले हुए शकरकंद के साथ दही का सेवन कर सकते हैं। सब्जियों को भी उबालकर खाने की कोशिश करें।
वर्कआउट-
व्रत के दौरान सुबह वर्कआउट में एरोबिक्स एक्सरसाइज जैसे, तेज चलना तैराकी दौड़ना या साइकिल जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं। ऐरोबिक एक्सरसाइज करने से हार्ट रेट बढ़ जाता है, जिससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।
शौर्यपथ / सुबह बिस्तर छोड़ने के बाद तरोताजा महसूस करने के लिए ठंडे-ठंडे पानी से नहाते हैं? अगर हां तो आपके भूलने की बीमारी का शिकार होने की आशंका न के बराबर है। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी का हालिया अध्ययन तो कुछ यही बयां करता है।
शोधकर्ताओं ने लंदन के पार्लियामेंट हिल स्विमिंग स्टेडियम में तैराकी का लुत्फ उठाने वाले वयस्कों के खून की जांच की। इस दौरान उन में ‘कोल्ड-शॉक प्रोटीन’ के नाम से मशहूर ‘आरबीएम-3’ अधिक मात्रा में मिला।
यह यौगिक आमतौर पर शीतस्वाप अवधि (हाइबरनेशन) में रह रहे स्तनपायी जीवों में पैदा होता है। तंत्रिका तंत्र की कोशिकाओं के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान सुनिश्चित करने वाले पुल (सिनैप्स) के पुनर्विकास के लिए इसे बेहद अहम माना जाता है।
मुख्य शोधकर्ता प्रोफेसर जियोवाना मालुसी के मुताबिक डिमेंशिया रोगियों में ‘सिनैप्स’ पूरी तरह से नष्ट हो जाते हैं। इससे तंत्रिका तंत्र के बीच सूचनाओं का प्रवाह नहीं हो पाता। नतीजतन मरीज को याददाश्त, तर्क शक्ति और एकाग्रता में कमी की शिकायत से जूझना पड़ता है। सूचनाओं का विश्लेषण करने और एकसाथ कई काम निपटाने की उसकी क्षमता में भी गिरावट आती है।
आरबीएम-3 अहम क्यों
आरबीएम-3’ तंत्रिका तंत्र में ‘सिनैप्स’ के पुनर्विकास में अहम भूमिका निभाता है। ‘सिनैप्स’ तंत्रिका तंत्र की दो कोशिकाओं के बीच न्यूरोट्रांसमिटर का सुचारु प्रवाह सुनिश्चित करने वाले पुल को कहते हैं। न्यूरोट्रांसमिटर यादें संजोने, सूचनाओं का विश्लेषण करने, विभिन्न कार्य निपटाने और अहम यौगिकों के उत्पादन के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों का आदान-प्रदान सुनिश्चित करते हैं।
पशुओं में ऐसे करता है काम
-भालू, गिलहरी सहित अन्य स्तनपायी जीव जब शीतस्वाप अवस्था में होते हैं, तब ‘आरबीएम-3’ उनके तंत्रिका तंत्र में मौजूद 20 से 30 फीसदी ‘सिनैप्स’ को नष्ट कर देता है। हालांकि, वसंत ऋतु में जब ये जीव फिर सक्रिय अवस्था में लौटते हैं तो ‘आरबीएम-3’ फिर ‘सिनैप्स’ का उत्पादन शुरू कर देता है। चूहों पर शोध में इसे अल्जाइमर्स-डिमेंशिया की रोकथाम में कारगर पाया गया है।
संभावना : दवा बनाने में मदद मिलेगी
मानव शरीर में ‘आरबीएम-3’ प्रोटीन के उत्पादन की पुष्टि होने से अल्जाइमर्स और डिमेंशिया के इलाज में कारगर दवाओं के निर्माण की उम्मीद जगी है। शोध दल ने कहा, इससे बिना ठंडे पानी से नहाए ही ‘आरबीएम-3’ के उत्पादन की विधि ईजाद की जा सकेगी, ताकि भूलने की बीमारी से बचाव में मदद मिले।
सावधान : ज्यादा ठंडे पानी से न नहाएं
शोधकर्ताओं ने नहाने के लिए 34 डिग्री सेल्सियस से कम ठंडे पानी का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी। उनकी मानें तो ऐसा करने वाले लोगों की नसों में खून का बहाव रुक सकता है। अहम अंगों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की आपूर्ति न होने से उनके खराब होने और व्यक्ति की जान जाने का खतरा रहता है।
फायदेमंद
-शरीर में ‘कोल्ड-शॉक प्रोटीन’ के नाम से मशहूर ‘आरबीएम-3’ पैदा होगा।
-तंत्रिका तंत्र की कोशिकाओं के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं थमेगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
