
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
अजय देवगन ने अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है. इस प्रोजेक्ट का नाम है 'रनवे 34.' इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह भी हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
अजय देवगन ने अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है. इस प्रोजेक्ट का नाम है 'रनवे 34.' इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह भी हैं. फिल्म के पोस्टर भी सिंघम फेम एक्टर ने अपन इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिए हैं. Runway 34 के बारे में अजय देवगन ने अपने ट्वीट में साफ कर दिया है कि फिल्म 'मेडे' का नाम बदलकर रनवे 34 कर दिया गया है. इस तरह उन्होंने अपना, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह के पोस्टर भी शेयर किए हैं. हालांकि इसे लेकर फैन्स के कुछ मजेदार रिएक्शन भी आ रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर Ajay Devgn ने रनवे 34 के बारे में अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए लिखा है, 'मेडे अब रनव 34 हो चुकी है. यह सच्चा घटनाओं पर आधारित एक थ्रिलर फिल्म है. यह मेरे लिए कई काऱणों से खास है. Runway 34, 29 अप्रैल, 2022 को ईद के मौके पर रिलीज हो रही है. जैसा आपसे वादा किया था.' इस तरह अजय देवगन ने 2022 की ईद अपने लिए बुक करवा ली है.
दिलचस्प यह है कि Ajay Devgn ही फिल्म के डायरेक्टर भी हैं. अजय देवगन इससे पहले यू, मी और हम तथा शिवाय जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं. हालांकि फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई रंग नहीं जमा सकी थीं. अजय देवग की इससे पहले रिलीज हुई फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया रिलीज हुई थी. जो कुछ खास रंग नहीं जमा सकी थी. इसी को लेकर एक फैन ने लिखा है, 'भुज एक अर्थक्वेक से उबरे नहीं हैं अभी हम.' वहीं एक शख्स ने लिखा, 'सॉरी सर, लेकिन इस बार राजू चाचा और शिवाय जैसा रायता मत फैलाना.' वहीं कई फैन्स जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.
उर्वशी रौतेला के इस फोटो में असल करिश्मा या यूं कहें कि कयामत तो आंखें ढा रही हैं. इतनी खूबसूरती से मेकअप किया गया है कि बस यही आंखें इस फोटो का मेन अट्रैक्शन बन गई हैं.
नई दिल्ली/शौर्यपथ/
बॉलीवुड फैशन और स्टाइल डीवा उर्वशी रौतेला ने अपने लुक्स और सोशल मीडिया पर शेयर की गईं पोस्ट के जरिए खास लाइमलाइट में बनी रहती हैं. फिलाहाल तो हाल ही में उर्वशी ने एक तस्वीर साझा की है. जो फैंस का दिल जीत रही है. शेयर की गई इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उर्वशी ने वनपीस कैरी किया हुआ है. जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है. फैंस के साथ ही सेलेब्स भी एक्ट्रेस के इस लुक की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.
इस पोस्ट में उर्वशी का अलग ही लुक नजर आ रहा है. उन्होंने डीप नेक वाली ड्रेस पहनी है. जिसके साथ लंबे और ट्रेंडी ईयररिंग्स को पेयर किया है. ज्वैलरी के नाम पर बस इतना ही कैरी किया है उर्वशी ने. हेयरस्टाइल भी इस लुक के साथ लाजवाब है. उर्वशी ने हाई टेल चोटी बनाई है. इतनी खूबसूरती से मेकअप किया गया है कि बस यही आंखें इस फोटो का मेन अट्रैक्शन बन गई हैं. पिंक आईशैडो के साथ उर्वशी ने स्मोकी आई मेकअप किया है. थोड़ी उठी हुई आईब्रो वाकई किसी तीर से कम नजर नहीं आती. इस मेकअप के साथ जो उर्वशी ने कैमरे की तरफ नजर घुमाई तो तस्वीरें देखकर फैन्स भी बस इतना ही कह पाए कि उफ...
उर्वशी ने इस फोटो को कैप्शन दिया है 'कम विद मी'. इसके बाद एक गुलाब और होंठ का इमोजी है. नीचे बहुत सारे स्टार्स हैं. जिसके बाद उर्वशी ने लिखा है लव. कहीं इस कैप्शन के साथ उर्वशी फैन्स को सितारों की सैर कराने का न्यौता तो नहीं दे रहीं. उर्वशी चाहे जो भी कहना चाहें फैन्स के प्यार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फोटो पोस्ट होने के आधे घंटे के भीतर ही उस पर 1 लाख 33 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए. और अब तक धड़ाधड़ आ भी रहे हैं. हर कमेंट में दिल और फायर का इमोजी फैन्स के जज्बात बताने के लिए काफी है.
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' यह सुनिश्चित करती है कि यह एक प्रेम कहानी है.
नई दिल्ली/शौर्यपथ/
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' यह सुनिश्चित करती है कि यह एक प्रेम कहानी है. और पारिवारिक ड्रामा के साथ एक पूरी तरह से मनोरंजन से भरपूर होने का वादा करती है. प्रीतम-अमिताभ भट्टाचार्य की संगीत जोड़ी फिर से एक बार इस फिल्म में नजर आयेंगी. बता दें की इस जोड़ी ने करण जौहर की आखिरी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के लिए संगीत दिया था जिसे भारी सफलता मिली थी. अब इस पारिवारिक मनोरंजन फिल्म के लिए भी वह संगीतमय जादू चलाने के लिए तत्पर हैं. कहा जा है कि फिल्म में 8 से 9 गाने के सीक्वेंस हैं जिन्हें विस्तृत रूप से करण जौहर की शैली में शूट किया जाएगा.
करण जौहर इस बड़ी फिल्म के साथ वापसी करने जा रहे हैं. तकरीबन 7 साल बाद सशक्त एक्टर्स की तगड़ी टीम के साथ करण जौहर निर्देशक की कमान संभालने वाले हैं. रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसी तगड़ी टीम एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएगी.
करण जौहर द्वारा निर्देशित, हीरू यश जोहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित, इस फिल्म के स्टूडियो पार्टनर वायकॉम 18 है. कहानी और पटकथा इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय द्वारा लिखित 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म के संवाद इशिता मोइत्रा ने दिए हैं. यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.
नई दिल्ली/शौर्यपथ/
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के लिए अगर ये कहा जाए कि वो मल्टी टैलेंटेड एक्टर हैं तो कोई हैरानी की बात नहीं होगी. ये हम सभी जानते हैं कि अपनी लाजवाब एक्टिंग से फिल्मों में छा जाने वाले आयुष्मान खुराना बहुत अच्छे सिंगर भी हैं. कई फिल्मों में आयुष्मान खुराना ने अपनी आवाज दी है जिसे लोगों का बेतहाशा प्यार मिला है. अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' रिलीज से पहले आयुष्मान खुराना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपना जादू बिखेर रहा है. इस वीडियो में आयुष्मान गिटार हाथ में लिए हुए 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग 'कल्ले कल्ले' गाते हुए नजर आ रहे हैं.
बॉलीवुड में फैंस जितना आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की एक्टिंग पर फिदा हैं उतना ही प्यार वो उनकी आवाज से भी करते हैं. यही वजह है कि अक्सर फैंस को आयुष्मान खुराना के गानों का इंतजार रहता है. सोशल मीडिया पर फैंस के इस इंतजार को खत्म करते हुए बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आयुष्मान गिटार बजाकर गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं. आयुष्मान ने अपनी आने वाली फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग, 'कल्ले कल्ले' गाया और कैप्शन ने बताया कि उन्हें इस गाने से प्यार हो गया है. इस वीडियो में आयुष्मान शर्टलेस हैं और शॉर्ट्स पहने हुए दिखाई दे रहे हैं. आयुष्मान ने उल्टी टोपी लगा रखी है और आंखों पर चश्मा लगा हुआ है. हमेशा की तरह आयुष्मान हैंडसम हंक लग रहे हैं आपको बता दें कि फिल्म में इस गाने को सचिन-जिगर और प्रिया ने गाया है और फ़िल्म 10 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने जिम के बाद अपना ये वीडियो बनाकर अपलोड किया है. आयुष्मान को गाते हुए देखकर इस गाने के सिंगर जिगर सरवैया खुद को आयुष्मान की तारीफ करने से रोक नहीं पाए. जिगर ने आयुष्मान खुराना के कमेंट बॉक्स पर लिखा, 'भाई कितना दिल से गाते हो यार आप'. वहीं इस गाने की फीमेल सिंगर प्रिया सरवैया ने कमेंट बॉक्स पर लिखा 'M gonna cry, need full male version in ur voice'. वहीं इस गाने को सुनकर फैंस आयुष्मान खुराना पर प्यार की बरसात कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा कास्ट में आयुष्मान खुराना बन पाता वहीं दूसरी फैन ने लिखा कि, 'आप और आपकी आवाज दोनों से मुझे बार-बार प्यार हो जाता है'. एक फैन ने ये भी लिखा कि, 'आपके इस गाने ने मेरा दिन बना दिया है.
Sooryavanshi Box Office Collection Day 24: अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' ने फिर मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल
नई दिल्ली/शौर्यपथ/
Sooryavanshi Box Office Collection Day 24: अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) ने बॉक्स ऑफिस पर फिर से रंग जमाना शुरू कर दिया है. फिल्म की रिलीज को भले ही 24 दिन बीत गए हों, लेकिन इसकी कमाई में कोई फर्क नहीं आया है. तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने बीते शनिवार को 1.43 करोड़ की कमाई की थी. इस लिहाज से फिल्म ने रविवार को भी डेढ़ करोड़ तक बिजनेस किया होगा. वीकेंड आते ही अक्षय की फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है.
अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) ने 24वें दिन यानी रविवार को डेढ़ करोड़ की कमााई की होगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है. इस लिहाज से फिल्म ने अब तक 188 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है. गौरतलब है कि बीते 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर 'सूर्यवंशी' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी.'सूर्यवंशी' देशभर में 4000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई है, जबकि वर्ल्डवाइड इसे 5200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है.
'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) की कहानी अक्षय कुमार यानी डीसीपी वीर सूर्यवंशी की है, जो अपनी धुन का पक्का है और वह आतंकवाद के खिलाफ जंग लड़ रहा है. इसी जंग के दौरान उसे एक बड़ी साजिश का पता चलता है और वह देश और मुंबई को बचाने के लिए निकल पड़ता है. उसके इस काम में साथ देते हैं सिंघम अजय देवगन और सिम्बा रणवीर सिंह. इस तरह फिल्म में एक्शन, ड्रामा और उड़ती हुई गाड़ियों के साथ हेलीकॉप्टर पर भी एक्शन सीन नजर आते हैं. रोहित शेट्टी की फिल्म की खासियत होती है ढेर सारे कैरेक्टर और वह सूर्यवंशी में भी हैं.
कबीर खान द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' के पोस्टर और टीजर के बाद अब इस फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है.
नई दिल्ली/शौर्यपथ/
कबीर खान द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' के पोस्टर और टीजर के बाद फैन्स इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे लेकिन इसी बीच निर्माताओं ने '83' का एक नया पोस्टर उनके साथ किया है. इस नए पोस्टर में रणवीर सिंह उनकी टीम के साथियों के साथ जर्सी पहने जबरदस्त मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं. फिल्म '83' में पंकज त्रिपाठी मैनेजर पीआर मान सिंह की भूमिका निभाते नजर आएंगे. वहीं साकिब सलीम मोहिंदर अमरनाथ की भूमिका निभाएंगे. साथ ही एमी विर्क को बलविंदर सिंह संधू के रूप में, साहिल खट्टर को सैयद किरमानी के रूप में और ताहिर भसीन को फिल्म में सुनील गावस्कर की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है. पर्दे पर कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाते हुए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आएंगी.
पिछले हफ्ते ही इस फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया था, जिसमें कपिल देव के प्रतिष्ठित कैच को दिखाया गया था. इस टीजर में लॉर्ड्स स्टेडियम में 1983 क्रिकेट विश्व कप के दौरान वेस्टइंडीज के विव रिचर्ड्स को आउट करने वाला दृश्य दिखाया गया था. वहीं ये पोस्टर रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शरीर किया है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'जैसे लोग कहते हैं, एक बार सफलता का स्वाद चखें...जुबान को और क्या चाहिए'- कपिल देव, 1983 #83 ट्रेलर के लिए 2 दिन और'.
बता दें इस स्पोर्ट्स ड्रामा का फिल्म की शूटिंग 2019 में शुरू की गई थी. फिल्म की शुरुआती रिलीज की तारीख 10 अप्रैल, 2020 थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे क्रिसमस पर रिलीज करने का फैसला किया गया था. वहीं महामारी और लॉकडाउन के कारण रिलीज की तारीखों में कई बदलावों हुए. बाद में फिल्म आखिरकार 24 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी.
सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' ने अपनी कमाई में इजाफा किया है.
नई दिल्ली/शौर्यपथ/
सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' (Antim) ने पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन कमाई में बढ़ोतरी की है. फिल्म ने जहां पहले दिन यानी शुक्रवार को 4.50 करोड़ की कमाई की थी तो वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 5.50 करोड़ का कारोबार किया है. यह कहा जा सकता है सलमान खान की फिल्म के नाम के मुताबिक यह जंप कुछ ज्यादा नहीं है लेकिन पहले दिन के मुकाबले एक से डेढ़ करोड़ की बढ़ोतरी भी खराब नहीं कही जाएगी.
सलमान खान की अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' (Antim) की दो दिन कमाई की बात करें तो इसने करीब 10 करोड़ की कमाई कर ली है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म रविवार को बेहतर कलेक्शन करेगी. वैसे फिल्म की पहले दो दिन की कमाई और भी अच्छी हो सकती थी. अगर फिल्म के सामने अक्षय और जॉन की फिल्म ना होती. लेकिन दर्शकों के बीच सलमान खान का एक अलग रुतबा है और आने वाले दिनों में इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी निश्चत तौर पर देखने को मिलेगा.
सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम' (Antim) को क्रिटिक्स से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म में सलमान का एक बिल्कुल अलग अवतार देखने मिल रहा है, जो एक शांत दिमाग वाला सिख पुलिस वाला है, जो अपना आपा नहीं खोता है, लेकिन चीजों को एक अलग तरीके से संभालता है, जो कि उनके अन्य कैरेक्टर्स के अतीत में भी रहा है. फिल्म में सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित, सलमा खान द्वारा निर्मित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है.
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरों पर सलमान के पिता सलीम खान ने रिएक्शन दिया है
नई दिल्ली/शौर्यपथ/
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की शादी की खबरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबित ये दोनों अगले महीने राजस्थान सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल में शादी करेंगे. ये भी बताया जा रहा है कि शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं और कैटरीना कैफ ने इसके लिए काम से ब्रेक भी लिया है. दोनों की शादी पर फिलहाल परिजनों और बॉलीवुड सेलेब्स ने अब तक चुप्पी साध रखी है. लेकिन अब सलमान खान के पिता सलीम खान ने इस पर अपनी राय रखी है.
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरों पर सलीम खान एक इंटरव्यू में कहा, "इस बारे में मैं क्या बात करूं. आजकल सिर्फ मीडिया के पास यही मुद्दा बचा है बात करते के लिए." कैटरीना कैफ की शादी पर सलीम खान ने इस तरह अपना रिएक्शन दिया है. वैसे भी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरें आए दिन इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.
बता दें कि कैटरीना कैफ के रिश्ते सलमान खान के परिवार संग काफी अच्छे हैं. कई मौकों पर उनको सलमान के परिजनों संग देखा जाता है. वैसे भी कैटरीना और सलमान भी एक टाइम पर एक दूसरे को डेट कर चुके हैं. बता दें कि कैटरीना और विक्की की शादी की खबरें उस समय सुर्खियां बटोरने लगी थीं, जब दोनों साथ में सेलिब्रिटी मैनेजर रेशमा शेट्टी के ऑफिस दिवाली के मौके पर पहुंचे थे. बीते महीने ये खबरें भी आई थीं कि दोनों की शादी के कपड़े मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची डिजाइन कर रहे हैं.
बता दें कि कैटरीना कैफ के रिश्ते सलमान खान के परिवार संग काफी अच्छे हैं. कई मौकों पर उनको सलमान के परिजनों संग देखा जाता है. वैसे भी कैटरीना और सलमान भी एक टाइम पर एक दूसरे को डेट कर चुके हैं. बता दें कि कैटरीना और विक्की की शादी की खबरें उस समय सुर्खियां बटोरने लगी थीं, जब दोनों साथ में सेलिब्रिटी मैनेजर रेशमा शेट्टी के ऑफिस दिवाली के मौके पर पहुंचे थे. बीते महीने ये खबरें भी आई थीं कि दोनों की शादी के कपड़े मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची डिजाइन कर रहे हैं.
बता दें कि कैटरीना कैफ के रिश्ते सलमान खान के परिवार संग काफी अच्छे हैं. कई मौकों पर उनको सलमान के परिजनों संग देखा जाता है. वैसे भी कैटरीना और सलमान भी एक टाइम पर एक दूसरे को डेट कर चुके हैं. बता दें कि कैटरीना और विक्की की शादी की खबरें उस समय सुर्खियां बटोरने लगी थीं, जब दोनों साथ में सेलिब्रिटी मैनेजर रेशमा शेट्टी के ऑफिस दिवाली के मौके पर पहुंचे थे. बीते महीने ये खबरें भी आई थीं कि दोनों की शादी के कपड़े मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची डिजाइन कर रहे हैं.
बता दें कि कैटरीना कैफ के रिश्ते सलमान खान के परिवार संग काफी अच्छे हैं. कई मौकों पर उनको सलमान के परिजनों संग देखा जाता है. वैसे भी कैटरीना और सलमान भी एक टाइम पर एक दूसरे को डेट कर चुके हैं. बता दें कि कैटरीना और विक्की की शादी की खबरें उस समय सुर्खियां बटोरने लगी थीं, जब दोनों साथ में सेलिब्रिटी मैनेजर रेशमा शेट्टी के ऑफिस दिवाली के मौके पर पहुंचे थे. बीते महीने ये खबरें भी आई थीं कि दोनों की शादी के कपड़े मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची डिजाइन कर रहे हैं.
नेहा कक्कड़ ने पेरिस की सड़कों पर घूमते हुए स्टाइलिश तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जो खूब वायरल हो रही हैं.
नई दिल्ली/शौर्यपथ/
बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों पेरिस में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं. वेकेशन के दौरान की खूबसूरत तस्वीरें नेहा लगातार अपने फैंस के लिए शेयर कर रही हैं. हाल में नेहा ने पेरिस की सड़कों पर घूमते हुए स्टाइलिश तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जो खूब वायरल हो रही हैं. नेहा का कूल और स्टाइलिश अंदाज उनके फैन को खूब भा रहा है. पेरिस के मौसम और वहां के खूबसूरत लोकेशन्स का नेहा जमकर लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं.
नेहा कक्कड़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पेरिस की सड़कों पर घूमते हुए कुल आठ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में नेहा अलग-अलग अंदाज में पोज कर रही हैं, फोटोज में नेहा जो आउटफिट पहने नजर आ रही हैं वो भी फैंस को बड़ा ही पसंद आ रहा है. नेहा ने ब्लैक ब्रालेट के साथ रेड ट्राउजर और सेम कलर की लॉन्ग जैकेट पहनी हुई है. कभी अपने बालों में उंगलियां फेरते हुए तो कहीं अपनी जैकेट को लहराते हुए तो वहीं कहीं अपने ब्लैक कलर की बैग को लिए नेहा अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं. नेहा हर फोटो में बेहद ही स्टाइलिश और कूल दिख रही हैं. पेरिस की सड़कों पर टहलते नेहा की इन तस्वीरों पर महज कुछ ही घंटों में करीब दस लाख लाइक्स आ चुके हैं. वहीं हमेशा की तरह नेहा की इन तस्वीरों को भी फैंस बेहद क्यूट बता रहे हैं.
बता दें कि नेहा और उनके पति रोहनप्रीत पेरिस वेकेशन पर गए हुए हैं. हाल ही में रोहन और नेहा की एक तस्वीर जमकर वायरल हुई थी, जिसमें एफिल टावर के सामने दोनों लिप लॉक करते नजर आए थे. इस तस्वीर को लेकर खूब चर्चा हुई. नेहा और रोहनप्रीत अक्सर अपनी रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. नेहा ने पिछले साल 24 अक्टूबर को रोहनप्रीत के साथ शादी रचाई थी, हाल में दोनों ने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी बड़े ही रॉयल अंदाज में मनाई. वहीं पिछले दिनों नेहा की प्रेग्नेंसी की खबर भी सुर्खियों में थी जिसे बाद में उन्होंने खारिज कर दिया.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
