
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन / शौर्यपथ /श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी का नया म्यूजिक वीडियो 'बिजली बिजली' आज रिलीज हो गया है। वीडियो में पलक हार्डी संधू संग कमाल का डांस मूव्स दिखाती दिख रही हैं। वीडियो में वह अपने लुक्स और डांस से अच्छे-अच्छे स्टार किड्स को मात दे सकती हैं। पलक का ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
शानदार लगी हार्डी संधू -पलक तिवारी की केमेस्ट्री
वीडियो में पलक तिवारी का ड्रेसिंग सेंस और उनका स्टाइल लोगों को खूब भा रहा है। वहीं दर्शक हार्डी संधू-पलक तिवारी के बीच की केमेस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं। पलक अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले इस गाने के जरिए अपनी एक्टिंग और डांस मूव्स का एक शानदार झलक अपने चाहने वालों को दिखा दिया। इस गाने को देखकर पलक के चाहने वाले दिवाने हो गये हैं। तभी तो कुछ देर पहले रिलीज हुए इस गाने के वीडियो पर 95 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुका है।
'बिजली बिजली' गाने का निर्देशन अरविन्द खैरा ने किया है, म्यूजिक बीप्राक के हैं और बोल पंजाबी संगीतकार जानी के हैं। बता दें कि इससे पहले 2018 में पंजाबी हिट सॉन्ग 'क्या बात ऐ' में बीप्राक, जानी और अरविंदर खैरा एक साथ दिखे गये थे।
मनोरंजन / शौर्यपथ /टीवी सीरियल ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3’ गलत वजहों के चलते लगातार चर्चा में रहा है। पहले और दूसरे सीजन की तुलना में एरिका फर्नांडिस और शाहीर शेख के इस शो को उतना प्यार नहीं मिल पाया है। अच्छी रेटिंग पाने की लगातार कोशिश कर रहे मेकर्स ने आखिरकार इस शो को बंद करने का फैसला ले ही लिया। शनिवार को इस सीरियल के आखिरी एपिसोड की शूटिंग पूरी हुई है और इसके बाद सेट पर सभी कलाकारों ने एक साथ मिलकर जश्न मनाया है।
पूरी हुई आखिरी एपिसोड की शूटिंग
‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3’ की कास्ट ने शूटिंग पूरी करते ही सेट पर ही जमकर धमाल मचाया है। इस दौरान सभी लोगों ने एक-दूसरे के साथ तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। सीरियल के कलाकारों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सभी लोग मस्ती भरे अंदाज में थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।
एरिका फर्नांडिस ने जताई थी नाराजगी
तीन दिन पहले ही सीरियल की लीड एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने मेकर्स के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक लम्बा-चौड़ा पोस्ट शेयर करके बताया कि वो इस शो को छोड़ रही हैं। एरिका फर्नांडिस ने इस नोट में साफ लिखा है कि उनके किरदार (डॉक्टर सोनाक्षी बोस) को काफी कमजोर दिखाने की कोशिश गई है, जिसका उन्हें मलाल है।
‘कसौटी जिंदगी के 2’ में नजर आ चुकी हैं एरिका
इससे पहले एरिका फर्नांडिस को एकता कपूर के सीरियल ‘कसौटी जिंदगी के 2’ में देखा जा चुका है। शुरुआत में इस सीरियल को लोगों ने काफी पसंद किया था। हिना खान के जाने के बाद इसकी रेटिंग नीचे आने लगी थी। कुछ महीने की मशक्कत के बाद मेकर्स ने इस सीरियल को बंद करने का फैसला कर लिया था।
भारत में हजारों वाटरफॉल है। वाटरफॉल को झरना और जल प्रपात भी कहते हैं। बारिश में इन झरनों को देखना बहुत ही शानदार अनुभव रहता है। यदि आप मॉनसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हमारे बताए टॉप 10 झरनों में से कहीं भी एक जगह जरूर घुमने जाएं।
1. धुआंधार झरना : यह स्थान मध्यप्रदेश के जबलपुर के पास भेड़ाघाट में है। यहां के वाटरफॉल को धुआंधार जल प्रपात कहते हैं जो लगभग 10 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरता है। यह प्रसिद्ध जल प्रपात बहुत ही सुंदर संगमरमर की दो पहाड़ियों के बीच से निकलता है। इसकी छटा अनुपम है और पानी के गिरने की आवाज दूर तक सुनाई देती है। पानी जब नीचे गिरता है तो उपर तक उझाल मारता है जिसके चलते ही इसे धुआंधार करते हैं। जहां पर यह वाटरफॉल है वहां पर सफेद संगमरमर के दो पहाड़ों के के बीच नर्मदा नदी बहती है। नर्मदा में नौका-विहार करने का रोमांच ही कुछ और है।
2. कुंचिकल झरना : कुंचिकल जलप्रपात कर्नाटक के शिमोगा जिले में मस्थीकट्टे के पास निदगोडु गांव में स्थित है। इस झरने की ऊंचाई 455 मीटर (1493 फीट) है। यह भारत के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है। कुंचिकल झरने को स्थानीय लोग कुंचिकल अब्बे के नाम से भी जानते है। वराही नदी के साथ बहने वाली अन्य कई नदियां मानसून के दौरान यहां के कई झरनों के संग मिल जाती है। इसलिए मानसून में हम कुंचिकल झरने के आसपास और कई छोटे झरने बहते देखते हैं। यहां का सबसे करीबी एयरपोर्ट बेंगलुरु है। कर्नाटक के ही शिमोगा में स्थित एक और बरकाना झरना 259 मीटर ऊंचा है। यह झरना भी सीता नदी के द्वार पश्चिमी घाट के पहाड़ों से ही नीचे गिरता है। इसी जिले में शरावती नदी द्वारा 253 मीटर की ऊंचाई पर एक झरना गिरता है जिससे जोग फॉल्स कहते हैं।
3. बरेहिपानी झरना : उड़ीसा के मयूरभंज में सिम्पलीपाल नेशनल पार्क में 399 मीटर की ऊंचाई से गिरता है बरेहिपानी झरना। इसे भारत का दूसरा सबसे ऊंचा झरना माना जाता है। पूर्वी घाट की पर्वतमाला मेघासुनी पर्वत के बुद्धाबलंगा का नदी से निकलने वाला यह झरना बहुत ही मनोरम है। इसी झरने के बगल में एक और झरना है, जिसका नाम जोरंडा झरना है।
4. मेघालय के झरने : नोहकालीकई झरना पूर्वोत्तर भारत के मेघालय राज्य में पूर्वी खासी हिल्स जिला में स्थित है। यह लगभग 340 मीटर ऊंचा है और यहां 12 माह ही बारिश होती रहती है क्योंकि यहां पर मौजूद है चेरापूंजी जहां पर भारत में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की जाती है। इसलिए यहां का मौसम हमेशा ही सुहावना बना रहता है। निरंतर बारिश की वजह से यहां का झरना हमेशा ही बहता रहता है।
मेघालय में ही इसके अलावा लांगशिआंग झरना है जो लगभग 337 मीटर ऊंचा है। यह पश्चिमी खासी हिल्स जिला में स्थित है। यह झरना ऊंची खांसी पहाड़ी और जंगली रास्तों से नीचे की ओर गिरता है। इसके अलावा नोह्स्न्गीतीआंग झरना पूर्वी खासी हिल्स जिला में स्थित है। यह लगभग 315 मीटर ऊंचा है। इस झरने को सेवेन सिस्टर वाटरफॉल या मांसमाई फॉल के नाम से भी जाना जाता हैं क्योंकि यह झरना सात भागों में बंटा हुआ है जो मांसमाई गांव से लगभग 1 किलोमीटर दूर है। एक अन्य झरना काईनरेम झरना मेघालरय के चेरापूंजी में ही पूर्वी खासी हिल पर एक और झरना है जो लगभग 305 मीटर ऊंचा है। चेरापूंची से लगभग 12 किलोमीटर दूर यहां पर थांगखारंग पार्क भी मौजूद है। क्यन्रएं झरना भी यहां मौजूद है।
5. दूधसागर झरना : यह झरना भारतीय राज्य गोवा के पश्चिमी मंडोवी नदी से निकलता है जो कि पश्चिमी घाट के पहाड़ों के ऊपर से गिरता है। यह लगभग 320 मीटर ऊंचा है और इस झरने के पास ही भगवान महावीर अभ्यारण भी मौजूद है। यह झरना गोआ की राजधानी पणजी से 60 कीलोमीटर दूर कर्नाटक और गोवा राज्य के बॉर्डर पर मौजूद है।
6. मीनमुट्टी झरना : यह झरना केरल के वायनाड जिले में पश्चिमी घाट पर स्थित है। केरल पश्चिमी घाट के प्राकृतिक सुरम्यता से घिरा हुआ है। केरल में स्थित ये झरना 300 मीटर तक ऊंचा हैं।
7. थलईयार झरना : तमिलनाडु थेणी जिले के देवाधानापट्टी में थालाईयार झरना भारत के कुछ सबसे सुंदर झरना में से गिना जाता है जो लगभग 297 मीटर ऊंचा है।
8. पचमढ़ी के झरने : झरनों के लिए आप मध्यप्रदेश के पचमड़ी में जाएं यहां बहुत सारी झरने हैं। रजत प्रपट पचमढ़ी का सबसे बड़ा और खूबसूरत झरना है। 106 फीट ऊंचा ये झरना पचमढ़ी में सबसे जायदा देखे जाने वाली जगहों में से एक है। इसके बाद बी फॉल झरना है, यह एक 35 मीटर ऊंचा झरना है, जो दिखने में बेहद सुंदर है। रजत प्रपात के रास्ते में, अप्सरा एक छोटा झरना है जिसका पानी एक तालाब में जमा होता है। यह जगह पचमढ़ी के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल बी फॉल में आने से पहले कुछ शांत समय के लिए रुकने के लिए आदर्श है।
9. रांची : रांची को झरनों का शहर कहा जाता है। यहां जिले में पर अनगिनत झरने बहते हैं। रांची में जोन्हा जलप्रपात खास लोकप्रिय है जो पुरुलिया राजमार्ग पर स्थित रांची से 45 किमी दूर स्थानीय गांव जोन्हा में स्थित है। इसके अलावा यहां पर हुंडरू जलप्रपात, दशम जलप्रपात, सीता जलप्रपात, पंचघाघ और हिरणी जलप्रपात भी देखने लायक है।
10. चित्रकूट झरना : छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के चित्रकूट में भी बहुत ऊंचाई से झरना गिरता है। जगदलपुर से 39 किमी दूर इन्द्रावती नदी पर यह जलप्रपात बनता है। इस जल प्रपात की ऊंचाई 90 फीट है। हालांकि इस झरने की चौड़ाई ज्यादा है।
मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओह माय गॉड 2' की शुरू करते ही फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है। फिल्म के लुक में अक्षय कुमार महादेव के अवतार में दिख रहे हैं। फिल्म से एक्टर का लुक सामने आते ही सोशल मीडिया वायरल हो गया है।
शिव के रूप में दिखे अक्षय कुमार
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्षय कुमार मध्य प्रदेश में 'ओह माय गॉड 2' की शूटिंग कर रहे हैं। उनके साथ यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी भी हैं, जो फिल्म में अहम किरदार में हैं।
अक्षय ने एकसाथ दो पोस्टर जारी किया है। पहले लुक में दो हाथ दिख रहे हैं , जिसपर पर 'रख विश्वास तू शिव का दास' लिखा हुआ है और दूसरे में उनका भगवान शिव का रूप दिख रहा है। अक्षय अपना लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''कर्ता करे न कर सके शिव करे सो होय..." साथ ही उन्होंने'ओह माय गॉड 2' के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं भी मांगी हैं।
पहले पार्ट में किया था भगवान कृष्णा का रोल
'ओह माय गॉड 2' मूवी साल 2012 में आई 'ओह माय गॉड' का सीक्वल है। उस समय यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। पहले पार्ट की बंपर सफलता के बाद मेकर्स इसे दोबारा लेकर आ रहे हैं। हालांकि पहले पार्ट मे अक्षय ने भगवान कृष्णा का रोल किया था, लेकिन सीक्वल में वह भगवान शिव बनकर सामने आएंगे। 'ओह माय गॉड' को उमेश शुक्ला ने डायरेक्ट किया था जबकि 'ओह माय गॉड 2' को अमित राय ने डायरेक्ट कर रहे हैं।
मनोरंजन / शौर्यपथ /'बंटी और बबली 2' का इंतजार कर रहे के लिए आज दिन बेहद खास है, क्योंकि आज फिल्म का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर देखने के बाद दर्शक अब फिल्म के ट्रेलर को देखने के बेताब हो गये हैं। 1 मिनट 16 सेकेंड के टीजर वीडियो में मेकर्स ने फिल्म के सभी स्टार्स सैफ अली खान, रानी मुखर्जी , सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी का बखूबी परिचय दिया है।
टीजर में दिखे दो-दो बंटी और बबली
टीजर वीडियो की शुरुआत में रानी और सैफ रेड्डी होते हुए एक दूसरे से बात करते हुए कहते हैं कि कि लंबे समय के बाद दोनों वापसी कर रहे हैं और एक साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हैं। दोनों जैसे ही कहते हैं वह अपने शॉट देने के लिए रेड्डी हैं तभी उनके बैक साइड में सिद्धांत और शरवरी आते हुए कहते हैं हम रेड्डी हैं। सैफ और रानी पूछते हैं तुम दोनों कौन हो, वे बताते हैं कि वो बंटी और बबली हैं। जिस पर रानी कहती हैं कि बबली सिर्फ एक है और वो मैं हूं, और बंटी ये (सैफ) है। तभी सैफ-रानी से कहा जाता है कि आदि सर ने स्क्रिप्ट चेंज कर दी है। इसपर नाराज होते रानी कहती हैं प्रोड्यूसर को मेरे मेकअप रूम में भेजो, और सैफ अली खान भी रिएक्टर करते हुए कहते हैं कि डायरेक्टर को मेरे मेकअप रूम में भेजो। सिद्धांत और शरवरी उनके जाने के बाद शॉट लेने के लिए कहते हैं, लेकिन सब कुछ पैकअप हो जाता है।
अभिषेक बच्चन को रिप्लेस कर सैफ बने हैं बंटी
'बंटी और बबली 2' फिल्म साल 2005 में आई अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की 'बंटी और बबली' की सीक्वल है। उस समय इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। हालांकि इस बार अभिषेक की जगह फिल्म में सैफ अली खान हैं लेकिन उसी तरह रानी अपने रोल को दोहराने वाली हैं। हालांकि मजेदार बात ये हैं कि इस बार फिल्म में एक नहीं बल्कि दो-दो बंटी-बबली को देखने को मिलने वाला है।
जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
'बंटी और बबली 2' का निर्देशन वरुण वी शर्मा कर रहे हैं। यह फिल्म यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही हैं। फिल्म 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम बीते लंबे वक्त से फिल्म 'सत्यमेव जयते' के सीक्वल 'सत्यमेव जयते 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच अब फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है, इसके साथ ही साथ फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा, इसकी भी जानकारी सामने आई है।
25 अक्टूबर को ट्रेलर रिलीज
फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर मेकर्स ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। इस फिल्म की झलक देखने के लिए अब प्रशंसकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा क्योंकि निर्माताओं ने जानकारी दी है कि, फिल्म का ट्रेलर फिल्म के रिलीज के ठीक एक महीना पहले यानी 25 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।
25 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
वहीं जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते 2, 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म का निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी ने किया है। बीते कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर जॉन के कई फोटोज शूटिंग सेट पर सामने आ चुके हैं, जिसके चलते इस फिल्म के लिए फैन्स काफी एक्साइटिड हैं।
मनोरंजन / शौर्यपथ /जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम जैस्मिन भसीन हाल ही में अभिनेता जय भानुशाली की पत्नी माही विज पर अजीबो-गरीब कमेंट की वजह से सुर्खियों में आ गई थीं। एक टॉक शो के प्रोमो में जब जैस्मिन के कमेंट को लोगों ने सुना तो वो सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगीं। बात बढ़ती देख जैस्मिन ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है और पूरे मामले में प्रोमो की 'खराब एडिटिंग' को दोषी ठहराया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सफाई जारी की तो माही विज ने भी जैस्मिन को रिप्लाई किया।
पोस्ट में दी सफाई
जैस्मिन भसीन ने अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'जो लोग भी माही पर कही गई मेरी बात पर रिमार्क कर रहे हैं, उन्हें बता दूं कि वो सिर्फ मस्ती थी और फनी रिमार्क था। जो हम मजाक में बोल रहे थे। क्योंकि जय और एक डिबेट कर रहे थे और दुर्भाग्य से ये एक खराब एडिट था। मैं जय और माही से बहुत प्यार करती हूं। वो एक बेस्ट कपल हैं और मैं सिर्फ उनसे प्यार करती हूं'।
तू कुछ भी बोल सकती है...
इस पर माही विज ने जवाब भी दिया है और उनके रिप्लाई से जाहिर है कि वो जैस्मिन के बयान का बिल्कुल भी बुरा नहीं मानी हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा- 'तू मेरी जान तू कुछ भी बोल सकती है। हक है तेरा मुझपे और तारा पर'।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि शो के प्रोमो में दिखा था कि जैस्मिन इस परसंटेज को लेकर बात कर रही हैं, जिसमें मर्दों को लगता है कि वो डिसीजन मेकिंग में महिलाओं से बेहतर होते हैं। जैस्मिन ने कहा कि ये उनके लिए 'इगो मसाज' है क्योंकि मर्द हक जमाना चाहते हैं। इस पर जय ने कहा महिलाएं, मर्दों को पूछे बिना खाना भी नहीं बना पाती हैं। ये सुनते ही जैस्मिन बोलती हैं कि 'ये अपनी बीवी की फ्रस्ट्रेशन इस शो पे उतारता है'। इसके अलावा जैस्मिन, माही को टारगेट करती दिखती हैं जब वो कहती हैं- 'तेरी बदकिस्मती है तेरी बीवी ऐसी है'।
मनोरंजन / शौर्यपथ /सामंथा रुथ प्रभु शांति और सुकून की तलाश में ऋषिकेश पहुंच गई हैं। हाल ही में उन्होंने पति नागा चैतन्य से तलाक की घोषणा की थी। सामंथा ने अपने ट्रिप की तस्वीरें इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की हैं। उन्होंने पूल का खूबसूरत नजारा दिखाया है जहां से पहाड़ी का व्यू दिख रहा है। वह ऋषिकेश के लग्जरी होटल में रुकी हैं। उनकी स्टोरी में वशिष्ठ गुहा आश्रम की तस्वीर भी दिखाई दे रही है।
फोटो में दिखी नेचर की खूबसूरती
पति नागा चैतन्य से तलाक की घोषणा के कुछ दिनों बाद ऐक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ऋषिकेश ट्रिप पर पहुंच गई हैं। उन्होंने लग्जरी रेजॉर्ट की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। उनकी तस्वीरों में नेचर की सुकून देने वाली खूबसूरती दिखाई दे रही है। पूल में नीले आसमान की झलक दिख रही है साथ ही खूबसूरत पहाड़ भी नजर आ रहे हैं।
लग्जरी होटल में रुकी हैं सामंथा
एक और तस्वीर में स्वामी पुरोषोत्म नंद जी महाराज वशिष्ठ आश्रम का प्रवेश द्वार दिख रहा है। वहीं एक बोर्ड में लिखा है, हम क्या खोज रहे हैं? खुशी? हम जो खुशी खोज रहे हैं वह हमारे अंदर ही है। सामंथा 5 स्टार होटल में रुकी हैं। जूम टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सामंथा जिस डीलक्स रूम में रुकी हैं वहां का एक रात का किराया 38000 रुपये है। हालांकि डिसकाउंट के बाद यह 27000 रुपये के आसपास पड़ा है।
मांगा हील होने का वक्त
समांथा ने तलाक की घोषणा के उनके बारे में चल रही अफवाहों पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर जवाब दिया था। उन्होंने लिखा था कि तलाक एक दर्दनाक प्रक्रिया है। मुझे अकेले इससे उबरने का वक्त दें।
मनोरंजन / शौर्यपथ / सनी देओल आज (19 अक्टूबर) अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में 'घायल', 'बॉर्डर', 'डर', 'जीत', 'जिद्दी', 'गदर: एक प्रेम कथा' सहित अनेक हिट फिल्में दीं। वह ग्लैमरस इंडस्ट्री से हैं लेकिन उनके परिवार की महिलाएं कहीं नजर नहीं आतीं। उनकी पत्नी पूजा देओल हमेशा लाइमलाइट से दूर रहती हैं। यही नहीं उनकी मां प्रकाश कौर भी बहुत कम दिखती हैं। देओल परिवार की महिलाओं के लाइमलाइट से दूर रहने पर सनी ने कहा था कि यह उनका फैसला है। ना तो उन्होंने और ना ही उनके पिता धर्मेंद्र ने कभी उन पर कोई दबाव डाला।
'अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र'
सनी बताते हैं कि उनकी पत्नी का फैसला उनका अपना है। डेक्कन क्रॉनिकल के साथ एक इंटरव्यू में सनी देओल ने कहते था कि 'ना तो मेरी मां और ना ही मेरी पत्नी को लाइमलाइट से दूर रहने के लिए मजबूर किया गया है। मेरी पत्नी हमेशा अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र रही हैं। सार्वजनिक रूप से नहीं आना उनका फैसला है। जैसा कि मैंने कहा न तो मेरे पिता (धर्मेंद्र) और न ही मैंने अपने परिवार की महिलाओं पर इसका दबाव डाला।'
बहनें भी ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर
सनी देओल और बॉबी देओल दोनों फिल्म इंडस्ट्री से हैं लेकिन उनकी दोनों बहनें विजेता देओल और अजीता देओल भी ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर हैं। धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने शादी के बाद काम करना जारी रखा और कपल की बड़ी बेटी ईशा देओल बॉलीवुड में सक्रिय हैं।
आने वाली फिल्म का किया ऐलान
सनी देओल ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' की घोषणा की। इसमें एक बार फिर से वह अमीषा पटेल के साथ दिखेंगे। 20 साल बाद दोनों स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म का मोशन पोस्टर सामने आ गया है। इस बार भी फिल्म के सीक्वल का डायरेक्शन अनिल शर्मा ही करेंगे। खबर है कि सीक्वल की शूटिंग इसी साल नवंबर से शुरू हो जाएगी और यह 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
