August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मनोरंजन

    मनोरंजन (809)

         मनोरंजन /शौर्यपथ  /सलमान खान मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में लंबे वक्त से रह रहे हैं। वह पहले इंटरव्यू में बता चुके हैं कि इस बिल्डिंग को छोड़कर नहीं जाना चाहते। उन्होंने ये भी बताया था कि उनको उस जगह से काफी अटैचमेंट है और पूरी बिल्डिंग परिवार की तरह है। इसीलिए वह कहीं और घर लेकर नहीं रहते। वैसे शहर में उनकी कई और प्रॉपर्टीज हैं। अब बांद्रा में उनका ड्युप्लेक्स चर्चा में है।

    सलमान खान फर्म के लिए होगा काम
    सलमान खान वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ने ड्युप्लेक्स का रेंट एग्रीमेंट रिन्यू करवाया है। बताया जा रहा है कि इस प्रॉपर्टी को सलमान खान ने 11 महीने के लिए लिया है। ETimes की रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रॉपर्टी 2,265 स्क्वैयर फीट कार्पेट एरिया में है। इसके ओनर बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी हैं। बांद्रा के मक्बा हाइट्स पर 17वें और 18वें फ्लोर का रेंट एग्रीमेंट सलमान खान ने रिन्यू करवाया है। इसका किराया 8.25 लाख रुपये महीने है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस अपार्टमेंट में उनके फर्म के लिए राइटिंग का काम होगा।

    पेरेंट्स की वजह से फ्लैट नहीं बदलते सलमान
    सलमान खान ने पहले गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहने के बारे में कहा था, मैं बड़े और लग्जरी फ्लैट के बजाय बांद्रा के फ्लैट में रहना पसंद करता हूं क्योंकि मेरे फ्लैट के ऊपर मेरे माता-पिता रहते हैं।

    इन फिल्मों का फैंस को इंतजार
    सलमान खान इस समय रिऐलिटी शो बिग बॉस 15 होस्ट कर रहे हैं। वह 'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए तुर्की गए थे। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'अंतिम' की घोषणा की है। इस फिल्म में सलमान खान सिख पुलिस अफसर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में उनके बहनोई आयुष शर्मा भी हैं। मूवी 26 नवंबर को रिलीज होगी।

           मनोरंजन / शौर्यपथ /शो 'अनुपमा' में आए दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल जाते हैं... यही कारण है कि टीआरपी लिस्ट में ये शो बीते कई हफ्तों से टॉप पर बना हुआ है। वहीं, इस शो में नजर आने वाले एक्टर्स की फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी खासी है। ये एक्टर्स अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर आए दिन दिलचस्प पोस्ट भी शेयर करते दिख जाते हैं। हाल ही में 'अनुपमा' की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ऐसे ही पोस्ट के कारण चर्चा में आ गई हैं।

    मजेदार वीडियो
    रूपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अनुज कपाडिया यानी एक्टर गौरव खन्ना के साथ एक मजेदार इंस्टा रील वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों बॉलीवुड के मशहूर गाने पर रोमांटिक अंदाज में एक्ट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में रूपाली और गौरव 'एक मैं और एक तू' पर जमकर मस्ती कर रहे हैं। जहां एक तरफ रूपाली ने ग्रीन लहंगा पहन रखा है, वहीं गौरव पिंक जैकेट और व्हाइट धोती-कुर्ता पहने दिख रहे हैं। यहां देखें वायरल हो रहा इन दोनों का ये वीडियो-

    ब्लूपर बन गया
    इस वीडियो को शेयर करते हुए रूपाल ने कैप्शन में लिखा- 'वो कहते हैं कि परफेक्शन एक वहम है और मैं भी इससे सहमत हूं... हम लोग इस परफेक्ट करना चाहते हैं लेकिन ये एक ब्लूपर बन गया... ये ज्यादा मजेदार है'। दोनों ने ये वीडियो अनुपमा के सेट पर शूट किया है। जहां पर नवरात्रि स्पेशल एपिसोड की शूटिंग चल रही थी। ऐसे में जाहिर है कि अपकमिंग एपिसोड में रूपाली और गौरव कुछ इसी लुक में नजर आने वाले हैं।

            मनोरंजन / शौर्यपथ / माधुरी दीक्षित की शादी को 22 साल हो गए हैं। 17 अक्टूबर 1999 को उन्होंने डॉ श्रीराम नेने से शादी की थी। माधुरी जहां ग्लैमर इंडस्ट्री से हैं। वहीं श्रीराम नेने लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। मैरिज एनिवर्सिरी के मौके पर माधुरी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कपल के बीच की बॉन्डिंग नजर आ रही है। अपनी कई पुरानी तस्वीरों से उन्होंने वीडियो बनाया है। माधुरी ने इस सफर को जादुई बताया।
        माधुरी ने खास वीडियो किया पोस्ट
            वीडियो की शुरुआत माधुरी और श्रीराम नेने की शादी की थ्रोबैक तस्वीर से होती है। जिसमें उन्होंने पारंपरिक ड्रेस पहनी हुई है। इसके आगे रिसेप्शन की तस्वीर है। कुछ अन्य तस्वीरों में वे अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं।
       माधुरी ने कैप्शन में लिखा- ‘22 साल का जादुई सफर साथ में।‘ आगे उन्होंने हार्ट का इमोजी बनाया।
     ओटीटी पर करने वालीं हैं डेब्यू
          बता दें कि माधुरी और श्रीराम के दो बेटे अरिन और रायन हैं। दोनों अभी पढ़ाई कर रहे हैं। शादी के बाद माधुरी ने कुछ समय तक ब्रेक लिया था। 2007 में फिल्म ‘आजा नचले’ से उन्होंने वापसी की। माधुरी जल्द ही नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘फाइंडिंग अनामिका’ में नजर आने वाली हैं। यह शो उनका ओटीटी डेब्यू भी है।

         मनोरंजन / शौर्यपथ /विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। काफी समय से ऐसी खबरें हैं कि वह कटरीना कैफ को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ही कलाकारों ने अभी तक इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा है। बीते दिनों अफवाह उड़ी कि विक्की ने कटरीना से सगाई कर ली है। बाद में कटरीना की टीम ने इन खबरों का खंडन किया। अब जब विक्की अपनी फिल्म ‘सरदार उधम’ का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं तो उन्होंने अपनी निजी जिंदगी की प्लानिंग के बारे में भी बात की।
    सगाई पर क्या बोले
            विक्की ने इन अफवाहों को महज मीडिया की देन बताया है। उन्होंने कहा कि जब समय आएगा तब वह सगाई भी कर लेंगे। ई-टाइम्स से बात करते हए विक्की कहते हैं कि ‘इस तरह की खबरें आपके दोस्तों ने फैलाई हैं (हंसते हुए)। मैं जल्द ही सगाई भी कर लूंगा... जब समय होगा। उसका भी टाइम आएगा।‘
    कई मौकों पर दिखे साथ
          विक्की कौशल और कटरीना कैफ के बीच अफेयर की खबरों को तब पहली बार और हवा मिली जब अंबानी की होली पार्टी में दोनों को एंजॉय करते हुए देखा गया। उसके बाद कभी विक्की, कटरीना के घर जाते हुए देखे गए तो कभी किसी इवेंट से दोनों को निकलते हुए देखा गया। शुक्रवार को ‘सरदार उधम’ की स्क्रीनिंग के वक्त भी कटरीना पहुंची थीं।
    घरवालों का क्या था रिएक्शन
        वहीं विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने स्पॉटब्वॉय से बातचीत में कहा था, ‘मुझे याद है विक्की सुबह जिम गया था जब ऐसी खबरें आने लगीं। जब वह घर आया तो मॉम और डैड ने मजाकिया अंदाज में पूछा, अरे यार तेरी सगाई हो गई, मिठाई तो खिला दे। तब विक्की ने उनसे कहा, जितनी असली सगाई हुई है, उतनी असली मिठाई भी खा लो।‘

            मनोरंजन /शौर्यपथ /अजय देवगन बियर ग्रिल्स के अडवेंचर शो 'इन टु द वाइल्ड' में नजर आने वाले हैं। शो का टेलीकास्ट 22 अक्टूबर को होगा लेकिन इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसे देखकर अजय के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर अजय देवगन के मजेदार मीम्स शेयर किए हैं। अजय और बियर ग्रिल्स पर बने ये मीम्स वायरल हो रहे हैं।
    लोगों ने बनाए मजेदार मीम्स
          अजय देवगन काफी रफ ऐंड टफ ऐक्टर हैं। उन्हें फिल्मों में ऐक्शन ही नहीं कॉमेडी करते भी देखा गया है। अब अजय स्क्रीन पर कुछ अलग करते दिखाई देंगे। वह बियर ग्रिल्स के शो 'Into the wild' सर्वाइवल के लिए फाइट करते नजर आएंगे। शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है। इसके साथ ही लोगों ने इसके मीम्स भी बना डालें हैं। यहां कुछ मजेदार मीम्स...
    पीएम मोदी भी आ चुके हैं शो में
          अजय से पहले इस शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रजनीकांत और अक्षय कुमार भी नजर आ चुके हैं। इस बार हिंद महासागर में शूट किए गए इस शो का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसके एपिसोड को डिस्कवरी प्लस    पर 22 अक्टूबर को टेलीकास्ट किया जाएगा।
    क्या है ट्रेलर में  
         इस ट्रेलर में अजय देवगन बियर ग्रिल्स के साथ हिंद महासागर में एडवेंचर करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही इस बात का भी खुलासा हो गया है कि शो Into The Wild में अजय देवगन से जुड़ा एपिसोड कब प्रसारित होगा। ट्रेलर की शुरुआत में अजय देवगन को एक बोट पर खड़े होते हुए दिखाया गया है।
    अपनी लाइफ के बारे में भी बताएंगे अजय
          वहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में वह कहते हैं, 'खेल खिलाड़ियों के लिए है, यह बहादुरों के लिए एक मंच है।' कुछ दी देर में वह बियर ग्रिल्स के साथ समुद्र में कूद जाते हैं। अगले सीन में अजय देवगन समुद्र में तैर रही शार्क के करीब भी दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं, ट्रेलर के एक सीन में बियर ग्रिल्स और अजय देवगन को जंगल में कटमरैन बनाते हुए भी दिखाया गया है। शो में अडवेंचर करने के साथ ही अजय देवगन बियर ग्रिल्स के साथ अपने परिवार, करियर और जिंदगी से जुड़ी ढेर सारी बातें भी करेंगे।

          मनोरंजन / शौर्यपथ /बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने फैंस के साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बातें साझा करते रहते हैं। इसी बीच कार्तिक ने आज फिर एक पोस्ट शेयर किया है और अपनी अपकमिंग फिल्म 'शहजादा' से जुड़ा एक अपडेट दिया है साथ ही बताया है कि उनकी आने वाली ये फिल्म कब रिलीज होगी।
    इस दिन को रिलीज होगी फिल्म 'शहजादा'
         कार्तिक के पोस्ट के अनुसार, उनकी ये फिल्म 4 नवंबर, 2022 को रिलीज होगी। कार्तिक अपने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए कैप्शन में लिखा-
    दुनिया का सबसे गरीब प्रिंस ।
    'शहजादा'  में लीड रोल प्ले करेंगी कृति सेनन
         कार्तिक आर्यन की इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रूप में कृति सेनन हैं। कार्तिक-कृति के अलावा फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर भी हैं। इस फिल्म निर्देशन रोहित धवन कर रहे हैं। रोहित धवन को 2016 की एक्शन फिल्म "ढिशूम" और रोमांटिक-कॉमेडी "देसी बॉयज' के फेमस हैं। इस फिल्म को भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'आला वैकुंठापुरामुलू' के रीमेक है। यह फिल्म  एक्शन और म्यूजिक से भरपूर होगी। रिपोर्ट की मानें तो 'शहजादा' बीते मंगलवार को मुबंई में एक विशाल सेट के साथ शुरू हो गई।
    कार्तिक की अन्य अपकमिंग फिल्में
          'शहजादा' फिल्म के इतर कार्तिक आर्यन के पास राम माधवानी की 'धमाका', हंसल मेहता की 'कैप्टन इंडिया' और अनीस बज्मी की 'भूल भुलैया 2' जैसी फिल्मों हैं। इसके अलावा समीर विद्वांस के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म में भी कार्तिक आर्यन दिखाई देंगे। फिल्म 'फ्रेडी' और 'सत्यनारायण की कथा' की शूटिंग में आजकल बिजी हैं।

    मनोरंजन /शौर्यपथ /स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'अनुपमा' की फेम रुपाली गांगुली टीवी की दुनिया में एक्टिव रहने के साथ ही साथ सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। शो से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ तक की सभी बातें रुपाली अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पोस्ट में अपने बेहतरीन ड्रेटिशनल लुक को शेयर किया है, जिसे उन्होंने अपना नवरात्रि का सेकेंड डे स्पेशल लुक बताया है।

    कैप्शन में लिखा- हरे रंग की खासियत
    रुपाली गांगुली अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर किया है, जिसमें वह ग्रीन साड़ी में एक दम परफेक्ट दिख रही हैं। वह अपने नवरात्रि लुक को शेयर करते हुए हरा रंग और देवी ब्रह्मचारिणी महत्व के बारें में कुछ स्पेशल जानकारी दी हैं। वह लिखती हैं -हैप्पी नवरात्रि! दूसरा दिन, रंग: हरा- नवरात्रि का दूसरा दिन देवी ब्रह्मचारिणी का आह्वान है। यह दिन हरे रंग को समर्पित है, जो नवीकरण, प्रकृति और ऊर्जा से जुड़ा है। नवरात्रि के दूसरे दिन इस रंग को पहनने से जीवन में विकास, सद्भाव और ताजी ऊर्जा आती है। तो हरा पहनो और हरे हो जाओ । इसके अलावा रुपाली ने अपने फैंस को फैंस को नवरात्री की शुभकामनाएं दी हैं।

    पहले भी दिखा चुकी हैं अपना यैलो साड़ी लुक
    रुपाली गांगुली इन दिनों अपने सीरियल 'अनुपमा' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस शो में लीड रोल प्ले कर रही हैं। उनका शो टीआरपी की हिट लिस्ट में लगातार नंबर 1 बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ वो अपना नवरात्रि लुक दिखा कर फैंस को दिवाना कर रही हैं।

    बता दें कि इससे पहले रुपाली गांगुली ने येलो कलर की साड़ी में पोज देती नजर आई थीं। रुपाली के इस नई फोटो को भी देखकर फैंस खूब प्यार लुटा है। फैंस रुपाली के पोस्ट के कॉमेंट बॉक्स में परम सुंदरी लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रुपाली का या एथनिक सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

     

           मनोरंजन / शौर्यपथ /बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने 8 लोगों के साथ गिरफ्तार किया है। मुंबई-गोवा क्रूज पर रेड के बाद आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेदा को भी 7 अक्टूबर को एनसीबी को कस्टडी में भेजा गया है। इस पूरे मामले पर जहां एक तरफ शाहरुख खान और गौरी खान ने कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। वहीं, दूसरी तरफ अरबाज के दोस्त के पिता असलम मर्चेंट ने बेटे पर लगे आरोपों पर रिएक्शन दिया है।
     आरोप आधारहीन हैं
          NCB की रेड के बाद क्रूज पार्टी में ड्रग्स के इस्तेमाल की बात सामने आई थी। जिसके बाद 8 लोगों को डीटेन किया गया था और फिर सभी को गिरफ्तार भी किया गया। वहीं, हाल ही में टाइम्स नाऊ से बातचीत के दौरान असलम मर्चेंट ने कहा कि बच्चों पर लगे आरोप आधारहीन हैं। असलम पेशे से एक वकील हैं, उनका कहना है कि इस वक्त जब जांच जारी है तो ऐसे में केस पर कुछ बोलना ठीक नहीं होगा। उन्होंने ये भी माना कि NCB की ओर से काफी सहयोग मिल रहा है और अधिकारी उनके बच्चों के साथ अच्छा बर्ताव कर रहे हैं।
            उन्होंने कहा- 'एनसीबी का बर्ताव इतना अच्छा है कि एक प्रोफेशनल वकील के तौर पर मैं कह सकता हूं कि मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। सच सामने आएगा और वो लोग जल्द बाहर आ जाएंगे। बच्चे बेगुनाह हैं और वो क्रूज पर एक मेहमान बनकर पहुंचे थे'। वहीं, व्हाट्एप चैट पर उनका कहना है कि इन चैट्स ड्रग्स केस से कोई लोना-देना नहीं है। उन्होंने ये भी बताया कि आर्यन खान के संग ये अरबाज की पहली ट्रिप थी।

    मनोरंजन / शौर्यपथ /द कपिल शर्मा शो का एक नया 'अनसेंसर्ड' एपिसोड सामने आया है। यह 'अनसेंसर्ड' एपिसोड उसी एपिसोड का हिस्सा है , जिसमें गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा मेहमान बनकर शामिल हुए थे। हमेशा की तरह होस्ट कपिल शर्मा ने इनसे कई सवाल पूछे, जो कैलोरीज और खाने से संबंधित था। इसका जवाब देते हुए गोविंदा ने कई मजेदार खुलासे किये। इस पर उनकी वाइफ सुनीता को रहा नहीं गया और उन्होंने अपने पति की खाने की खुराक के बारें में सभी के सामने पोल खोल दी।
    गोविंदा को होती थी सुनीता के शॉर्टड्रेस से परेशानी
    वीडियो में आप देख सकते हैं कि कपिल शर्मा , गोविंदा-सुनीता से कहते हैं कि मैं आपसे एक 'आर्ट ऑफ आर्गुमेंट फ्री लाइफ' सेगमेंट पर कुछ सवाल करूंगा। कपिल, गोविंदा से पूछते हैं-आप सुनीता की पांच खुबियों के बारें में बताए? इस पर गोविंदा कहते हैं कि मुझे इनकी शॉर्ट ड्रेस से बड़ी प्राब्लम थी। वह कहते हैं -जब ये मेरे सामने छोटी ड्रेस पहनकर सामने आती थीं तो मैंने कभी नहीं सोचा था ये। मैं एक ऐसा व्यक्ति हूं, जिसने गायत्री मंत्र का 24 लाख बार और महामृत्युंजय मंत्र का 50 लाख बार जाप किया। मैं हर दिन तीन-चार घंटे प्रार्थना करता, मैंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी। इसपर सुनीता ने खुद को 'बांद्रा गर्ल' बताती और गोविंदा को 'विरार' का रहने वाला कहती हैं। सुनीता की इस बात पर गोविंदा मजेलेते हुए कहते हैं -बांद्रा की सांद्रा। गोविंदा की इस बात सब हंसने लगते हैं।
    24 रोटी और एक टिक्की मक्खन खाते गोविंदा
    इसी दौरान जब कपिल, गोविंदा से सवाल करते हुए कहे हैं कि क्या आपने कभी खाना बनाया है। इसपर गोविंदा कहते हैं-हां मैं हमेशा खाना बनाता हूं। कपिल फिर सवाल करते हैं कि तो आप बताए कौन सा खाना अच्छा होता? क्योंकि बहुत लोग कहते हैं कि नॉन वेज वालों के लिए लोग कहते हैं कि प्रोटिन नहीं मिलता है। हालांकि ये गलत है । इसपर गोविंदा कहते हैं सभी खाना अच्छा होता है, जैसा आपका स्वास्थ्य वैसा खाना आपको खाना चाहिए। गोविंदा के जवाब सुनते ही कपिल के कैलोरीज से जुड़ा सवाल करते हैं तो गोविंदा कहते हैं सुनीता से पूछिए- मैं कैसे खाना खाता था। इस पर सुनीता कहती हैं -24 रोटी और एक टिक्की मख्कन आधा किलो का। इस पर गोविंगा कहते हैं- और खाया पीया सब हजम ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision