August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मनोरंजन

    मनोरंजन (809)

    मनोरंजन /शौर्यपथ /टीवी से बॉलीवुड में सफर करने वाली एक्ट्रेस राधिका मदान का मानना है कि किसी भी प्लेटफार्म से किसी दूसरे प्लेटफार्म पर स्विच करने का डिसीजन आसान नहीं होता, जितना कि लोग यूं ही कह देते हैं। उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि जब उन्होंने टीवी से फिल्मों में जाने का फैसला किया तो उनके कुछ करीबी साथियों ने उनको ट्रोल किया इतना ही नहीं जब उन्होंने अपने रोल को लेकर अपने शो को डायरेक्टर से बात की उनका बेहद शॉकिंग रिएक्शन था।
    राधिका टीवी से बॉलीवुड में जाने के निर्णय पर कुछ ऐसा रहा दोस्तों का रिएक्शन
    इंडियन एक्सप्रेस की खास बातचीत में राधिका मदान से उनके टीवी से बॉलीवुड में डेब्यू के बारें में सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुआ कहा कि उनका यह डिसीजन भले ही उनके लिए सही था, लेकिन कुछ लोगों ने इसके उन्हें गलत ठहराया और उन्हें खूब ट्रोल किया। राधिका कहती हैं, अपने इस फैसले पर निश्चय तौर पर अपने दोस्तों के संग शेयर की तो लोगों ने मुे ट्रोल किया। क्योंकि उन दिनों मेरा शो टेलीविजन पर हिट था और लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा था। इतना ही नहीं मुझे बहुत सारे पैसे की ऑफर दिये गए, लेकिन मैंने सोच-समझकर फिल्मों में जाने का फैसला कर चुकी। हां, यह मुश्किल था क्योंकि उस समय उतने अवसर नहीं थे।
    इस वजह से लीं फिल्मों में जाने का डिसीजन
    वह आगे खुलासा करते हुए कहती हैं कि जब मैंने फिल्मों में जाने को फैसले को लेकर अपने डायरेक्टर से अपने रोल को लेकर चर्चा कर रही थी, लेकिन उन्होंने इस विषय पर जो रिएक्शन दिया वह उन्हें निश्चिततौर नहीं देनी चाहिए थी। वह आगे कहती हैं, मेरा डायरेक्टर अपनी घड़ी को देखते हुए ऊपर-नीचे हो रहा था। वह चिढ़ गए और मुझसे कहा कि जिस दिन हम फिल्में बनाएंगे, हम तीन दिनों के लिए एक दृश्य पर चर्चा करेंगे, लेकिन अभी नहीं। वह घटना मेरे साथ इतनी चिपकी हुई थी, मैंने बस अपने आप में सोचा, क्या मुझे तीन दिनों के लिए एक दृश्य पर चर्चा करने का सुख मिलेगा? बस यही मेरी प्रेरणा थी। उस दिन मैंने फैसला किया कि मुझे फिल्मों में आना है, भले ही इसका मतलब शुरुआत से ही क्यों (?) न हो।
    राधिका अपकमिंग फिल्म और रिलीज हुईं फिल्में
    राधिका मदान 2014 में रोमांटिक टीवी शो 'मेरी आशिकी तुम से ही' में इशानी पारिख के रूप में टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की थीं। यह शो काफी हिट हुआ । इसके बाद, राधिका मदान 2018 में विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। 2019 में उन्होंने दिवंगत एक्टर इरफान खान के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम में भी दिखी थीं। राधिका की दूसरी फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' थी। अब राधिका की आने वाली वेब सीरीज 'फील्स लाइक इश्क', नेटफ्लिक्स की एक एंथोलॉजी और उनकी आगामी फिल्म शिद्दत में दिखाई देंगी। हाल में राधिका को फिल्म निर्माता सत्यजीत रे को श्रद्धांजलि देने वाली एंथोलॉजी श्रृंखला 'रे' के स्पॉटलाइट में देखा गया।

    मनोरंजन /शौर्यपथ / बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्दी ही बॉलीवुड डेब्यू करेंगी, हालांकि स्टार किड होने के चलते डेब्यू के पहले से ही वो काफी मशहूर हैं। वहीं शनाया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज वीडियोज शेयर करती हैं। ऐसे में अब शनाया ने बेली डांस वीडियो शेयर किया है, जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।
    शनाया का बेली डांस
    शनाया कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपना बेली डांस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शनाया के साथ में उनकी डांस टीचर भी नजर आ रही हैं। शनाया का ये डांस वीडियो उनके प्रैक्टिस सेशन का है और इस बात का जिक्र उन्होंने वीडियो के कैप्शन में भी किया है। इस वीडियो पर कुछ ही देर में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं।
    सोशल मीडिया रिएक्शन
    एक ओर जहां शनाया के वीडियो को फैन्स पसंद कर रहे हैं तो वहीं उनके दोस्त भी इस वीडियो को लाइक- कमेंट करते हुए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी शनाया की मजेदार अंदाज में तारीफ की है। नव्या ने कमेंट में लिखा- 'इसको देखकर ही मेरे पेट में दर्द होने लगा है।'
    पाकीजा के गाने पर डांस
    याद दिला दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब शनाया ने अपना डांस वीडियो शेयर किया है। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने मीना कुमारी की फिल्म ‘पाकीजा’ के गाने ‘ठाढ़े रहियो’ पर कत्थक डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था। शनाया ने पीले रंग का अनारकली सूट पहना हुआ था और अपनी डांस टीचर के साथ बखूबी कदम से कदम मिला रही थीं।
    दोस्तों के साथ मस्ती
    शनाया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अनन्या पांडे और नव्या नवेली नंदा के साथ की कई तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीर शनाया के घर की है, जहां गर्ल गैंग ने साथ में समय बिताया। इस दौरान शनाया और अनन्या ने ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ जींस पहनी हुई थी। वही नव्या नंदा ने ब्लैक अटायर कैरी किया। तस्वीरों में तीनों पूरे मस्ती के मूड में नजर आईं। शनाया ने इसके साथ कैप्शन में लिखा- ‘my kinda crazy’
    बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार शनाया
    गौरतलब है कि शनाया कपूर जल्दी ही बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। शनाया, करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले डेब्यू करेंगी। मार्च में शनाया ने अपने डेब्यू की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। वहीं शनाया कि पिता संजय कपूर ने इस बारे में कहा था कि वो लंबे वक्त से बेटी के डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।

    मनोरन्जन /शौर्यपथ / एकता कपूर की फेम शो 'पवित्र रिश्ता 2.0' के स्टार कास्ट की घोषणा कर दी गई है। डिजिटल प्लेटफॉर्म ALT Balaji पर आने वाले इस मोस्ट अवेटेड शो में एक्टर शाहिर शेख मानव के किरदार में नजर आने वाले हैं। बता दें कि इससे पहले 'पवित्र रिश्ता' में मानव की भूमिका में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत दिखे थे। उनकी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री अंकिता लोखंडे को सीरियल में अर्चना के किरदार में देखा गया था। हालांकि इस बार भी अंकिता अर्चना के रूप में देखी जाएंगी।

    कुछ ऐसे दिखें अंकिता के साथ शाहिर
    डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ALT Balaji ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर सभी स्टार्स के कुछ फोटो शेयर किया गया है, जो शूटिंग से पहले की हैं। पहली तस्वीर में शाहीर शेख, अंकिता लोखंडे के साथ हाथों में क्लैपबोर्ड लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में उषा नाडकर्णी-शाहीर शेख एक साथ साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।
    ये भी सितारे होंगे शो में
    तीसरी फोटो में अंकिता सोलो पोज देती हुई दिख रही हैं, वहीं चौथी और आखिरी फोटो में रणदीप राय और देव डी एक्ट्रेस असीमा वर्धन नजर आ रहे हैं। इस शो में रणदीप राय मानव (शहीर शेख) के छोटे भाई की भूमिका में दिखेंगे, जबकि असीमा वर्धन रणदीप रायकी गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाएंगी।
    ALT Balaji पर जल्द रिलीज होगा शो
    'पवित्र रिश्ता 2.0' के कास्ट की घोषणा करते हुए कैप्शन में लिखा है, "कभी-कभी सबसे सामान्य जीवन में, हमें सबसे असाधारण प्रेम कहानियां मिलती हैं! मानव और अर्चना की असाधारण प्रेम कहानी का गवाह है। पवित्र रिश्ता फिर लौट रहा है #ALTBalaji पर जल्द ही स्ट्रीमिंग।" पोस्ट के अनुसार इसे दर्शकों ALT Balaji पर देख सकेंगे।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी का मानना है कि समय के साथ वह काफी मैच्योर हो गई हैं। इसलिए वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान के संग अब भी अच्छा रिश्ता बनाए रखने में सफल हो पाईं हैं। कभी सलमान के साथ रिलेशनशिप में रहने वाली संगीता बिजलानी आज 61 साल की उम्र में भाई जान और उनके परिवार के बेहद करीब हैं। ये सभी बातें संगीता ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद बताई हैं। साथ ही साथ उन्होंने ये भी कहा कि वह जल्द एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने रखने वाली हैं।
    सलमान से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा- प्यार कभी खत्म नहीं होता
    'टाइम्स ऑफ इंडिया' की खास बातचीत में संगीता ने सलमान से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहती हैं , "कनेक्शन कभी नहीं टूटते। आपके साथी के साथ आपका प्यार कभी खत्म नहीं होता। आपके और आपके पार्टनर के बीच का प्यार, स्कूल के दोस्त कभी दूर नहीं जाते। लोग आएंगे और जाएंगे, जिंदगी में कुछ भी हमेशा के लिए नहीं है।''
    अब मैच्योर हो गई हैं संगीता
    वह आगे कहती हैं, "इसका मतलब ये नहीं कि आप गुस्से और कड़वाहट से भर जाएं। जिंदगी का एक दौर ऐसा भी था, जब मैं बेवकूफ थी। बचकानी हरकतें करती थीं, लेकिन अब मैं मैच्योर हो गई हूं। जिंदगी अनुभवों से भरी हुई है।"
    कभी सलमान की दुल्हन बनने वाली थीं संगीता
    कभी एक वक्त में सलमान खान ने संगीता बिजलानी के साथ अपने अफेयर को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि बात शादी तक पहुंच गई थी, लेकिन फिर अचानक उनकी राहें हमेशा के लिए जुदा हो गईं। शादी टूटने के बाद भी संगीता और सलमान एक-दूसरे से जुड़े रहे और उनकी दोस्ती आज भी कायम है।
    जानिए बॉलीवुड कमबैक को लेकर क्या बोलीं संगीता
    इस दौरान संगीता बिजलानी ने अपने फिल्मी करियर के बारे में बताती हैं कि आज जब पीछे मुड़कर देखती हूं तो मुझे कोई गम नहीं होता है। यह मेरी ही इच्छा थी, क्योंकि मैं शादी करने जा रही थी। मैंने 15 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। फैशन शो में मुझे सराहा जाता था और लोग मुझे चॉकलेट्स भी देते थे।
    बॉलीवुड में कमबैक को लेकर संगीता बिजलानी कहती हैं, “मैं वेब शो के बारे में जानना चाहूंगी। अगर ऑफर मुझे पसंद आता है तो मैं जरूर हां करूंगी। मैं उन चीजों के साथ खुश नहीं थी जो मुझे मिल रहा था। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि नए निर्देशक दर्शकों को क्या परोस रहे हं।”

    मनोरंजन / शौर्यपथ /बॉलीवुड के अमिताभ बच्चन के बारे में हर कोई जानता है कि वो एक सोशल मीडिया लवर हैं और फैंस संग अपनी डेली रूटीन से जुड़े अपडेट्स शेयर करते हैं। इसके अवाला वह अपने काम को लेकर भी काफीं गंभीर हैं। सेट पर टाइम से जाना, एक फिक्स्ड रूटीन और डिसिप्लिन फॉलो करना उनकी आदतों में शुमार है। हालांकि इस व्यस्त लाइफ में वह थोड़ी मस्ती कर ही लेते हैं। कुछ ऐसा ही उनके साथ ‘गुडबाय’ के सेट पर हुआ जब वह सेट पर गोल्डन रिट्रीवर के एक पप्पी को देखकर उसके साथ मस्ती करने के खुद को रोक नहीं पाए।
    हालांकि अमिताभ बच्चन इस क्यूट पप्पी के संग फोटो शेयर करते हुए कुछ ऐसा लिखा है , जिसे देखने के बाद उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने कॉमेंट उनसे कारण पूछा है और नातिन नव्या नवेली नंदा ने इसे घर लेकर आने की रिक्वेस्ट की है।
    गोल्डन रिट्रीवर पप्पी के संग मस्ती करते दिखे अमिताभ
    अमिताभ ने यह तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की है पिक्चर में देखा जा सकता है अमिताभ गोल्डन रिट्रीवर पप्पी कितने प्यार से दुलार करते नजर आ रहे हैं। फोटो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है को-स्टार डॉग के साथ काम कर के वे खुद काफी अच्छा फील कर रहे हैं और उनका खूब मन लग रहा है। अमिताभ इस क्यूट पप्पी को अपना को-स्टार कहा है। अमिताभ की यह पिक्चर सभी को बेहद पसंद आ रही है उनके फैंस अपने लाइक्स और कमेंटस द्वारा बेहद प्यार बरसा रहे हैं ।
    श्वेता और नव्या ने किया कॉमेंट
    क्यूट पप्पी के संग फोटो शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन कैप्शन में लिखते हैं , ‘सेट पर मेरा नया साथी...मेरे हाथों में बहुत कोज़ी और बहुत कम्फर्टेबल फील कर रहा है। इसे घर ले जाने का बहुत मन है लेकिन....’। अमिताभ के इस फोटो पर उनकी बेटी श्वेता ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘लेकिन...?’ वहीं नातिन नव्या ने अपने नाना से इसे घर ले आने की रिक्वेस्ट की है। नव्या अमिताभ के पोस्ट पर लिखती हैं, ‘आपको इसे घर लाना चाहिए’।
    अमिताभ की आने वाली फिल्मों की लिस्ट
    अभिनेता को आखिरी बार फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में देखा गया था। इस फिल्म में अमिताभ के साथ आयुष्मान खुराना भी अहम किरदार में नजर आए थे। अमिताभ की अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह फिल्म 'चेहरे', 'झुंड', 'ब्रह्मास्त्र', 'बटरफ्लाई', 'शांक्य', 'मेयडे' और 'गुड बाय' में भी दिखने वाले हैं।

    मनोरंजन / शौर्यपथ /बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार हमारे बीच नहीं हैं। उनके चाहने वाले यकीन नहीं कर पा रहे कि वह इस दुनिया में नहीं हैं। उनके निधन की खबर सुनकर इंडस्ट्री के कई लोग उनके बंगले पर पहुंचे थे। धर्मेंद्र भी उनमें से एक हैं। वहां से लौटने के बाद धर्मेंद्र ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है, जिसे पढ़कर हर कोई इमोशनल हो रहा है।
    धर्मेंद्र बोले- जान निकल गई
    धर्मेंद्र ने अपने ट्वीट में लिखा है, सायरा ने जब कहा, धरम, देखो साहब ने पलक झपकी है, दोस्तों जान निकल गई मेरी। मालिक मेरे प्यारे भाई को जन्नत नसीब करे। इसके साथ ही धर्मेंद्र ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह दिलीप कुमार के चेहरे को पकड़े दिख रहे हैं। उन्होंने एक और ट्वीट किया है जिसमें लिखा है, दोस्तों मुझे दिखावा नहीं आता लेकिन मैं अपने जज्बात पर काबू भी नहीं पा पाता। अपने समझ के कह जाता हूं।
    लता ने भी किए इमोशनल ट्वीट्स
    वहीं लता मंगेशकर ने भी कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने लिखा है, यूसुफ भाई पिछले कई सालों से बीमार थे, किसी को पहचान नहीं पाते थे। ऐसे वक्त सायरा भाभी ने सब छोड़कर उनकी दिन-रात सेवा की है उनके लिए दूसरा कुछ जीवन नहीं था। ऐसी औरत को मैं प्रणाम करती हूं और यूसुफ भाई की आत्मा को शान्ति मिले ये दुआ करती हूं। उन्होंने दिलीप कुमार के साथ कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।
    शाहरुख की तस्वीरें भी वायरल
    दिलीप कुमार के निधन के बाद कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिन्हें देख हर आंख नम थी। दिलीप कुमार के जाने के साथ हर किसी को सायरा बानो की फिक्र है। शाहरुख खान उनका दुख बांटने पहुंचे थे, उनकी भी कई इमोशनल तस्वीरें सामने आई थीं।

    मुंबई/ शौर्यपथ / दिग्गज फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार सुबह साढ़े 7 बजे निधन हो गया। मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में दिलीप कुमार ने अंतिम सांस ली। वे 98 वर्ष के थे।
    बॉलीवुड में ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार पिछले 8 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।
    वे लंबे समय से बीमार थे।
    दिलीप कुमार के पारिवारिक मित्र फैजल फारूकी ने अभिनेता के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'भारी मन और बेहद दु:ख के साथ, मैं यह घोषणा कर रहा हूं कि कुछ मिनट पहले हमारे प्यारे दिलीप साहब का निधन हो गया। हम अल्लाह के बंदे हैं और हमें उनके पास ही लौटकर जाना होता है।'
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने अभिनेता के निधन को देश के सांस्कृतिक क्षति बताया।
    11 दिसंबर 1922 को पेशावर में जन्में दिलीप कुमार राज्य सभा के सदस्य रह चुके हैं। उन्हें उनके दौर का बेहतरीन अभिनेता माना जाता था। ट्रेजेडी किंग को 1995 में भारतीय फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, इसके अलावा 1996 में दिलीप कुमार को पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज़ से भी सम्मानित किया गया था।
    उन्होंने देवदास, शक्ति, राम और श्याम, लीडर, कोहिनूर, आजाद और नया दौर जैसी फिल्में की थी। इन फिल्मों के लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / अनुकृति क्रियेशन एवं फिल्म तथा पिकू फिल्म के बेनर तले निर्मित एवं ओम प्रकाश चौधरी के निर्देशन में बनी छत्तीसगढी फिल्म मया के रंग का पोस्टर एक कोविड के कारण सादे समारोह में लांचिंग किया गया। इस दौरान फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया जिसे देखकर उपस्थित सभी अतिथियों ने भूरि भूरि प्रश्ंासा करते हुए फिल्म को सुपरहीट होने की कामना की। इस अवसर पर आमंत्रित अतिथियों रविन्द्र सिंह सीनियर वाईस प्रेसिडेंट प्रकाश इण्डस्ट्रीज रायपुर,अमित सिंह, सत्येन गौतम,राजेश सिंह, जयंत सिंह,जेपी सिंह, धर्मेन्द्र सेंगर, प्रकाश कार्चुली, मुकेश सेंगर,सरेाज सिंह, संतोष सिंह ने फिल्म के सभी कलाकारों और फिल्म युनिट के लोगों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस फिल्म के डायरेक्टर ओमप्रकाश चौधरी, एवं हिरो रियाज खान,ओम प्रकाश चौधरी, हिरोईन दिया वर्मा के अलावा छॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेन्द्र चौबे, श्रीमती सरला सेन है। इसमें कमेडी का तड़का छॉलीवुड के मशहूर कमेडियन शैलेन्द्र भ_ और शमशीर सिवानी ने कमेडी का तड़का लगाया है। इसके अलावा इस फिल्म में सीनियर एक्टर विनायकअग्रवाल, जीडी बंजारे, टिवंकल साहू, अर्चना पिपरिया,निशांत बाजड़, अमेय खैरवार, बाल कलाकार रेहान खान का जर्बदस्त अभिनय देखने दर्शकों को मिलेगा।
    इस अवसर पर शंकर सिंह बिसेन, योगेश बिसेन,अजित सिंह, श्रीमती रोसमीना कुजूर,अमोल सिंह, विनोद जैन एवं चेतन सोलंकी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि फिल्म के निर्माण में अंजलि, अजय सिंह,अतुल सिंह ठाकरु, कविता, ललिता कुंडे,धीरज बिसेन और आदित्य सिंह बिसेन का महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / 90 के दशक में गोविंदा और रवीना टंडन की जोड़ी ने खूब धमाल किया था। फैन्स इनकी जोड़ी को आज भी पसंद करते हैं, और दोनों को साथ में देखने की इच्छा जाहिर करते रहते हैं। ऐसे में अब फैन्स की ये इच्छा पूरी हो रही है।
    रवीना ने शेयर की तस्वीरें
    रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में रवीना के साथ गोविंदा भी नजर आ रहे हैं। सेल्फीज को शेयर करते हुए रवीना ने कैप्शन में लिखा, 'द ग्रैंड रियूनियन, एक बार फिर से साथ आ रहे हैं। क्या, कहां और कब... जल्दी आ रहा है।' इसके साथ ही रवीना ने किसी डिस्को में जाएं हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है।
    फैन्स का रिएक्शन
    सोशल मीडिया यूजर्स रवीना और गोविंदा की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। रवीना- गोविंदा के ये फोटोज तेजी से इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं। फैन्स के साथ ही साथ सितारे भी इस पोस्ट को पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अरे वाह क्या बात है। वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा- ये तो बड़ी खबर है, इंतजार नहीं कर सकता।
    90 के दशक में किया धमाका
    बता दें कि गोविंदा और रवीना की जोड़ी ने दूल्हे राजा, आंटी नंबर वन, परदेसी बाबू सहित कई फिल्मों में अपना दम दिखाया था। वहीं बात रवीना टंडन की करें तो वो जल्दी ही फिल्म केजीएफ 2 में नजर आएंगी। वहीं गोविंदा आखिरी बार रंगीला राजा में नजर आए थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision