
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन /शौर्यपथ /'अनुपमा' शो पर दर्शक जमकर प्यार लुटाते हैं। इस हफ्ते सीरियल की कहानी ने रफ्तार पकड़ी है और नया ट्रैक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसी बीच जहां शो में पूरा परिवार समर के जन्मदिन के जश्न में डूबा है वहीं दूसरी ओर इस शो में कापी दिनों बाद मामाजी उर्फ शेखर शुक्ला की वापसी होने वाली है। मामाजी की वापसी की जानकारी रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से दी है। साथ ही साथ रुपाली ने शो के सेट से एक फोटो शेयर किया है, जिसमें पूरा शाह परिवार मामाजी के संग पोज देते हुए दिख रहा है।
इस फोटो को शेयर करते हुए रुपाली कैप्शन में लिखती हैं , "तमने रिमेम्बर चे !!! मामाजी लौट आए...हम सब ।"
शो में हुई मामाजी की वापसी
गौरतलब है कि मामाजी उर्फ शेखर शुक्ला काफी समय से शो से गायब थे। हालांकि, अब वह आने वाले एपिसोड में शो में वापसी करते नजर आएंगे। रुपाली ने जो अपकमिंग सीक्वेंस की तस्वीरें शेयर किया है, उसमें आप देख सकते हैं कि रुपाली और शेखर शुक्ला के अलावा अल्पना बुच, पारस कलनावत, मुस्कान बामने, आशीष मेहरोत्रा ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि शेखर शुक्ला समर के बर्थडे पार्टी के बीच अपनी फिर से एंट्री करेंगे।
शो में फनी रोल निभाते हैं मामाजी
आपको बता दें कि शेखर शुक्ला अल्पना बुच यानि 'बा' के भाई की भूमिका निभाते हैं उनका शो में फनी कैरेक्ट है। उन्हें चीजों और लोगों को बहुत जल्दी भूलने की आदत है, जिससे कभी-कभी बहुत कंफ्यूजन हो जाता और शो में अजीब स्थिति बन जाती है। 'माने रिमेम्बर चे' शो का उनका लोकप्रिय डायलॉग है।
मनोरंजन / शौर्यपथ /आमिर खान और किरण राव शादी के 15 साल बाद अलग हो गए हैं। एक आधिकारिक बयान जारी कर उन्होंने इसकी जानकारी दी है। आपसी सहमति से उन्होंने अलग होने का फैसला लिया है।
अपने बयान में आमिर और किरण ने कहा कि ‘अपने 15 साल के खूबसूरत सफर में हमने एक साथ जीवन भर का अनुभव, आनंद और खुशी महसूस किया है। हमारा रिश्ता केवल विश्वास, सम्मान और प्यार के साथ बढ़ा है। अब हम अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे। अब पति-पत्नी के रूप में नहीं बल्कि एक दूसरे के को-पैरेंट्स और परिवार के साथ।‘
परिवार और दोस्तों का शुक्रिया
उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि ‘हम फिल्मों, पानी फाउंडेशन और अन्य परियोजनाओं पर साथ काम करना जारी रखेंगे। हमारे रिश्ते को लगातार समर्थन देने और समझने के लिए परिवार, दोस्तों का बहुत-बहुत शुक्रिया। जिनके बगैर हम यहां तक नहीं पहुंच सकते थे। हम अपने शुभचिंतकों से शुभकामनाएं और आशीर्वाद मांगते हैं और आशा करते हैं कि हमारी तरह आप, इस तलाक को अंत के रूप में नहीं बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत के रूप में देखेंगे।‘
साथ में करेंगे बेटे की देखभाल
‘हमने कुछ समय पहले अलग होने के बारे में प्लान किया था और अब इसे औपचारिक रूप देने में सहज महसूस करते हैं। अलग होने के बावजूद अपनी जिंदगी को परिवार के तरह साझा करते हैं। हम अपने बेटे आजाद के प्रति समर्पित पैरेंट्स हैं जिसका हम साथ में पालन करेंगे।’
‘लगान’ के सेट पर हुई थी मुलाकात
बता दें कि आमिर खान और किरण राव पहली बार फिल्म 'लगान' की शूटिंग के वक्त मिले थे। फिल्म में आमिर की मुख्य भूमिका थी और किरण असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। 28 दिसंबर 2005 को वे शादी के बंधन में बंधे। उनका एक बेटा आजाद राव खान है।
मनोरंजन /शौर्यपथ / पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अक्सर ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं।
हाल ही में मुनमुन दत्ता ने अपनी कुछ हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की है, जो जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में मुनमुन ब्लू ऑफ शोल्डर जंपसूट में नजर आ रही हैं।
मुनमुन दत्ता ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में आंख मारने वाला इमोजी बनाया है। इन तस्वीरों में मुनमुन कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। उनकी ये तस्वीरें उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं।
इससे पहले मुनमुन दत्ता ने हाई-स्लिट ग्रीन कलर रंग के गाउन में अपना ग्लैमरस फोटोशूट शेयर किया था।
मुनमुन एक जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल हैं। वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। तारक मेहता शो में 'बबीता जी' का किरदार निभाकर मुनमुन दत्ता को घर-घर में पहचान बनाई है।
मनोरंजन / शौर्यपथ / सारा अली खान अपने दोस्तों के लिए फीलिंग्स का इजहार खुलकर करती हैं। उनकी रीसेंट इंस्टा स्टोरी चर्चा में है। इसमें उन्होंने एक शख्स के साथ फोटोज लगाए थे। तस्वीरें देखने के बाद लोग दोनों के अफेयर के कयास लगा रहे हैं। इस शख्स का नाम है जेहन हांडा। जेहन 'केदारनाथ' में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं। सारा ने इसी फिल्म से डेब्यू किया था। उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे।
सारा अली खान अपने दोस्तों के लिए फीलिंग्स का इजहार खुलकर करती हैं। उनकी रीसेंट इंस्टा स्टोरी चर्चा में है। इसमें उन्होंने एक शख्स के साथ फोटोज लगाए थे। तस्वीरें देखने के बाद लोग दोनों के अफेयर के कयास लगा रहे हैं। इस शख्स का नाम है जेहन हांडा। जेहन 'केदारनाथ' में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं। सारा ने इसी फिल्म से डेब्यू किया था। उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे।
जेहन के इंस्टा पर भी हैं तस्वीरें
दरअसल जेहन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें लगाई थीं। इन फोटोज में वह सारा के साथ दिख रहे थे। यही तस्वीरें सारा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाईं, इसमें 'लव यू' लिखा था। इसके बाद ही दोनों की डेटिंग की खबरें आने लगीं। जेहन के इंस्टाग्राम पर भी सारा के साथ तस्वीरें हैं। सारा की पहली फिल्म 'केदारनाथ' थी। इस फिल्म में उनके को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत से भी उनका नाम जुड़ चुका है।
मनोरंजन / शौर्यपथ / मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। उनके इंडस्ट्री के दोस्तों ने तो उनकी तारीफ की है लेकिन कुछ फॉलोअर्स पोज का मजाक उड़ा रहे हैं। दरअसल मौनी ने तस्वीरें पोस्ट की हैं उसमें वह दरवाजा पकड़कर बाहर की ओर झुकी हैं और कुछ परेशान दिख रही हैं। इस पर फैंस ने मजेदार कॉमेंट्स किए हैं।
पोज का उड़ाया मजाक
मौनी रॉय की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। वह अपने चाहने वालों के लिए इंट्रेस्टिंग वीडियोज और शानदार फोटोशूट्स शेयर करती रहती हैं। उनके लेटेस्ट पोस्ट को एक ओर लोग पसंद कर रहे हैं तो दूसरी और मजाक भी उड़ाया जा रहा है। मौनी ने दरवाजे को पकड़कर ब्लू हॉल्टर नेक जम्पसूट में फोटोज शेयर किए हैं। इस पर एक फॉलोअर ने कॉमेंट किया है, ये कौन सा पोज है, एक और कॉमेंट है, ऐसा पोज पहली बार देखा। एक यूजर ने लिखा है, लगता है पेट खराब हो गया।
बीच और बुक लवर हैं मौनी
इससे पहले मौनी ने अपना सन-सेट का खूबसूरत थ्रोबैक वीडियो शेयर किया था। मौनी अक्सर बीच की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। मौनी रॉय बुक लवर हैं और वह इंस्पिरेशनल कोट्स भी शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें हैं जिनमें वह किताब पढ़ती नजर आ रही हैं।
जल्द मिल सकती है गुडन्यूज
मौनी रॉय अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं बोलतीं लेकिन वह सूरज नाम्बियार के साथ रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मौनी सूरज से जल्द शादी कर सकती हैं। मौनी की सूरज के पेरेंट्स से भी अच्छी बॉन्डिंग है और वह उन्हें मॉम डैड कहती हैं।
मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं। आए दिन वह फैमिली-दोस्तों संग थ्रोबैक फोटो के अवाला कुछ नये फोटो और वीडियो शेयर कर अपने चाहने वालों मनोरंजन करती हैं। इसी बीच नीतू इंस्टाग्राम पर कपूर एक नई फोटो शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी दिखाई दे रही हैं।
कपूर फैमलीकी फोटो में आलिया भट्ट
फोटो में नीतू -आलिया के अवाला रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और उनकी बेटी मारा साहनी भी दिख रहे हैं। फोटो में सभी हंसते हुए पोज दे रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए नीतू कैप्शन में "मेरी दुनिया" लिखा है।
फोटो में रणबीर बैल्क टी-शर्ट और टोपी के साथ जींस पहने नजर आ रहे हैं जबकि आलिया पिंक ड्रेस में , नीतू ब्लैक और रिद्धिमा गुलाबी रंग की ड्रेस में बहुत सुंदर लग रही हैं। वहीं उनकी बेटी ह्वाइट आउटफिट में क्यूट दिख रही है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो चुकी है।
इससे पहले भी आलिया को लेकर फोटो शेयर कर चुकी हैं नीतू
यह पहली बार नहीं है कि नीतू आलिया संग फोटो शेयर की हैं। ऐसे कई मौके पर वह आलिया और रणबीर की फोटो शेयर कर चुकी हैं। न्यू ईयर से ठीक पहले दोनों अपने परिवार के साथ रणथंबौर में इकट्ठे हुए थे, जहां से ढेर सारी तस्वीरें सामने आई थीं। वहीं हाल ही नीतू आलिया की मां और आलिया संग अपनी पार्टी एंजॉय करती हुई फोटो शेयर की थीं।
आलिया रणबीर की आने वाली फिल्म
बात करें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तो, दोनों की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र है। कोरोना काल की वजह से इस फिल्म को रिलीज नहीं किया जा रहा है। इसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। रणबीर और आलिया लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों के शादी की चर्चाएं अक्सर होती हैं, दोनों के शादी की चर्चाएं अक्सर होती हैं। लेकिन ये खबरें महज अफवाह ही साबित होती आई है।
मनोरंजन / शौर्यपथ /नीना गुप्ता की किताब 'सच कहूं तो' हाल ही में रिलीज हुई है। किताब को वह करीना कपूर के साथ ऑनलाइन लॉन्च कर चुकी हैं। किताब के कई किस्से सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह लेजंडरी लिरिसिस्ट गुलजार को बुक की एक कॉपी देने पहुंचीं। उन्होंने वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है और सोशल मीडिया पर भी वायरल है। उनके इस वीडियो पर रीडर्स के तरह-तरह के कॉमेंट्स आ रहे हैं। कुछ रीडर्स उन्हें आउटफिट पर ट्रोल कर रहे हैं वहीं कुछ को वह क्यूट नजर आ रही हैं।
प्यार से पूछा, पढ़ोगे?
नीना गुप्ता गुलजार के घर उन्हें अपनी किताब देने पहुंचीं। गुलजार गेट पर आए। नीना ने पोस्ट के साथ कॉमेंट लिखा है, बहुत खुश और नर्वस हूं कि उन्हें कैसी लगेगी। नीना बोलती हैं, मैं अपनी बुक देने आई हूं गुलजार साहब को। उम्मीद करती हूं कि वह पढ़ लें। फिर गुलजार से पूछती हैं, पढ़ोगे? नीना मास्क हटाकर अपना चेहरा दिखाती हैं और कहती हैं, ये मैं हूं। वह गुलजार से बोलती हैं कि पढ़कर बताना कैसी है साथ ही उनकी सेहत के बारे में भी पूछती हैं।
ट्रोल्स को नहीं भाए कपड़े
कई लोगों को नीना गुप्ता इन कपड़ों में प्यारी दिख रही हैं। उन्होंने जिस तरह से गुलजार से पूछा, 'पढ़ोगे' ये भी लोगों को क्यूट लग रहा है। वहीं कुछ लोगों ने उनके आउटफिट्स पर कॉमेंट किए हैं। एक फॉलोअर ने लिखा है, गुलजार साहब के पास आप गए थे तो वो टाइम आपको साड़ी पहन कर जाना चाहिए था, सॉरी क्योंकि गुलजरा साहब गुलजार साहब हैं।
किताब में कई खुलासे
नीना गुप्ता ने अपनी किताब 'सच कहूं तो' में कई बेबाक खुलासे किए हैं। बिन ब्याही मां बनने से लेकर इंडस्ट्री के लोगों के बिहेवियर तक उन्होंने बुक में काफी कुछ लिखा है। अपनी किताब में उन्होंने ये भी बताया है कि जब वह प्रेग्नेंट थीं तो सतीश कौशिक बच्चे को नाम देने के लिए आगे आए थे।
मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड का आइकॉनिक गाना 'चोली के पीछे क्या है' बीते दिनों नीना गुप्ता के एक खुलासे की वजह से सुर्खियों में रहा था। नीना ने ऑटोबायॉग्रफी 'सच कहूं तो' में बताया था कि इसकी शूटिंग के दौरान फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई ने उन्हें 'पैडेड ब्रा' पहनने की सलाह दी थी, जिसे लेकर वो काफी असहज हो गई थीं। वहीं, हाल ही में ये गाना एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। इस गाने में जबरदस्त परफॉर्मेंस देने वाली एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने इसकी मेकिंग का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दिख रहा है कि किस तरह सुभाष घई खुद डांस करते हुए एक्टर्स को ट्रेनिंग दे रहे हैं।
सुभाष ने खुद किए डांस स्टेप्स
माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सुभाष घई के साथ अपने पुराने गाने 'चोली के पीछे क्या है' का मेकिंग वीडियो देख रहे हैं। इस दौरान दोनों ही पुराने दिनों को याद कर इमोशनल हो रहे हैं। दरअसल, ये डांस रिएलिटी शो 'डांस दीवाने 3' के एक एपिसोड का एक प्रोमो है, जिसमें सुभाष गई बतौर खास गेस्ट पहुंचे हैं। इस शो पर माधुरी जज हैं। इस मेकिंग में दिख रहा है कि सुभाष खुद डांस स्टेप्स करते हुए माधुरी और नीना गुप्ता को ट्रेन कर रहे हैं।
सरोज खान की याद
इस वीडियो को शेयर करते हुए माधुरी ने कैप्शन में लिखा- 'खलनायक के सेट पर सुभाष घई और सरोज खान के साथ। डांस दीवाने 3 के इस खास एपिसोड में सुभाष घई जी के साथ पुराने दिनों की याद में डूब गई। हम आपको याद करते हैं सरोज जी'।
मनोरंजन /शौर्यपथ /टीवी की दुनिया की जानी मानी अदाकारा रतन राजपूत लंबे टाइम से एक्टिंग वर्ल्ड से दूर हैं। हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान रतन ने अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिससे वह एक बार खबरों में छाई हुई हैं।
'रतन का रिश्ता' से अभिनव शर्मा को चुना था अपना हमसफर
आपको याद दिला दें कि साल 2010 में रतन राजपूत ने अपने रियलिटी शो 'रतन का रिश्ता' से खूब सुर्खियां बटोरीं। इस शो की वजह से रतन काफी कॉन्ट्रोवर्सी में भी रही थीं। उन्होंने इस शो में अपना रियल स्वयंवर रखा था। इसमें देश-विदेश से आए कई हैंडसम हंक ने हिस्सा लिया और रतन का दिल जीतने की कोशिश की थी। रतन राजपूत ने भी 10 साल पहले अपने हमसफर के लिए अभिनव शर्मा को चुना था।
लोगों का लगा मैंने पैसे की वजह रचाई थी अपना स्वयंवर
ETimes के साथ बातचीत में रतन राजपूत ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव के बारें में बात कीं। इस दौरान जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि, 'रियलिटी शो 'रतन का रिश्ता' करने के लिए आपकी आलोचना हुई थी, इससे आपकी करियर पर क्या असर पड़ा? इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि लोगों की नजर में मैंने इस शो अटेंशन और पैसे को लोभ में की थी, हालांकि ये सच नहीं है।
'रतन का रिश्ता' नकली नही था
रतन आगे इस बारें में विस्तार से कहती हैं कि इस शो को ज्वाइंन करने से पहले मैंने कई बार इस बारें में सोची और तब जाकर हामी भरी। सच कहूं तो यह बिल्कुल भी नकली नहीं था, सब कुछ रियल था। सिर्फ इसलिए कि, मुझे शो में एक आदमी मिला और मैंने टेलीविजन पर सबके सामने सगाई कर ली, लोगों ने सोचा कि यह एक नौटंकी है।
अभिनव शर्मा से सगाई के बाद टीवी से ली ब्रेक
वह आगे कहती हैं कि अभिनव शर्मा से सगाई के बाद मैंने इस रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए ही एक साल एक्टिंग से ले ली थी। लेकिन ये दुर्भाग्य रहा कि मैं कामयाब नहीं हो पाई और आखिर में हमने इसे आपसी सहमति से खत्म करने का निर्णय लिया था। वह कहती हैं कि अगर मैं इसके बारे में गंभीर नहीं होती, तो मैं काम से छुट्टी क्यों लेती? हम मुझे सिर्फ पैसा चाहिए होता, तो हम झूठ बोल सकते थे और डांस रियलिटी शो में एक साथ कमाई करने के लिए भाग ले सकते थे, लेकिन हमने ऐसा कुछ नहीं किया। जब लोग ऐसी बातें करते हैं तो मुझे दुख होता है।
रियलिटी शो करने का कोई मलाल नहीं है
एक सवाल का जवाब देते हुए उन्हें रियलिटी शो करने का कोई मलाल नहीं है, लेकिन इससे उनके अभिनय करियर पर असर पड़ा है। वह कहती हैं कि मुझे कोई पछतावा नहीं है। इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने कहा कि, अगर मैंने शो नहीं किया होता तो वे मुझे अपने प्रोजेक्ट्स में कास्ट करते। मैं उस तर्क को कभी नहीं समझ सकी। मेरे अभिनय कौशल अभी भी वही थे और कुछ भी मेरे काम को प्रभावित नहीं कर सकते थे। उस समय इन सबका मुझ पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा था, लेकिन अब मैं इसे भूल चुकी हूं।'
इन शोज में दिख चुकी है रतन
रतन टीवी शो 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' से घर -घर में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई थीं। इस शो में वह 'ललिया' का रोल निभाकर कर इस किरदार को जीवंत किया था। इसके बाद रतन को ' राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी,'' दिल से दिया वचन', 'रिश्तों का मेला' 'महाभारत' और 'संतोषी मां' में भी काम किया है। इसके अलावा वो बिग बॉस 7 और फियर फाइल्स में भी दिख चुकी हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
