August 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मनोरंजन

    मनोरंजन (809)

    मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी व सोनम कपूर की बहन रिया कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। कुछ ही देर में करण और रिया सात फेरे लेंगे और ऐसे में वेडिंग फंक्शन में दोस्तों और रिश्तेदारों ने आना शुरू कर दिया है।
    कौन कौन आया नजर
    बता दें कि रिया और करण की शादी के लिए अभी तक कई लोग पहुंच चुके हैं। इस लिस्ट में अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, मसाबा गुप्ता, अंशुला कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, संदीप मारवाह, संजय कपूर, माहीप कपूर और जहान कपूर सहित कई अन्य शामिल हैं।
    कौन हैं करण बूलानी
    बता दें कि करण बूलानी एक निर्देशक हैं और उन्होंने 'आयशा' और 'वेकअप सिड' जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। इसके साथ ही करण कई फिल्मों और शोज में डायरेक्शन, प्रोडक्शन और डबिंग का काम भी कर चुके हैं। बताया जाता है कि 2010 में आई फिल्म 'आयशा' में साथ काम करते वक्त ही रिया और करण का अफेयर शुरू हुआ था।
    कहां होगी शादी
    रिया कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शनिवार रात को अपने जुहू स्थित बंगले में शादी करेंगी। करीबी दोस्तों के साथ ही कुछ रिश्तेदार सहित इस शादी में सिर्फ चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। बता दें कि रिया और करण लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और फैन्स को दोनों की शादी का इंतजार था।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'अनुपमा' का आने वाला शो एक नया मोड़ लेने वाले हैं। एक तरफ जहां अनुपमा (रुपाली गांगुली) और वनराज शाह (सुधांशु पांडे) एक दूसरे के करीब आते दिख रहे हैं तो दूसरी और इनके बेटे पारितोष और बहू किंजल के प्यार की नींव कमजोर होती दिखाई दे रही है। 'अनुपमा' का अपकमिंग एपिसोड्स एक नया मोड़ लेने वाला है, जिसे देखने के बाद दर्शक चकित होने के साथ-साथ भी इमोशनल हो जाएंगे।
    अब तक आने देखा..
    बीते एपिसोड में आपने देखा, अनुपमा हर मुश्किल का सामना कर अपने परिवार को टूटने से बचाने लिए दिन-रात संघर्ष कर रही है। एक तरफ वह चाहती है कि शाह परिवार में सभी लोग एक साथ हंसते-मुस्कुराते हुए साथ-साथ रहें। हालांकि यह इतना आसान नहीं है क्योंकि पारितोष अपने मां-बाप से अलग अपनी वाइफ के साथ घर को छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट होने की जिद्द पर अड़ा है।
    पारितोष के साथ नहीं जाएगी किंजल
    परितोष की वजह से शाह परिवार में कलेश मचा हुआ है। हालांकि पारितोष की वाइफ किंजल अपनी सास अनुपमा और परिवार को छोड़कर नहीं जाना चाहती है। वह हर हाल में अपने ससुराल वालों के साथ रहना चाहती है। वह बार-बार पारितोष को घर छोड़ने से मना भी कर रही हैं, जिससे दोनों के बीच बार-बार लड़ाई होती रहती है। पारितोष-किंजल की लड़ाई से बा-बाबूजी भी दुखी और परेशान हैं।
    आने वाला एपिसोड है बेहद दिलचस्प
    'अनुपमा' का अपकमिंग एपिसोड बहुत ही दिलचस्प होने वाला है। आने वाले शो में किंजल, पारितोष का साथ जाने से मना कर देगी। किंजल के इस फैसले से पारितोष का दिल टूट जाएगा। एक बार फिर वह गुस्से में कुछ ऐसा कदम उठा लेगा जो शाह परिवार के लिए सही नहीं होगा।
    फैक्ट्री को गिरवी रख कर चुकाएगी लोन
    वहीं दूसरी ओर अनुपमा अपनी डांस अकेडमी और कैफे बचाने के लिए फैक्ट्री को गिरवी रख बैंक से 20 लाख लोन लेने का मन बनाएगी। हालांकि उसके फैसले काव्या भड़क जाएगी और वनराज को फिर अनुपमा के खिलाफ खड़ा करने का फैसला करेगी। अब देखना होगा कि अनुपमा के इस फैसले में कौन उसका साथ देता है और कौन नहीं? और दूसरी ओर परितोष, किंजल के बिना घर छोड़ पाने में कामयाब हो पाएगा? इस बारें में जानने के लिए आपको शो देखना होगा।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / राधिका आप्टे बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में से हैं। सोशल मीडिया पर वह सुबह से टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई हैं और यूजर्स उनके बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले भी राधिका आप्टे कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। इस बार वह अपनी किसी फिल्म या किरदार की वजह से नहीं बल्कि एक अजीब वजह से ट्रेंड करने लगीं। सोशल मीडिया पर यूजर्स राधिका की फिल्मों की बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं और इसे राज कुंद्रा केस से जोड़ते हुए विरोध कर रहे हैं। लोगों का गुस्सा इस वजह से है कि पोर्न केस में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर राधिका और अन्य बॉलीवुड सितारे चुप क्यों हैं।
    वायरल हुईं न्यूड तस्वीरें
    यूजर्स का कहना है कि सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज तभी अपनी बात कहते हैं जब वे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। इस दौरान यूजर्स ने राधिका की ‘पार्च्ड’, ‘हंटर’ जैसी फिल्मों की न्यूड और बोल्ड तस्वीरें शेयर कीं। ट्रोलर्स का कहना कि वह भारतीय संस्कृति के खिलाफ फिल्में करती हैं।
    यूजर्स रिएक्शन
    एक यूजर ने कहा, 'हमारी संस्कृति के खिलाफ है।'
    एक यूजर ने लिखा- 'बॉलीवुड हमेशा भारत के प्राचीन धर्म और परंपराओं को निशाना बनाता है।'
    एक ने कहा- ‘बॉलीवुड हमेशा एंटी हिंदू फिल्में बनाता है।‘
    एक ने लिखा कि ‘हमें अपने देश को बुलीवुड से बचाना है। जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत।‘

    मनोरंजन /शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शेरशाह' के प्रमोशन में बिजी हैं। अफवाहें हैं कि कियारा इन दिनों सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं। हालांकि इन बारें में दोनों ने अभी तक कुछ नहीं कहा है, लेकिन दोनों को साथ-साथ टाइम स्पेंड करते हुए और एक दूसरे घर के सामने कई बार स्पॉट किया गया। इतना ही नहीं बी-टाउन ये रयूमर्ड लवबर्ड्स सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहे हैं। इसी बीच इस रयूमर्ड लवबर्ड्स का एक रोमांटिक वीडियो सामने आया है जो लोगों को काफी पंसद आ रहा है।

    कियारा और सिद्धार्थ का रोमांटिक वीडियो
    दरअसल, कियारा और सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों 'शेरशाह' के गाने 'राता लम्बियां लम्बियां' पर परफॉर्म करते दिख रहे हैं। वीडियो में दोनों की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वीडियो में जहां कियारा वाइन कलर की साड़ी पहने आगे-आगे चलती दिख रही हैं तो वहीं आर्मी जैकेट पहने सिद्धार्थ कियारा के पीछे-पीछे धीरे-धीरे चलते दिख रहे हैं। वीडियो के आगे क्लिप में सिद्धार्थ -कियारा एक दूसरे से रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे की बाहों में दिखाई देते हैं।

    फैंस को पंसद आया कियारा-सिड का रोमांटिक अंदाज
    सिद्धार्थ-कियारा के इस वीडियो को देखकर उनके चाहने वाले बेहद खुश हैं। फैंस इस वीडियो पर लगातार कॉमेंट कर इस कपल की तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उफ्फ उफ्फ! प्योर लव गोल है'। एक दूसरे ने लिखा, 'क्या जोड़ी है माय गॉड, '। तीसरे फैन ने लिखा, 'आप दोनों एक साथ बहुत खुश लग रहे हैं'।

    जानिए कब और कहां देखें कियारा और सिद्धार्थ की फिल्म शेरशाह
    सिद्धार्थ-कियारा पहली बार एक साथ किसी फिल्म स्क्रीन पर दिखने वाले हैं। इन दोनों की अपकमिंग फिल्म शेरशाह 12 अगस्त से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। फिल्म शेरशाह कैप्टन कारगिल वार के अमर शहीद विक्रम बत्रा की कहानी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा विक्रम बत्रा के किरदार में दिखेंगे, वहीं कियारा आडवाणी उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा के किरदार में दिखेंगी। विक्रम बत्रा जब 25 साल की उम्र में कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे तो डिंपल ने भी उसके बाद किसी और से शादी नहीं की।

     

    मनोरंजन / शौर्यपथ / एक्टर अनुपम श्याम के निधन की खबर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए गहरा सदमा लेकर आई है। 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' सीरियल में 'सज्जन सिंह' की भूमिका निभा कर फैंस कि दिल जीत चुके अभिनेता अनुपम श्याम का रविवार देर रात निधन हो गया। वह 63 साल के थे। अनुपम का मुंबई स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में किडनी का इलाज चल रहा था। वहीं, उनके निधन के बाद गोरेगांव से अभिनेता अनुपम श्याम के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे दिखाई दे रहे हैं।
    अंतिम संस्कार पर पहुंचे सेलेब्स
    अनुपम श्याम का अंतिम संस्कार सोमवार को गोरेगांव स्थित शिवधाम क्रिमेटोरियम में परिवार और करीबियों की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के कई सेलेब्रिटीज उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। जिनमें संजय मिश्रा, यशपाल शर्मा और आदित्य श्रीवास्तव भी शामिल थे। उनकी कुछ आखिरी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देखकर सभी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देते दिखाई दे रहे हैं।
    बीमारी से लड़ रहे जंग
    अनुपम श्याम पिछले करीब डेढ़ साल से किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। पिछले काफी समय से वह स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनकी लगातार डायलिसिस की जा रही थी। श्याम की बीमारी के समय उनके परिवार के सदस्यों ने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन से मदद मांगी थी। वहीं, उनकी हालत के बारे में पता चलने के बाद बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी उनकी मदद की थी।

    मनोरंजन / शौर्यपथ /‘बिग बॉस ओटीटी’ का आज से आगाज होने जा रहा है। उससे पहले मेकर्स ने शो को लेकर बज क्रिएट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ‘बिग बॉस ओटीटी’ इस बार काफी अलग होने वाला है। इस पॉपुलर रियलिटी शो में ड्रामा, रोमांस और मसालेदार कंटेट देखने को मिलेगा। ओटीटी पर इसे करण जौहर होस्ट करने वाले हैं। वह पहले ही एक वीडियो में बता चुके हैं कि डिजिटल वर्जन बोल्ड होने वाला है। अब करण ने घर के अंदर से एक वीडियो साझा किया जिसमें वह अपनी ही फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के गाने पर ड्रामैटिक अंदाज में दिख रहे हैं।
    घर में की एंट्री
    करण घर के अंदर प्रवेश करते हैं। वह घर का एक-एक कोना दिखाते हैं जो कि काफी आलीशान दिख रहा है। यह पहली बार है जब करण ने खुद घर की झलक दिखाई है। इससे पहले तक तस्वीरें ही सामने आई थीं।
    इंतजार खत्म
    करण जौहर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- ‘अब इंतजार खत्म होने वाला है, मेरा पहला कदम इस ओटीटी दुनिया की ओर, एक और कदम करीब। आप और मैं मिलकर खूब मजे करेंगे। कह दिया ना बस कह दिया।‘
    करण जौहर के इस वीडियो पर राखी सावंत ने लिखा- ‘वाओ भाई करण बिग बॉस हिट होगा।‘ साथ ही पूजा बत्रा और संजय कपूर सहित अन्य सितारों ने भी कमेंट किया।
    कब और कैसे देखें
    ‘बिग बॉस ओटीटी’ का प्रीमियर वूट सेलेक्ट पर आठ अगस्त को रात आठ बजे से होगा। प्रतिदिन के एपिसोड सोमवार से शनिवार शाम सात बजे से देख सकेंगे। जबकि रविवार को इसे रात आठ बजे ही स्ट्रीम किया जाएगा। आपको यह ध्यान रखना है कि ‘बिग बॉस ओटीटी’ को वूट पर देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी है।

    मनोरंजन / शौर्यपथ /अमिताभ बच्चन फिल्मों में अपने किरदार के साथ प्रयोग करते रहते हैं। उनके लुक्स से लेकर हेयरस्टाइल तक बदलते रहते हैं हालांकि अमिताभ सालों से फ्रेंच कट दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। उनके इस लुक के पीछे बहुत ही रोचक किस्सा है।
    अमिताभ के लुक्स का खुलासा
    निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा का इसमें काफी योगदान है। हाल ही में उनकी ऑटोबायोग्राफी ‘द स्ट्रेंजर इन द मिरर’ लॉन्च किया गया जिसमें उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म ‘अक्स’ के बारे में बताया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन अहम रोल में थे।
    अमिताभ बच्चन की ओर से बताया गया कि ‘वही थे जिन्होंने फिल्म “अक्स” में फ्रेंच कट दाढ़ी को डिजाइन किया। तब से मैंने इसे हटाया नहीं।‘ राकेश लिखते हैं कि ‘क्या कोई डेब्यू करने वाला निर्देशक बड़े पर्दे पर एक दिग्गज को प्रयोग के लिए कह सकता है?’
    स्क्रिप्ट पढ़कर कैसे दिया रिएक्शन
    राकेश ने बताया कि जब अमिताभ बच्चन ने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो उनकी क्या प्रतिक्रिया थी। राकेश लिखते हैं कि ‘1998 की सर्दी थी। मैंने अमित जी को एक स्क्रिप्ट दी थी जिसे उन्हें शाम को दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में पढ़ने का अनुमान था। मैं कांप रहा था, उत्साहित था कि वह क्या सोचते हैं।‘
    अमिताभ बच्चन पूछते हैं कि ‘जब तुम स्क्रिप्ट लिख रहे थे तो क्या पी रहे थे?’ मैंने कहा- ‘कोक और रम सर।‘ अमिताभ आगे कहते हैं, ‘चलो करते हैं।‘
    बता दें कि राकेश ओम प्रकाश की मुख्य फिल्मों में ‘दिल्ली 6’ और ‘रंग दे बसंती’ है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘तूफान’ रिलीज हुई।

    मनोरंजन / शौर्यपथ /सैफ अली खान भले ही सोशल मीडिया पर ना हों लेकिन उनके परिवार के अन्य सदस्य काफी सक्रिय हैं। सैफ की बहन सबा पटौदी अक्सर परिवार की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। चाहे वह तैमूर हो या सारा अली खान की फोटो हो, सबा थ्रोबैक के जरिए पुरानी यादें ताजा कर देती हैं। इस बार सबा ने भाई सैफ अली खान की एक तस्वीर शेयर की है जो उनके बचपन के दिनों की है। तस्वीर में सैफ के अलावा उनकी बहनें सोहा अली खान, सबा पटौदी, शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी हैं।
    सैफ का परिवार
    ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में सैफ अपने पिता के ठीक बगल में खड़े हैं। उनके पास सबा खड़ी हैं। शर्मिला ने सोहा को अपनी गोद में लिया हुआ है। तस्वीर के साथ सबा ने कैप्शन में लिखा- ‘परिवार... पोट्रेट्स, खान परिवार।‘
    तैमूर से की तुलना
    सैफ अली खान हूबहू तैमूर जैसे दिख रहे हैं। कई फैंस ने इस चीज को नोटिस भी किया और सैफ-तैमूर की तुलना करने लगे। एक यूजर ने लिखा- आपके परिवार की फोटो हमेशा खास होती है। एक अन्य ने लिखा- सैफ अली खान टिम की तरह हैं। एक ने लिखा- सैफ कितने क्यूट हैं।
    पॉपुलर स्टारकिड तैमूर
    करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2016 में अपने पहले बच्चे तैमूर का स्वागत किया। उनके दूसरे बेटे जेह का जन्म इसी साल हुआ। तैमूर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में से हैं। उनकी तस्वीरें आते ही सोशल मडिया पर वायरल हो जाती हैं।
    बता दें कि परिवार के अन्य सदस्यों की तरह सबा एक्टिंग के क्षेत्र में नहीं हैं। वह पेशे से एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / मशहूर टीवी शो 'भाबी जी घर पर हैं' में 'विभूति नारायण' के किरदार में नजर आ रहे एक्टर आसिफ शेख आज घर-घर में जाना-पहचान नाम बन गए हैं। लेकिन इससे पहले 56 वर्षीय असिफ ने काफी लंबा संघर्ष किया है, जिसके बारे में उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है। उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि उन्हें मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन की फिल्में करने का पछतावा है। आसिफ ने इसके पीछे का कारण भी बताया है।
    इसलिए है पछतावा
    छोटे पर्दे पर पहचान बनाने से पहले आसिफ, बॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। उन्होंने राकेश रोशन की फिल्म 'कोयला' में निगेटिव रोल किया था। जिसे लेकर उन्हें जमकर तारीफें भी मिली थीं। वहीं, इसके अलावा उन्होंने डेविड धन की कुछ कॉमेडी फिल्मों में भी किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान आसिफ ने ये बता कर चौंका दिया कि डेविड धवन की फिल्मों में काम करने का उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा।
    पहले नहीं करना था टीवी पर काम
    उन्होंने धवन की फिल्मों को लेकर कहा- 'मैंने डेविड धवन की कुछ फिल्में की हैं लेकिन मुझे उनसे वो माइलेस और फुटेज नहीं मिला जिसकी उम्मीद थी'। इसके अलावा उनका कहना है कि वो टीवी पर कभी डेवी सोप शोज नहीं करना चाहते थे लेकिन आज वो इसे खूब इंजॉय करते हैं। उन्होंने कहा कि कॉमेडी शोज में काफी कुछ एक्सप्लोर करने को मिलता है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision