August 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    किसानों की आय दोगुना करने समर्थन मूल्य बढ़ाएं सरकार , किसानों को दे डीजल पर सब्सिडी = राजेन्द्र साहू

    • doing of business

     

    धान खरीदने केंद्र सरकार ने नहीं दिया बारदाना, अब फसल उगाने किसानों को खाद नहीं दे रहे 

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल और समृद्ध, भाजपा शासित राज्य में किसानों की दुर्दशा

    वर्मी कम्पोस्ट खाद से लोगों को मिला रोजगार, सेहत के लिये बेहतर

        दुर्ग । शौर्य पथ । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने भाजपा नेताओं पर कड़ा हमला किया है। राजेंद्र ने कहा कि प्रदेश में रासायनिक खाद की कमी और किसानों की दुर्दशा के बेबुनियाद आरोपों का सच छत्तीसगढ़ की जनता अच्छी तरह जानती है। केंद्र सरकार ने 7 साल के कार्यकाल में किसानों के साथ सिर्फ धोखा किया है। अगर भाजपा नेता किसानों का हित चाहते हैं तो केंद्र से धान का समर्थन मूल्य 25 सौ रुपए प्रति क्विं. और डीजल की कीमतों में किसानों को सब्सिडी देने की मांग करें।           

    राजेंद्र ने कहा कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरम कौशिक सहित भाजपा नेताओं द्वारा वर्मी कम्पोस्ट खाद विक्रय का विरोध किया जा रहा है। राज्य में रासायनिक खाद की कमी और किसानों की दुर्दशा की बात कही जा रही है। झूठे आरोप लगाने की बजाय भाजपा नेता सच का सामना करें। सच ये है कि पूरे देश में किसानों को धान का समर्थन मूल्य और राजीव गांधी न्याय योजना के तहत दस हजार रुपए प्रति एकड़ देने वाली एकमात्र सरकार छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार है।

    सच ये भी है कि भाजपा शासित राज्यों में किसानों का अनाज समर्थन मूल्य पर भी नहीं खरीदा जा रहा है। भाजपा शासित राज्यों में किसानों की दुर्दशा देश की जनता से छुपी नहीं है। केंद्र की भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को खाद की पर्याप्त सप्लाई नहीं की। खाद की कमी का संकट दूर करने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों को वर्मी कम्पोस्ट खाद दिया जा रहा है।   

    राजेंद्र ने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट खाद का विरोध करने वाले भाजपा नेता अपना सामान्य ज्ञान बढ़ाएं। पूरी दुनिया में जैविक खाद का उपयोग बढ़ रहा है। वर्मी कम्पोस्ट खाद से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। रासायनिक खाद के उपयोग से शरीर को कई बीमारियां होती हैं। जैविक खाद के उपयोग से बीमारियां नहीं होगी और आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ रहेगी। वर्मी कम्पोस्ट खाद के निर्माण और विक्रय से ग्रामीण स्वावलंबी हो रहे हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। इससे भाजपा नेताओं को तकलीफ क्यों हो रही है। 

    राजेंद्र ने कहा कि रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में भाजपा की सरकार ने किसानों की जमकर अनदेखी की। सैकड़ों किसानों को आत्महत्या करना पड़ा। लोग बेरोजगार हो गए। किसान खेती से दूर होने लगे। दूसरी ओर, भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले किये, जिसके कारण किसान खुशहाल हुए हैं। गांवों में सभी वर्ग के लोगों के रोजगार के अवसर बढ़े हैं। किसान कर्जमुक्त हुए। महिलाएं स्वावलंबन और स्वरोजगार के जरिये आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ने लगी। 

    राजेंद्र ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था। यह वादा आज तक पूरा नहीं हो पाया। दिल्ली में किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने पर भाजपा नेता उन्हें आंदोलनजीवी कह रहे हैं। किसानों को देशविरोधी कहा जा रहा है। एक वरिष्ठ भाजपा नेत्री द्वारा किसानों को मवाली कहकर अन्नदाताओं का अपमान किया गया। 

    राजेंद्र ने जोर देकर कहा कि भाजपा नेता प्रदेश में किसानों को लेकर सिर्फ दिखावे के लिये आंदोलन कर रहे हैं। यह भाजपा की नौटंकी से ज्यादा कुछ नहीं है। प्रदेश के किसान 15 साल के शासनकाल में भाजपा नेताओं के झूठे वादों से अच्छी तरह वाकिफ हो चुके हैं। कोरी बयानबाजी और नौटंकी से किसानों को भ्रमित करने का भाजपा नेताओं का मंसूबा पूरा नहीं होगा।           

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision