August 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    गहलोत सरकार ने हत्यारों को 6 घंटे में पकड़कर सलाखों के पीछे डाला: कांग्रेस

    • doing of business

    उदयपुर हत्याकांड बर्बर अमानवीय कांग्रेस इस घटना की कड़ी भर्तसना करती है
    भाजपाई अपरिपक्व और गैर जिम्मेदार प्रतिक्रिया दे रहे

    रायपुर/ शौर्यपथ / कांग्रेस ने उदयपुर नृशंस हत्या की कड़ी निंदा किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सभ्य समाज में हिंसा और इस प्रकार की बर्बरता का कोई स्थान नहीं है। उदयपुर की घटना पूरी मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति देश में न हो यह जवाबदारी देश के हर नागरिक और सभ्य समाज की है। देश के हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य बनता है कि इस बर्बरता घटना के वीडियो और तस्वीरों को प्रचारित करने से बचे। इस घटना को प्रचारित करके हम जाने अनजाने तथा असामाजिक तत्वों के मंसूबों को सफल बनाने का जरिया बन जाते है।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ऐसे बर्बर तत्व और घटनायें देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने का काम करते है। दुर्भाग्यजनक है कि देश की सत्ता में बैठी हुई भारतीय जनता पार्टी इस घटना के बाद जो आचरण प्रस्तुत कर रही जो बयान दे रही है वह देश की शांति के लिये नुकसान पहुंचाने वाले। देश की सत्तारूढ़ राजनैतिक दल के नेता देश भर में जैसा बयान दे रहे सर्वथा निंदनीय है। सारा देश उदयपुर की घटना से आहत है, व्यथित है लेकिन कुछ आपराधिक मनोवृत्ति के व्यक्तियों के कृत्यों के आधार पर पूरे देश में माहौल खराब करने अतिवादी चरित्र का प्रदर्शन कर भारतीय जनता पार्टी के उन्हीं हिंसक मनोवृत्ति वाले हत्यारों के रास्ते पर जाने का प्रयास कर रहे है।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार ने 6 घंटे के भीतर-भीतर आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस पूरे मामले को फास्ट ट्रैक में भेज दिया। जांच में जो उभर कर आया उस आधार पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद ही एनआईए को पूरा सहयोग देने की बात की है।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस इस घटना की सर्वकालिक निंदा करती है जो लोग इस घटना के लिये कांग्रेस सरकार को दोषी ठहरा रहे वे भूल जाते हैं, 2017, राजस्थान के राजसमंद जिले में शंभूलाल रैगर ने एक वीडियो बनाया किसी का कत्ल करते हुए औऱ उसे वायरल किया, उस शंभूलाल रैगर के पक्ष में एक पार्टी विशेष के लोग, उदयपुर उसमें अदालत के गुम्बद पर चढ़कर तिरंगा हटाकर अपना झंडा फहराया। तुष्टिकरण की बात करने वाले भूल जाते हैं। सुबोध सिंह पुलिस का अधिकारी अपना काम कर रहा था, उत्तर प्रदेश में, उसकी निर्मम हत्या हुई और हत्यारों का स्वागत हुआ, माल्यार्पण हुआ, उनका महिमा मंडन हुआ। तुष्टिकरण की बात करने वाले यह भी भूल जाते हैं कि कमलेश तिवारी की निर्मम हत्या हुई, उसकी सुरक्षा किसने कम की थी, भाजपा को जवाब देना चाहिये।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि उदयपुर में घटना के तत्काल 6 घंटे में कार्यवाही हुई ऐसी ही घटना कश्मीर में हुई। राहुल भट्ट के हत्यारे कश्मीर में कहाँ हैं? क्या कार्रवाई हुई उन पर? कांग्रेस सरकार संविधान से बंधी हुई सरकार है और हर सरकार को संविधान के दायरे में रहकर काम करना चाहिए। कांग्रेस सरकार ने वह किया, करके दिखाया, 6 घंटे में गिरफ्तारी हुई। न मजहब देखा जाएगा, न धर्म देखा जाएगा, न जाति देखी जाएगी, न वर्ग देखा जाएगा, सिर्फ और सिर्फ कानून संवत कार्रवाई की जाएगी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision