August 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कांग्रेस पार्टी की ओर बढ़ रहा लोगों का रुझान– बीते एक हफ्ते में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के एक हजार से अधिक लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा

    • doing of business

    कवर्धा / शौर्यपथ /

    कवर्धा विधानसभा के विधायक व मंत्री मोहम्मद अकबर के कार्य को देखते हुए लोगों का रुझान कांग्रेस पार्टी की ओर बढ़ रहा है। यही  वजह हैं कि बीते एक हफ्ते में कवर्धा विधानसभा से एक हजार से अधिक लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा है। स्थिति ऐसी है कि कवर्धा विधायक व मंत्री अकबर के दौरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा से अलग होकर नेता कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर रहे। दरअसल सोमवार को कवर्धा विधायक व मंत्री अकबर अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे थे। ऐसे में ग्राम रौचन व रवेली के ग्रामीणों ने कांग्रेस के हाथ को अपनाया है। मंत्री श्री अकबर के समक्ष लोग बड़ी संख्या में कांग्रेस प्रवेश कर रहे है। ऐसे में कबीरधाम जिले के राजनीति में सरगर्मी की स्थिति बन गई है। मंत्री अकबर के कार्यक्रमों में भी लोग कांग्रेस से जुड़ने का ऐलान कर रहे हैं। मंत्री अकबर ग्राम रौचन तथा रवेली पहुंचे तो वहां कार्यक्रम में युवाओं के समूह ने कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ने का ऐलान किया। उनका मंत्री अकबर ने तिरंगा गमछा पहनाकर स्वागत किया। न केवल पुरुष बल्कि महिलाएं भी कांग्रेस पार्टी से जुड़ रही है। गौरतलब है कि सोमवार को पिछड़ा वर्ग महासभा की जिला अध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर के नेतृत्व में 250 लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया है, जिसमें अधिकांश महिलाएं हैं। ये लोग जिले के अलग अलग स्थानों के हैं। पूर्णिमा चंद्राकर पिछड़ा वर्ग महासभा के पदाधिकारी की हैसियत से काफी सक्रिय रही है। उसकी सक्रियता का लाभ कांग्रेस पार्टी की मिल सकता है।

    और भी है संपर्क में...इस बयान से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी

    सोमवार को कवर्धा विधायक व मंत्री अकबर के सामने भाजपा के पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष टेकसिंह जांगडे, ओबीसी महासभा की जिला अध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, नपा के वार्ड क्रमांक 27 के पूर्व पार्षद उदित झारिया, नपा कवर्धा के पूर्व भाजपा पार्षद प्रत्याशी वार्ड 17 रोहित जांगडे ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है। इस दौरान मंत्री अकबर व कांग्रेस के बड़े नेताओं ने कवर्धा शहर के जी श्याम प्लाजा में प्रेस कांफ्रेंस रखी। तक मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री श्री अकबर ने बड़ा बयान दिया था कि उनके संपर्क में और भी लोग है, जो कांग्रेस में शामिल होना चाहते है। इस बयान से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। क्योंकि लगातार भाजपा के बड़े नेता कांग्रेस में प्रवेश कर रहे है। गौरतलब है कि रविवार को राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडेय के चचेरे भाई विजय पांडेय ने रायपुर स्थिति मंत्री अकबर के निवास कार्यालय में कांग्रेस प्रवेश किया था। इसके ठीक दूसरे दिन सोमवार को कवर्धा में अन्य भाजपा नेताओं ने कांग्रेस प्रवेश कर लिया।

    पूर्व भाजपा नेता खुलकर समर्थन कर रहे

    लगातार कांग्रेस प्रवेश के कारण जिले की राजनीतिक चर्चा गर्म हो रहीं है। इसके पीछे भी बड़ा कारण है, क्योंकि पूर्व में जो भाजपा नेता रहे है, वे कांग्रेस में आने के बाद राज्य के कांग्रेस सरकार के कार्य को खुलकर समर्थन कर है। कांग्रेस पार्टी में प्रवेश का प्रमुख कारण कवर्धा विधानसभा में हो रहे विकास कार्य तथा मंत्री अकबर का सहज,सरल व्यवहार होना है। अपने कार्यक्रमों में मंत्री विकास कार्यों के लिए राशि की घोषणा में कोई कमी नहीं कर रहे हैं। लगभग 40 अलग-अलग समाजों को भवन के लिए भूखंड और अपने विधायक निधि की राशि देकर उन्होंने समाजों का दिल भी जीत लिया है।

    यूथ आइकॉन बन रहे मंत्री अकबर

    युवाओं के बीच में भी मंत्री अकबर काफी लोकप्रिय हो रहे है। दरअसल सोमवार को कवर्धा विधानसभा दौरा कार्यक्रम के दौरान ग्राम रौचन व रवेली में ग्रामीण युवाओं ने कांग्रेस में प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश के पीछे कारण विधानसभा क्षेत्र में विकाय कार्य व युवाओं के बीच में मंत्री की अच्छी पकड़ मानी जा रही है। स्थिति ऐसी है कि कवर्धा विधायक व मंत्री अकबर युवाओं के बीच में यूथ आइकॉन बन रहे है। ग्राम रौचन व रवेली में कांग्रेस प्रवेश किए युवाओं का कहना था कि मंत्री अकबर द्वारा युवाआें के लिए बहुत से कार्य करा रहे है। युवाओं की हर समस्या का निराकरण किया जा रहा है। कॉलेज में सीट वृद्वि करना, ग्राम राम्हेपुर स्थित शक्कर कारखाना में एथेनॉल प्लांट का प्रारंभ कर रोजगार के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में शिविर के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जा रहा है। अब तक शिविर के माध्यम से करीब 500 से अधिक युवाओं का लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जा चुका है।

    भाजपा में खलबली, बड़े नेताओं का हो सकता है दौरा

    दूसरी ओर कांग्रेस प्रवेश के इस अभियान से भाजपा में भी खलबली का माहौल है। क्योंकि खुद पार्टी के पूर्व नेता सीधे मंत्री अकबर से संपर्क कर कांग्रेस प्रवेश कर रहे है। भाजपा से भगदड़ को रोकने प्रदेश भाजपा के नेताओं का दौरा कवर्धा में होने का अनुमान लगाया जा रहा है या फिर कबीरधाम जिले के प्रमुख भाजपा पदाधिकारियों को प्रदेश मुख्यालय बुलाया जा सकता है। प्रदेश के 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह का कवर्धा दौरा भी जल्द हो सकता है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision