August 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    भाजपा को छत्तीसगढ़ियो से इतनी नफरत क्यों है : कांग्रेस रमन भाजपा की सत्ता चली गई लेकिन छत्तीसगढियों के प्रति दुर्भावना आज भी जीवित - ठाकुर

    • doing of business

    रायपुर / शौर्यपथ / भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए उपयोग की गई शब्दावली की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते डॉ रमन सिंह ने भूपेश बघेल को छोटा आदमी बोल कर अपमानित किया था छत्तीसगढ़ की जनता ने करारा जवाब दिया। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 15 सीट में समेट दिया अब डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जो अपमान किया है 2023 में भाजपा छत्तीसगढ़ से मुक्त हो जाएगी जनता इसका करारा जवाब देगी।
       प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन भाजपा की सत्ता चली गई लेकिन भाजपा नेताओं का अहंकार आज भी जीवित है और उनके मन में बैठे छत्तीसगढ़ीयो के प्रति हीन की भावना है दुर्भावना है वह इनके जुबान से हमेशा सामने आ जाता है छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता हो या बाहर से आने वाले भाजपा के बड़े नेता हमेशा छत्तीसगढ़ की विरोध की ही बात करते हैं छत्तीसगढ़ की संस्कृति परंपरा की आलोचना करते हैं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपमानित करने के लिए राजनीति की सुचिता को भूल जाते है बदजुबानी करते है।
      प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आज भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हैं तब डॉक्टर रमन सिंह एक छत्तीसगढ़िया किसान मुख्यमंत्री को मुसवा कह रहे हैं मुसवा कह कर छत्तीसगढ़ के 2 करोड़ 90 लाख जनता का अपमान कर रहे हैं।भाजपा के नेता लगातार छत्तीसगढ़ महतारी और छत्तीसगढ़वाद के खिलाफ बात कर रहे हैं डॉ रमन सिंह को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और भाजपा को ऐसे बदजुबानी करने वाले नेताओं को तत्काल पार्टी से बाहर करना चाहिए।
       प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान है छत्तीसगढ़िया है छत्तीसगढ़ की संस्कृति परंपरा तीज त्यौहार के लिए कार्य कर रहे हैं छत्तीसगढ़ को देश मे नई पहचान देने नई ऊंचाई देने दिन रात मेहनत कर रहे है छत्तीसगढ़ कि हर वर्ग को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने शिक्षित बनाने काबिल बनाने स्वस्थ रखने कार्य कर रहे है। भाजपा के नेता कई बार सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि भूपेश बघेल का किसान और छत्तीसगढ़िया होना उनके लिए चुनौती है इसीलिए भाजपा  के लोग लगातार भूपेश बघेल  का अपमान कर रहे हैं भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया छत्तीसगढ़िया वाद का अपमान किया। उसके पहले डी पुरंदेश्वरी ने छत्तीसगढ़ की जनता की चुनी हुई सरकार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के थूकने से बह जाने की बात कह छत्तीसगढ़ की अपमान किया। लगातार भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ीयों का अपमान कर रहे हैं यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा डॉ रमन सिंह पर तत्काल भाजपा कार्यवाही करें और छत्तीसगढ़ीयों हो का अपमान करना बंद करें।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision