August 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    राहुल गांधी के मुद्दे पर रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग सिक्स लेन में सुनील माहेश्वरी के नेतृत्व में प्रदर्शन, चक्का जाम बढ़ता जनसैलाब देखकर 600 कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार

    • doing of business

    रायपुर । शौर्यपथ । लोकतंत्र की रक्षा के लिए और अडानी के खिलाफ आवाज उठाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता केंद्र की भाजपा सरकार ने समाप्त कर दी। इसके खिलाफ कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ रायपुर-बिलासपुर सिक्स लेन में सिमगा मोड़ पर धरना प्रदर्शन दिया। यहां कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ने से चक्काजाम की स्थिति निर्मित होने पर मौजूद पुलिस ने कांग्रेस के 600 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ली।

            इस दौरान नारेबाजी कर रहे भाटापारा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुनील माहेश्वरी को पुलिसकर्मियों ने बलपूर्वक उठाकर गिरफ्तार किया। प्रदर्शन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनो तरफ दो किलोमीटर गाड़ियों की लाइन लग गई। एंबुलेंस, छोटे बच्चे और महिलाओं की उपस्थिति वाली गाड़ियों को नहीं रोका गया।

         भाटापारा विधानसभा के लगभग एक हजार महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग पहुंचे। यहां कांग्रेस पदाधिकारियों ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किए जाने का विरोध जताया। संपूर्ण छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी को लेकर यह सबसे बड़ा आंदोलन रहा जिसमें कार्यकर्ता गण एवं जनता राष्ट्रीय राजमार्ग में उतरकर नारेबाजी कर रहे थे।

         प्रदर्शनकारी सड़क से नहीं हट रहे थे उनका उनका कहना था कि वे राहुल गांधी की लड़ाई में जेल भी जाने तैयार है। हमें जेल भेजो - हमे जेल भेजो का भी प्रदर्शन कारी नारे लगा रहे थे। प्रशासन की मशक्कत और समझाइश के बाद प्रदर्शन कारी अस्थाई जेल में गिरफ्तारी हुए ।

         प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। यह लड़ाई केवल राहुल गांधी कि नहीं बल्कि देश के 125 करोड़ जनता के अधिकारों की लड़ाई है, क्योंकि जब लोकतंत्र कमजोर होता है तब जनता के अधिकार भी कमजोर हो जाते हैं। जनता की आवाज उठाने पर सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। अडानी के मामले को उठाने पर, सरकार से सवाल पूछने पर राहुल गांधी को टारगेट किया जा रहा है, उन्हें परेशान किया जा रहा है। विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। संसद में विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है, बोलने वाले नेताओं की माइक को म्यूट किया जा रहा है।

         प्रदर्शनकारी लड़ेंगे जीतेंगे, मोदी तेरी तानाशाही देखि है और देखेंगे जैसे नारों से नारेबाजी करते रहे।

        प्रदर्शन की शुरुआत में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी विजय जांगिड़ भी पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलकर मुंगेली के लिए रवाना हुए।

    इस दौरान बड़ी संख्या में नगर पालिका सिमगा अध्यक्ष भागवत सोनकर , पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भरत वर्मा, लक्ष्मी पांडेय, रामबिलास साहू, शिरिज जांगड़े, मनहरण वर्मा, अमर मंडावी, केतुमान साहू, नानू सोनी, आबिद खान ,भोगनारायण वर्मा, आदि ने मोदी सरकार से पूछा की “ आप राहुल गांधी से क्यों डरते हो“

         मौजूद तहसीलदार प्रियंका बंजारा ने सड़क जाम को देखते हुए कार्यकर्ताओं को वार्निंग दी। इसके बाद लगातार बढ़ती भीड़ को देखकर तहसीलदार ने गिरफ्तारी की घोषणा की।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision