August 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    आगामी विधानसभा चुनाव में बनेगी भाजपा की सशक्त सरकार : विकास दीवान

    • doing of business

    नवागढ़। शौर्यपथ ।  भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस नवागढ़ विधानसभा में मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के नवागढ़ मण्डल के सभी बूथों में आयोजन किए गए। जिसमें बुथ अतिथियों की भी शत प्रतिशत उपस्थिति रही। 

    इसी क्रम में खाम्ही शक्तिकेन्द्र के रनबोड बुथ क्रमांक 159 व 160 में बतौर बुथ अथिति के रूप में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विकास धर दीवान एवं मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू शामिल हुए। उन्होंने भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर पूजन एवं बुथ अध्यक्ष के घर पर भाजपा ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया।

    जिला उपाध्यक्ष विकास दीवान ने कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं ने अथक संघर्ष किया है जो स्वरूप आज भारतीय जनता पार्टी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है वह लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

    दीवान ने कहा कि विपक्षी दल जितना मर्जी प्रयास कर ले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को कम नहीं कर सकते जिस प्रकार से प्रधानमंत्री जन जन से जुड़े हैं और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते हैं उससे साफ दिखता है कि आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनावों में भाजपा की सशक्त सरकार बनने जा रही है।

    मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने कहा कि स्थापना दिवस पर नवागढ़ मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं ने पूरी लगन व मेहनत से कार्य किया। जिसके परिणाम स्वरूप आज मण्डल के पूरे 86 बुथ व गांव-गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया है। आज हम सत्ता दल की अपेक्षा कहीं ज्यादा नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में मजबूत है और निश्चित रूप से भाजपा का विधायक बनने जा रहा है।

    अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे ने कहा कि भाजपा की मूल में भारतीय जनसंघ है, जिसकी नींव डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने रखी थी। आज भाजपा देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी हो चुकी है। जिसे देश की लगभग 70 फीसदी आबादी का साथ है।

    महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु राय ने कहा कि स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं का उत्साह दिखने से यह साफ संकेत है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में नवागढ़ में भाजपा की जीत होगी और राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी।

    शक्तिकेन्द्र व बूथों में पहुँचे नेता

    नवागढ़ मण्डल अंतर्गत शक्तिकेन्द्र गाड़ामोर में दयावंत धर बांधे, मोहतरा में मधु राय व सुरेंद्र सिंह, प्रतापपुर में दुर्जन साहू व संजू राजपूत, झांकी में सुरेश निषाद व मोहन सिंह, बाघुल में टीकम गोस्वामी व रामकिशुन साहू, झाल में सुरेश साहू, मुरता में गिरेन्द्र महिलांग, शोभित साहू व तोपसिंह साहू, गोड़ीकला में हरिकिशन कुर्रे, कटई में मनीराम साहू, नेउर में वेदप्रकाश वर्मा व नरेश वर्मा, नांदल में निमिराज सोनवानी, बाबूलाल रजक व केदार साहू, अँधियारखोर में देवादास चतुर्वेदी, रितेश मिश्रा व मिन्टू बिसेन, नवागढ़ में रामसागर साहू, युवराज सिंह, त्रिलोक साहू, मिथलेश सोनकर व फुलचंद साहू आदि बुथ अतिथि के रूप में शामिल हुए।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision