August 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    जेहादी अंजाम तक ना पहुंचे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे- जितेंद्र वर्मा

    • doing of business

    दुर्ग। शौर्यपथ ।  छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के अंतर्गत आने वाले साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर में जिहादी मानसिकता के लोगों द्वारा हिंदू युवक भुनेश्वर साहू की निर्ममतापूर्वक हत्या एवं आधा दर्जन हिंदुओं पर प्राणघातक हमले के विरोध में सकल हिंदू समाज एवं विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के द्वारा आव्हानित छत्तीसगढ़ बंद को भारतीय जनता पार्टी ने अपना समर्थन दिया और इस समर्थन के चलते भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में विहिप-बजरंग दल के बैनर अंतर्गत बंद करवाने निकले। 

    विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में घूम घूम कर व्यापारियों से आग्रह कर दुकानें बंद करवाई। शहर के मुख्य बाजार सहित व्यापारी संघों के सदस्य व्यापारियों द्वारा स्व स्फूर्त दुकानें बंद रखी गई थी। 

    इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश में जबसे कांग्रेस पार्टी की सरकार आई है तबसे जिहादी मानसिकता के लोग हिंदुओं और उनके मान बिंदुओं पर हमलावर हो गए हैं जेहादियों द्वारा कभी कवर्धा में भगवा ध्वज का अपमान तो कभी रायपुर में शिवजी के पोस्टर फाडना एवं भगवा ध्वज के अपमान के बाद इस बार बेमेतरा जिले में हुई हिन्दू युवक की हत्या, जिसकी पृष्ठभूमि लव जिहाद रही। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक हिंदुओं के ऊपर प्राणघातक हमला भी हुआ। बिरनपुर घटना के विरोध स्वरूप आज पूरे छत्तीसगढ़ को बजरंग दल एवं सकल हिंदू समाज के द्वारा बंद कराया गया। इस बंद को छत्तीसगढ़ के समस्त व्यापारिक संगठन के सभी छोटे बड़े व्यापारियों ने अपना समर्थन देकर अपनी दुकानें बंद रखी। बन्द की जानकारी के अभाव में कुछेक दुकानदार ने अज्ञानता बस अपनी दुकानें खोल ली थी जिनसे आग्रह कर दुकानें बंद करवाई गई। जितेंद्र वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है धीरे-धीरे जिहादी मानसिकता के लोगों के हौसले इतने अधिक बुलंद हो रहे हैं कि उन्होंने बहुसंख्यक समाज पर खुलकर हमले करना शुरू कर दिया हैं, यह सब परिस्थिति छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा जिहादियों को खुलेआम समर्थन दिए जाने के कारण उत्पन्न हुई है। ऐसे जिहादियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार जरूरी है। ऐसे जिहादियों को जब तक अंजाम तक अब नहीं पहुंचाया जाएगा तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।

    आयोजित बंद के दौरान विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री अनिल गुर्जर, बजरंग दल विभाग सह संयोजक राकेश रामलोचन तिवारी, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, प्रमोद बा़घ, प्रीतपाल बेलचंदन, अजय तिवारी, मंत्री आशीष निमजे, सहकार्यालय मंत्री मदन वाढई, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष सुनील साहू , सुनील अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव, अनुपम मिश्रा, कन्हैया देवांगन, निलेश सिन्हा, हिमांशु सिंह, सानिध्य चंद्राकर, रवि शर्मा सहित भाजपा के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता शामिल रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision