
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
-9 साल में कितने प्रतिशत गरीबों को बीपीएल की श्रेणी से ऊपर लाया गया ?
-कितने युवाओं को रोजगार दिया ?
-महंगाई कितनी कम कर पाई मोदी सरकार ?
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कि है। राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस पर 50 साल से गरीबों को भरमाने का आरोप लगाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी खुद पिछले 9 साल से देश के हरेक वर्ग को भरमा रहे हैं। भाजपा सरकार द्वारा महंगाई बढ़ाने और रसोई गैस सहित अन्य वस्तुओं पर सब्सिडी खत्म करने जैसे कई फैसलों से आम आदमी का जीवन दूभर हो गया है। पीएम मोदी को गरीब हित की बातें करना शोभा नहीं देता।
राजेंद्र ने सवाल करते हुए कहा कि 9 साल में मोदी सरकार के फैसलों से कितने प्रतिशत गरीब बीपीएल श्रेणी से ऊपर आ सके ? कितने प्रतिशत लोगों को रोजगार मिला ? महंगाई कितनी कम हुई ? कितने किसानों की आय दोगुनी हो पाई ? मोदी सरकार बताए कि चंद उद्योगपतियों को छोड़कर पिछले नौ साल में कितने लोगों का भला किया गया ?
राजेंद्र ने कहा कि 2014 में मोदी ने विदेशी बैंकों से काला धन लाने और हरेक भारतीय नागरिक के खाते में 15 लाख रुपए जमा करने का वादा कर भरमाने का काम किया। ये वादा आज तक पूरा नहीं हो पाया है। रसोई गैस सस्ती करने के नाम पर महिलाओं को भरमाया लेकिन आज हाल ये है कि मोदी राज में दिनोंदिन रसोई गैस महंगी हो रही है।
राजेंद्र ने कहा कि कर्जमाफी और आय दोगुना करने का वादा कर किसानों को भरमाया गया। नौ साल में किसानों की आय दोगुना करने पीएम मोदी की सरकार ने कोई फैसला नहीं किया। उलटे तीन काले कृषि कानूनों से किसानों को तबाह करने और अडानी को ज्यादा से ज्यादा मालामाल करने का प्लान बनाया गया। किसानों की एकता से यह कानून मोदी सरकार को वापस लेना पड़ा।
राजेंद्र ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस पार्टी ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी सहित सभी वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए न सिर्फ योजनाएं बनाई, बल्कि इन योजनाओं को लागू भी किया। दूसरी ओर भाजपा धर्म और जातपांत के नाम पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।मोदी सरकार के कार्यकाल में उद्योगपतियों का कल्याण हुआ। भाजपा सरकार ने गरीबों, किसानों और आम आदमी के हितों के लिए न योजनाएं बनाई, न उनके आर्थिक कल्याण की दिशा में कोई कदम उठाया। पीएम मोदी के बयान का सच आम जनता अच्छी तरह जानती है। समय आने पर भाजपा को इसका जवाब मिलेगा।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
