
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर। शौर्यपथ / समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने प्रेस को जारी बयान में बताया है कि पूर्ववर्त्ती भूपेश बघेल की सरकार ने विभिन्न योजनाओं और घोषणाओं को पूरा करने के लिए पिछले 5 सालों के दौरान 50 हजार करोड़ रूपया कर्जा लेकर लोगों के खातों में हजारों करोड़ की राशि ट्रांसफर किये अब वर्तमान सरकार भी वही कर रही है हजारों करोड़ कर्जा लेकर विभिन्न प्रकार के योजनाओं घोषणाओं को पुरा करने में लगी हुई है लेकिन यह कर्ज की राशि नये राज्यों को भारी भरकम कर्ज में डूबो दिया है कर्ज के लिए गये राशि का ब्याज भी भारी भरकम है इतनी बड़ी राशि कर्ज लेकर जनता को बहलाया जा रहा है जबकि इसके विपरीत परिणाम को नहीं बताया जा रहा है जिसे सपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर बताएगी के राज्य व केन्द्र सरकार जनता को जो मुफ्त में पैसा खातों में डाल रही है वह पैसा कर्ज लेकर दिया जा रहा है उस कर्ज की ब्याज की राशि भी सरकार आम जनता से ही लेगी सरकार या पार्टी जो वायदा चुनावों में करती है उसे अपने संसाधनों से उपार्जन कर दे तो समझ में आएगा कि राज्य सरकार अपने आय-व्यय से बचा कर दे रही है लेकिन केन्द्र या राज्य में जब भी राष्ट्रीय पार्टियों की सरकारें बनती हैं तब-तब आम जनता ही ठगी जाती है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार के द्वारा भी यही किया जा रहा है महतारी वंदन योजना के तहत हजारों करोड़ की राशि महिलाओं को दिया जा रहा है जो कि न्याय संगत नहीं है सच्चे मायने में छत्तीसगढ़ की महिलाओं का वंदन ही करना चाहती है तो सरकार अपने स्वयं के संसाधनों से उर्पाजन कर वंदन करे तो समझ में आता है कि राज्य सरकार ने अपना स्वयं का आय बढ़ाकर जनता को राहत पहुंचाने का कार्य कर रही है लेकिन यह पैसा कर्ज के रूप में लेकर बांटा जा रहा है जिसे छत्तीसगढ़ियों को ही राजस्व के रूप में चुकाना होगा, वहीं 12 हजार सालाना का ब्याज की राशि बिजली बिल, राशन, खनिज संसाधन अन्य टैक्स के रूप में वसूली करेगी तो फिर ऐसे कर्ज की राशि छत्तीसगढ़िया माता-बहनों को देकर सरकार वाहीवाही लूटना चाहती है जिसे सपा बर्दास्त नहीं करेगी सरकार के इन कृत्यों को जन-जन तक पहुंचाकर जनता को जागरूक करेगी।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
