August 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कांग्रेस की केंद्र सरकार की प्राथमिकता में युवाओं का रोजगार होगा केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर 30 लाख नौकरियों का सृजन होगा

    • doing of business

    रायपुर/शौर्यपथ / केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर 30 लाख नौकरियों का सृजन होगा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। इस बात को कांग्रेस पार्टी महसूस करती है कि देश का विकास तभी तेज गति से संभव है जब देश की युवा शक्ति का भरपूर उपयोग हो हर हाथ में काम हो कोई युवा बेरोजगार न हो, इसी उद्देश्य को लेकर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी ने यह वायदा किया है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस की सरकार देश में रोजगार सृजन और नौकरी की सुरक्षा प्रदान की जायेगी। इस हेतु राहुल गांधी जी ने 5 चरणों में युवा न्याय की घोषणा किया है।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस गारंटी देती है कि वह प्रकाशित रोजगार कैलेंडर के अनुसार, केंद्र सरकार में 30 लाख नौकरियां पैदा करेगी। केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों में 10 लाख स्वीकृत पद खाली हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस और सेना में अन्य रिक्त पद हैं। कांग्रेस की केंद्र सरकार इन सब की भर्तियां करेगी।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 25 वर्ष से कम आयु के प्रत्येक डिप्लोमा धारक या कॉलेज स्नातक को निजी या सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में एक साल की प्रशिक्षुता प्रदान करने के लिए, कांग्रेस एक नए प्रशिक्षुता अधिकार अधिनियम की गारंटी देती है। प्रशिक्षुओं को 1 लाख प्रति वर्ष (8,500/माह) मिलेंगे।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस हर जिले में 5,000 करोड़ का कोष बनाएगी, जिसका आवंटन, देश के सभी जिलों में पांच साल की अवधि के लिए होगा। 40 वर्ष से कम आयु के युवा किसी भी क्षेत्र में अपने व्यावसायिक उद्यमों के लिए स्टार्ट-अप फंडिंग का लाभ उठा सकते हैं।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि हर साल गिग इकॉनमी में रोजगार ढूँढ़ने वाले लाखों युवाओं के लिए बेहतर कामकाजी स्थिति और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस कानून लाने की गारंटी देती है। तथा डिलिवरी ब्वाय का काम करने युवाओं को उनके न्यूनतम आय की गारंटी कांग्रेस की केंद्र सरकार देगी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision