August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    भाजपा प्रत्याशी को गांव गांव में मिल रहा भारी जन समर्थन, चारों ओर भाजपा की लहर राष्ट्र निर्माण के लिए, फिर से भारत को सोने की चिड़िया बनाने मोदी को बनाएंगे प्रधानमंत्री

    • doing of business

    दुर्ग / शौर्यपथ / भाजपा के दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी सांसद विजय बघेल चुनावी जनसंपर्क आशीर्वाद यात्रा को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। मंगलवार को साजा विधानसभा के थानखम्हरिया मंडल ,साजा मंडल के विभिन्न स्थानों का दौरा कर सभा किए। सर्वप्रथम दही मही गांव के शिव प्रार्वती मंदिर में चौथी पीढ़ी के पंडित विश्नुपुरी गोस्वामी ने पूजा अर्चना करने के बाद ग्राम खैरझिटीकला , डंगनिया,धिवरी ,कंदई कातलबोर्ड,से मारिया ,तेदूआ नवापारा,बीजा,भैसामुडा,तदूभाठा , घोटवानी ,साजा नगर ,देऊरगांव मंदिर दर्शन किए विजय बघेल जी ने शीतला चौक खैरझिटीकला में जिला साहु समाज अध्यक्ष गेंदा साहु ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विजय बघेल जी ने वरिष्ठ समाजसेवी मेहतरु वर्मा को पुष्प अर्पित कर स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब मैं विपक्षियों से मजाक में पुछ पड़ा क्या हाल है वो खुशी से कहने लगे महाराज ये देश का चुनाव हैं। देश हित के लिए हम मोदी जी के साथ में हैं। ये चुनाव देश और धर्म को बचाने का चुनाव हैं। कांग्रेसी कहने लगे कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में हमारी सम्पत्ति पर डाका डालने की घोषणा अपने घोषणापत्र में लिखे है। यानी हमारी सम्पत्ति पर हमारे बाद कांग्रेस की सम्पत्ति हों जायेगी और हमारे परिवार को दस प्रतिशत ही उस सम्पत्ति का कुछ ही हिस्सा हमारे परिवार को मिलेगा। विजय बघेल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि खैरझिटीकला के ग्राम वासियों की जयकारे से अपने उद्बोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि ये ही स्नेहा प्रेम आशीर्वाद है, जो मुझे आप सभी ने दे कर देश को मजबूत मोदी जी ने देश को विश्व सिखर पर ले गए।
    सन् 1980 में जब पार्टी बनी पहली सदस्यता लेने वाले हमारे मिल के पत्थर का मैं स्वागत कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। देश को हजारो साल की गुलामी में हमारे संस्कारों तक को लुट लिया था मोदी जी ईश्वर के दुत के रुप में है एक तपस्वी के रूप में देश की कोई हुए सम्पत्ती स्वाभिमान को सम्मान को लायेगा। वो भविष्य वाणी कहीं गई थी आज सत्य हों रही है। हमारे पूर्वजों ने जो सपना देखा था, हमारा देश सोने की चिड़िया कहलाता था, वो अब फिर से कहलाएगा। यह होते हुए हम देखेंगे। उस के लिए हम सभी को 7 मई को एक आहुति देते हुए पुन्य के भागिदारी बनें। आपने ईश्वर साहु जी को विधायक बनाएं प्रदेश देश विकास शील बनें दोगले कांग्रेसी की झूठ बोलने की जो बोलते हैं, वे करते नहीं जो नहीं कहते वे करते हैं। कांग्रेस की सरकार रही प्रदेश में क्या क्या घोटाले नहीं किया। कोयला रेती से लेकर गोबर तक गोबर चोटटा भाग गया राजनांदगांव में। और ये कहते हैं कि पांच किलो चावल को मोदी जी बंद कर देंगे। सन् 2029 तक देंगे कहते हैं मोदी जी कांग्रेसी घोषणा तो बड़ी बड़ी करते हैं और घोषना कर के घोसर जाते है। डंगनिया गांव में लोधी समाज के मुखिया भरत वर्मा ने भव्य स्वागत किया। विजय बघेल जी का ग्राम डंगनिया में ईश्वर साहु विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि ये चुनाव पंच सरपंच का चुनने का चुनाव नहीं है आपने देखा है सन् 2014 से पहले देश में बमबारी होती थी। आंतकवाद की घटनाएं होती थी। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से बंद हो गई। किसी भी देश की भारत के उपर आंखें दिखाने की हिम्मत नहीं करता। मोदी जी ने शौचालय से सड़क, गरीबों सर पर पक्की छत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाकर दिया। विजय बघेल जी ने घोषणा पत्र बनाए। विष्णु देव साय जी ने साकार किया। हर महतारी बहनों के खातों में सीधे एक हजार रुपए महीने का पहुंच रहा है । और कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में नरवा गरवा घुरवा बारी के नाम से जमकर प्रदेश में भ्रष्टाचार किया है और इसी कांग्रेस के शासन काल में ही एक समाज वर्ग के लोगों ने मेरे पुत्र की हत्या कर दी। मैं भी साहू समाज से आता हूं और साहू समाज के दिग्गज और कांग्रेस से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू जी रहे। मेरे समाज के होने के नाते ही सही मेरा दुःख बांटने आते लेकिन नहीं आए। विजय बघेल जी हैं जो सबसे पहले मेरे दुःख में पहुंचे और मेरे दुःख में खड़े रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश में जा कर वहा के लोगों को पचास पचास लाख बांट रहे थे।


    भाजपा में लोग हो रहे शामिल
    लोग मोदी जी की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए। सभी को भाजपा गमछा ओढ़कर स्वागत किया गया। इस अवसर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी पर मंडल अध्यक्ष तोरण पुन्नी यादव थानखम्हरिया बल्लु साहू मंडल अध्यक्ष साजा जितेंद्र साहु जिला पंचायत जिला साहु समाज अध्यक्ष गेंदा साहु पुन्नी यादव मंडल अध्यक्ष पुरण कश्यप गोविंद गुड्डू पटेल सोनु पटेल लवकुश पटेल राजेश राजपूत गुलाक साहु सेवा राम साहू नथमल कोठारी पुष्पा देवी साहू सरिता जैन हिरामनी साहु रेखा शर्मा नमिता सिन्हा ममता देवांगन बसंत साहू चन्द्र शेखर सिंह गजेन्द्र निर्मलकर संजय पटेल सेवा राम साहू आदि शामिल रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision