
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पर महतारी वंदन योजना को लेकर किए जा रहे भ्रामक प्रचार की शिकायत निर्वाचन आयोग से किया है।पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने निर्वाचन आयोग को बताया कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा झूठा एवं भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही महतारी वंदन योजना लोकसभा चुनाव के बाद बंद कर दी जाएगी।बिना किसी ठोस तथ्य के झूठा एवं भ्रामक प्रचार प्रसार करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन की श्रेणी में आता है।इसलिए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर निर्वाचन आयोग को तत्काल कार्यवाही करना चाहिए क्योंकि ऐसे बिना सबूत झूठे तथ्य फैलाने से मतदान प्रभावित होने की आशंका है।भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा की महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं को सशक्त करने में महती भूमिका निभा रही हैं और मोदी की गारंटी है की भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलता रहेगा।भाजपा सरकार द्वारा इस योजना को बंद करने की कोई मानसिकता नहीं है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा फैलाई जा रही बातें पूर्ण रूप से निराधार है।ऐसे भ्रामक प्रचार से कांग्रेस पार्टी सिर्फ मतदान में चुनावी फायदा लेना चाहती है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
