August 04, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    छत्तीसगढ़ उपचुनाव के जंग में सक्रीय हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम

    • rounak group

    रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम लगातार मरवाही विधानसभा में लोगों से मिल रहे और कांग्रेस की नीतियों और सरकार के काम को उनके बीच पहुंचा रहे है। मोहन मरकाम प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वाहन अपने चिर परिचित अदांज में कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होने के नाते मैं आप सबके बीच यह दावा कर रहा हूं कि मरवाही का विकास केवल और केवल कांग्रेस की ही सरकार कर सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आने वाले समय में मरवाही प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाएगा।
    उन्होंने कहा कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में जो विकास के कार्य योजनाबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं उसका लाभ आप सबको मिलेगा। इस नये जिले में आने वाले समय में रोजगार के नये अवसर प्रदान होंगे। स्थानीय भर्तियों में इस जिले के युवाओं को मौका दिया जायेगा।
    हर छोटे से छोटे काम के लिए आप लोगों को बिलासपुर जाना पड़ता था आज आपके सभी काम आपके ही जिले में हो जाएंगे जिससे आपकी परेशानियां कम होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे मरवाही विधानसभा के प्रत्येक गांव को बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। हम वादे नही इरादे लेकर आये है, कांग्रेस की सरकार जो कहती है वो करती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरपंच साथियों के माध्यम से उनके द्वारा प्रस्तावित कार्य को तत्कालक मंजूर कराने की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्मंत्री से लेकर जिला पंचायत व जनपद पंचायत के अध्यक्ष तक सब मिलकर इस जिले को विकसित जिला बनाएंगे।
    मोहन मरकाम ने आज धनोरा मनोरा मरवाही(बाज़ार)कुम्हारी पीपरडोल गुल्लीडाँड़ करगीकला दानिकुंडी सेमरदर्री ग्रामों का दौरा किया।
    अपनी चुनावी दौरों पर मोहन मरकाम सरकार के प्रतिनिधि के रूप विधायक कांग्रेस के प्रत्याशी सामाजिक सेवा करने वाले डॉक्टर के.के. ध्रुव को वोट देकर जिताने की अपील कर रहे है मोहन मरकाम ने जनता को सम्बोधित करते हूए कहा कि इससे आपको एक विधायक साथ ही साथ आपके समस्याओं को सरकार तक पहुचाने वाला एक जनप्रतिनिधि भी मिल जायेगाल
    हमारी सरकार ने जितने भी वादे किए कुछ वादे पूरे हो चुके है और बचे है तय समय पर सभी वादे पूरे किये जायेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणजन ने कांग्रेस के प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision