February 06, 2025
Hindi Hindi

ओछी राजनीति बंद कर दायित्व निभाएं भाजपाई - आर एन वर्मा

दुर्ग / शौर्यपथ / पूर्व महापौर आर एन वर्मा ने कहा है कि कोरोना महामारी किसी एक प्रदेश या किसी एक देश की समस्या नही है,बल्कि एक वैश्विक आपदा है, ऐसी विपदा की घड़ी में भी भाजपा के नेताओं द्वारा प्रदेश में सिर्फ ब्यान बाजी कर ओछी राजनीति किया जा रहा है जो दुर्भाग्य जनक है।प्रदेश के शीर्ष भाजपा नेताओं द्वारा चाहे वे पूर्व मुख्य मंत्री हो, चाहे वे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हो, चाहे वे भाजपा के सांसद गण हो,प्रदेश में व्याप्त कोरोना महामारी के नियंत्रण के लिए अथवा प्रदेश की जनता की राहत के लिए केंद्र सरकार से जो सुविधा एवम सहायता मिलना चाहिए उस दिशा में कुछ भी मांग प्रदेश के लिए समय में नही किये ,सिर्फ बयान बाजी करते रहे और अपनी जिम्मेदारी से बचते रहे।क्या जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका कोई जिमेददारी नही बनता है? प्रदेश के भाजपा के शीर्ष नेता गण बताएं कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए महामारी और विपदाओं के नियंत्रण के लिए उनके द्वारा एक भी उनके द्वारा क्या मांग केंद सरकार से किया जा कर काम कराया गया? भाजपा नेताओं द्वारा प्रदेश में सिर्फ टिका महोत्सव मना कर अपने दायित्व से मुक्त हो गए।
आर एन वर्मा ने कहा है कि प्रदेश की जनता देख रही है कि मुख्य मंत्री श्री भूपेश बघेल एवम उनके सरकार के सभी लोग पूरे संवेदनशीलता एवम संजीदगी से आम लोंगों एवम सामाजिक संस्थाओं का सहयोग ले कर अपने सरकार की संसाधनों से कॅरोना से निपटने का प्रयास किया जा रहा है।ऐसे विपदा के समय में दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर सार्थक सहयोग की दिशा में प्रयास करे नेता गण।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)