
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम की उपस्थिति में कार्यकारिणी बैठक आहूत की गयी थी। सर्वप्रथम महात्मा गांधी के फोटो पर दीप प्रज्जवलित कर बैठक की शुरूआत की।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि महिला कांग्रेस कोरोना वैश्विक महामारी में भी लगातार जनकल्याणकारी में लगी रही। जब-जब राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री सुष्मिता देव बैठक लेती है तब-तब छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का उदाहरण दिया जाता है और छत्तीसगढ़ का नाम सबसे ऊपर है। महिला कांग्रेस 80 प्रतिशत बूथ लेवल पर काम की है। इसी काम के कारण महिला पदाधिकारी कही पर महापौर बनी है तो कही पर सभापति, कई स्थानों पर जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर आसीन हुई है। केन्द्र सरकार के छत्तीसगढ़ राज्य के प्रति सौतेला व्यवहार करने के बाद भी छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल ने अनेक जनकल्याणकारी योजना लागू की है। भूपेश बघेल की लोकप्रियता छत्तीसगढ़ में ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी है। कमरतोड़ महंगाई से महिलायें परेशान है लेकिन नरेन्द्र मोदी चुप चाप बैठ तमाशा देख रही है। अब महिला कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी, महंगाई के विरोध में 15 जुलाई को जिला स्तर पर उग्र प्रदर्शन करने जा रही है। कार्यकारिणी बैठक में जिला अध्यक्षों से काम का ब्योरा भी मांगा गया।
राजनांदगांव महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि विपक्ष के लोग झूठ को 100 बार बोलकर सच बनाने की कोशिश में लगी रहती है। जब हमारे छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री इतने कम समय में ऐतिहासिक जनकल्याणकारी कार्य किये है उसे जन-जन तक पहुंचाना होगा। बढ़ती महंगाई पर महापौर ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की असली चेहरा गांव-गांव में दिखाना होगा कि उसकी कथनी और करनी में कितना अंतर है। महंगाई के विरोध में गांव-गांव में जाकर हस्ताक्षर अभियान चलानी होगी।
राज्यमंत्री नीता लोधी ने कहा कि महंगाई बहुत बड़ा मुद्दा है लेकिन अब भाजपाईयों को दिखाई नहीं देता। केन्द्र सरकार के असफल नीति के कारण महंगाई ने हाहाकार मचा रखी है। कल ही नरेन्द्र मोदी ने माना कि उनकी गलत नीति के कारण ही अर्थव्यवस्था चरमरा गयी है। इसीलिये मंत्रिमंडल में फेरबदल किये।
मुंगेली के जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी चंद्राकर ने बताया कि गांव-गांव में नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के माध्यम से महिलायें समूह में जुड़कर आर्थिक सशक्त हो रही है। गांव में पहले महिलाओं के पास रोजगार प्राप्त करने के साधन नहीं थी लेकिन भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व के कारण आज महिलायें आत्मनिर्भर बन रही है।
प्रदेश महिला कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने बताया कि प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने नवनियुक्त राज्यमंत्री नीता लोधी का स्वागत किया। कांग्रेस की नीति से प्रभावित होकर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम की उपस्थिति में अनु टंडन के नेतृत्व में 25 महिलाओं ने महिला कांग्रेस में प्रवेश किया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने प्रवेश करने वाली महिलाओं को गमछा बांध कर स्वागत किया। महिला कांग्रेस प्रवेश करने वालों में रिचा सहाय, अंजु रात्रे, संध्या महिलांग, दुलारी महिलांग, सिंधु बंधे, मंजु देवी, विद्या विश्वकर्मा, मैत्री सिंह, संध्या सेन, शकुंतला, कनक हलधर, इला दास, सविता बंधे, नीलिमा बाजपेयी, विनोदनी, रीना प्रजापति, मोनिका साहू, संगीता नायक, पारूल जोशी सहित 25 लोग शामिल हुयी।
मंच का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष उषा रज्जन श्रीवास्तव ने किया। रायपुर शहर अध्यक्ष आशा चौहान ने आभार व्यक्त किया।
शहर महिला कांग्रेस के नेतृत्व में महंगाई के विरोध में सायकल रैली को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने महिला कांग्रेस का झंडा दिखाकर रवाना किया। सायकल रैली राजीव गांधी चौक से प्रारंभ होकर राजीव भवन पहुंच कर समापन की। सायकल रैली के दौरान नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सायकल रैली में आशा चौहान, सुधा सरोज, शीतल कुलदीप, नीलम जगत, अनीता गुरूपंच, हाजरून बानो, अपर्णा फ्रांसिस, संगीता तिवारी, सुषमा ध्रुव, शशि वर्मा, सुषमा यादव, डिम्पल गोस्वामी, पूनम पांडेय, मलिका प्रजापति, चमेली रात्रे, तेजवानी वर्मा, तनवीर बानो, पिंकी बाघ, सुधा सिन्हा, अर्चना दुबे, पुष्पलता वैष्णव, हेमलता सेन, संतोषी निर्मलकर, कृष्णा सिंह, खुशप्रीत कौर, नौसीन बानो शामिल हुये।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
