February 07, 2025
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (32326)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5835)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

नई दिल्ली /शौर्यपथ /पंजाब में, कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय (ईपीएफओ) ने प्रधानमंत्री रोजगार से संबंधित प्रोत्साहन-ईएलआई की तीन योजनाओं को लेकर उद्योगों और कॉरपोरेट्स के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए…
नई दिल्ली /शौर्यपथ /राज्‍यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के प्रति अविश्‍वास प्रस्‍ताव के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्‍यों के बीच शोर-शराबे के कारण कार्यवाही दिनभर के लिए…
रायपुर / शौर्यपथ / /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रिमण्डल के सदस्यों के साथ न्यू सर्किट हाउस सिविल लाईन में राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर प्रेस…

   नई दिल्ली / शौर्यपथ / राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्‍ट्रपति जनदीप धनखड और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने डी. गुकेश को सबसे कम उम्र में विश्‍व शतरंज चैंपियन बनने पर शुभकामनाएं दी हैं। राष्‍ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि गुकेश की जीत भारत को शतरंज की महाशक्ति के रूप में प्रदर्शित करती है। उन्‍होंने कहा कि गुकेश ने पूरे देश को इस जीत से गौरान्वित किया है। राष्‍ट्रपति ने गुकेश के उज्‍ज्‍वल भविष्‍य की कामना की।
    उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि यह असाधारण उपलब्धि विश्‍व शतरंज में भारत के लिए गर्व का क्षण है। उन्‍होंने गुकेश को भविष्‍य में और सफलताएं प्राप्‍त करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
    प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीतने पर डी. गुकेश को बधाई देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि उनकी अद्वितीय प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी जीत ने न केवल शतरंज के इतिहास में उनका नाम दर्ज कर दिया है, बल्कि लाखों युवाओं को बड़े सपने देखने और उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया है।

नई दिल्ली / शौर्यपथ / बांग्लादेश के सत्र न्यायालय ने चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका पर शीघ्र सुनवाई को स्वीकार कर लिया है। यह याचिका वरिष्ठ वकील रवींद्र घोष…

नई दिल्ली / शौर्यपथ / सरकार ने कहा है कि फाइव-जी सेवाएं सभी राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चालू हो गई हैं और इस वर्ष 31 अक्‍तूबर तक देश के 783 जिलों में से सात सौ उनासी जिलों में उपलब्‍ध थीं। यह जानकारी  संचार और ग्रामीण विकास राज्‍यमंत्री डॉ० पी चंद्रशेखर ने राज्‍यसभा को एक लिखित उत्‍तर में दी। उन्‍होंने कहा कि अक्‍तूबर 2022 में फाइव जी सेवाएं शुरू होने के बाद से देश्‍भर में चार लाख साठ हजार फाइव-जी बेस ट्रांस रिसीवर स्‍टेशन स्‍थापित किये गये हैं।

सार .. 5G अगली पीढ़ी की मोबाइल नेटवर्क क्षमता है जो उच्च गति पर डेटा के बड़े सेट के प्रसारण की सुविधा प्रदान कर सकती है। 3G और 4G की तुलना में 5G में कम विलंबता (न्यूनतम विलंब के साथ डेटा की एक निश्चित मात्रा को संसाधित करने की क्षमता) है, और यह विभिन्न क्षेत्रों में उपयोगकर्ता के अनुभव को बढ़ाएगा।

नई दिल्ली / शौर्यपथ / लोकसभा ने आपदा प्रबंधन संशोधन विधेयक 2024 पारित कर दिया है। विधेयक में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 में संशोधन का प्रावधान है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय…

   नई दिल्ली / शौर्यपथ / विपक्ष और सत्ता पक्ष के आरोप और प्रत्यारोपों के कारण राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार 12 दिसम्बर को भी प्रभावित हुई। भोजन अवकाश से पहले के सत्र में लोकसभा में भी व्यवधान आया, लेकिन इसके बाद सदन का सुचारू संचालन संभव हो सका। सत्ता पक्ष ने दोनों सदनों में कांग्रेस नेताओं और अमरीका स्थित जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन के बीच कथित संबंधों का मुद्दा उठाया। इस बीच, विपक्षी दलों ने अडाणी समूह पर कथत रिश्वत लेने के आरोपों की जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराने की मांग की।

नई दिल्ली / शौर्यपथ / इजरायल ने बशर अल-असद के शासन के पतन के बाद सीरिया में बड़े पैमाने पर हमले किए हैं। इसमें महत्वपूर्ण सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट…

नई / शौर्यपथ / केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली में जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान एवं नवाचार परिषद-ब्रिक की दूसरी वार्षिक बैठक की अध्यक्षता की। श्री सिंह ने वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज द्वारा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से हीमोफीलिया के लिए जीन थेरेपी के सफल परीक्षण की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस परीक्षण की रिपोर्ट प्रतिष्ठित पत्रिका न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन ने भी दी है। श्री सिंह ने भारत के जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र की परिवर्तनकारी यात्रा को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ब्रिक अनुसंधान, नवाचार और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए 14 प्रमुख जैव प्रौद्योगिकी संस्थानों के प्रशासन को एकीकृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
    कार्यक्रम में, श्री सिंह ने ब्रिक की पहली वार्षिक रिपोर्ट, आई 3 सी ब्रिक-आरसीबी-पीएचडी कार्यक्रम विवरणिका और ब्रिक पूर्व छात्र पोर्टल का भी शुभारंभ किया।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)