February 06, 2025
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (32326)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5835)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश के उल्लंघन पर मिल परिसर को किया गया सील

रायपुर / शौर्यपथ / खाद्य विभाग की टीम द्वारा आज रायपुर, धमतरी, महासमुंद और राजनांदगांव जिले में स्थित राईस मिलों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें आर.टी. राईस मिल (प्रो. प्रमोद जैन) के परिसर पर विधिक कार्यवाही की गई।आर.टी. राईस मिल द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में कस्टम मिलिंग हेतु पंजीयन कराने के उपरांत भी अनुमति एवं अनुबंध का निष्पादन नहीं कराया गया है। शासकीय धान का उठाव नहीं किया जा रहा है। मिल परिसर में 390 क्विंटल उसना चावल एवं 1200 क्विंटल धान फ्री सेल प्रयोजन हेतु पाया गया, जो कि प्रथम दृष्टया छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश, 2016 का उल्लंघन है। मिल परिसर को सील कर धान एवं चावल को जब्त कर लिया गया है। जांच दल में तहसीलदार श्री बाबूलाल कुर्रे, नायब तहसीलदार श्री राजेन्द्र चन्द्राकर, सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमती बिन्दु प्रधान सम्मिलित थे।
   इसके अतिरिक्त जिला महासमुंद में श्रीवास्तव राईस मिल, नारायण राईस मिल, माँ लक्ष्मी राईस मिल, जिला धमतरी में आकांक्षा राईस मिल, जिला राजनांदगांव में अतुल राईस मिल में जांच टीम द्वारा दबिश दी गई है एवं नियमानुसार जांच किया जा रहा है।

बस्तर ओलंपिक का आयोजन केवल खेल नहीं, बल्कि बस्तर की संस्कृति, उत्साह, और प्रतिभा का उत्सव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर / शौर्यपथ / केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज…
राष्ट्रपति निशान हमारे जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और समर्पण का प्रतीक – मुख्यमंत्री विष्णु देव सायछत्तीसगढ़ पुलिस के लिए ऐतिहासिक दिन : गृह मंत्री अमित शाह ने सौंपा राष्ट्रपति निशानछत्तीसगढ़…

जनसम्पर्क विभाग की अभिनव पहल
रायपुर / शौर्यपथ /आज सभी अखबारों में " मैं हूँ बदलता बस्तर" का एक विज्ञापन छपा है, जिसमें  एक  क्यूआर कोड भी दिया गया है। क्यूआर कोड को स्कैन करने के साथ ही बदलते बस्तर का एक  वीडियो  डिस्प्ले हो रहा है, जिसमें बस्तर के  बदलते हालात को देखा जा सकता है।
  दरअसल यह विज्ञापन जनसम्पर्क विभाग ने जारी किया है, जो आज सोशल मीडिया में तेजी से ायरल हो रहा है। जनसम्पर्क का यह  अभिनव प्रयोग है, जिसमें फिक्स्ड विज्ञापन प्रदर्शित करने  के साथ  ही वीडियो भी डिस्प्ले हो रहा है।
   पिछले एक साल में राज्य  सरकार ने नक्सली मोर्चे पर बड़ी कामयाबी हासिल की है। कभी  नक्सलियों के गढ़ रहे अधिकांश हिस्सों को नक्सल मुक्त कराने के साथ ही  वहां विकास के काम शुरू किए गए हैं। यही सब बदलते बस्तर की तस्वीर में दिखाई गई है।

  भिलाई / शौर्यपथ /  भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा पर्यावरण जागरूकता माह के तहत पर्यावरण जागरूकता को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मटेरियल रिकवरी डिपार्टमेंट (एमआरडी) में विशेष पर्यावरण क्विज का आयोजन किया गया। यह क्विज मुख्यत: पर्यावरणीय चेतना, इस्पात संयंत्र में कार्बन उत्सर्जन प्रबंधन तथा कार्बन फुटप्रिंट में कमी लाने के उपायों से जुड़े प्रश्नों पर केन्द्रित थी। इस आयोजन का उद्देश्य कार्मिकों में पर्यावरणीय जानकारी बढ़ाना,पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति संवेदनशील बनाना एवं इस्पात उत्पादन प्रक्रिया में होने वाले उत्सर्जन को नियंत्रित करने के प्रति जागरूक करना था। इसके साथ ही एमआरडी विभाग द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र के मक डंप क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस हरित पहल में फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (एफएसएनएल) ने भी अपना सहयोग प्रदान किया। एफएसएनएल भिलाई यूनिट के प्रमुख  सुबिकाश बिस्वास ने पौधरोपण के लिए उपयुक्त स्थान एवं पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई।
   वृक्षारोपण कार्यक्रम मुख्य महाप्रबंधक एमआरडी सुशील कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। महाप्रबंधक एमआरडी अलोक माथुर एवं उप महाप्रबंधक एमआरडी रेजी उन्नूनी सहित एमआरडी एवं एफएसएनएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। क्विज का संचालन सहायक प्रबंधक एमआरडी कुलदीप सिंह तोमर एवं सहायक महाप्रबंधक अवनीश दुबे एमआरडी द्वारा किया गया।पर्यावरण जागरूकता माह के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण, कार्बन उत्सर्जन में कमी, तथा सतत विकास के मार्ग पर आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस पहल ने संगठन की हरित प्रतिबद्धता को और मजबूती प्रदान करते हुए सभी प्रतिभागियों के बीच पर्यावरणीय जागरूकता के नए मापदंड स्थापित किए हैं।

  भिलाई / शौर्यपथ / प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अंबेडकर नगर में विशाल राज्य स्तरीय बौद्ध मेला का आयोजन सोमवार करने सेक्टर चार कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में 16 दिसंबर को संध्या 7 बजे से विशाल राज्य स्तरीय बौद्ध मेला का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया और इसके लिए कार्यक्रम को सुचारू रूप से करने के लिए समय सीमा निर्धारित की गई जिसमें प्रात:11
बजे से पूज्य भिखु संघ भंते धम्मतप महेंद्र एवं ज्ञान बोधी द्वारा परित्राण पाठ किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के सलाहकार सुनील रामटेके ने कहा कि दोपहर 3 बजे बुद्ध भीम गीतों पर डांस कार्यक्रम एवं संध्या 7 बजे से अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन होगा और रात्रि में कव्वाली का कार्यक्रम होगा। श्री रामटेके ने आगे कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम करने का मुख्य उद्देश्य दुर्ग जिले के अंतर्गत बौद्ध समाज को सामाजिक एकता में पिरोकर जागृत करना है।
बैठक में प्रमुख रूप से सुनील रामटेके बबलू चौरे, जितेंद्र मडामे, योगेश खांडेकर, बलराम कोलते , कमलेश्वर  चौरे,  उमरांव खांडेकर ,सेवक राम बांद्रे ,अविनाश अडकणे राहुल मेश्राम, महेश मालापुरे आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर दुर्ग जिले के विधायक गण प्रशासनिक अधिकारी एवं सर्वदलीय सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

    महासमुंद / शौर्यपथ / राज्य सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम अंतर्गत जिले में प्रेस वार्ता का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में खाद्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्य सरकार के पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, रेडक्रॉस सोसायटी के सभापति संदीप दीवान, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह मौजूद थे।
प्रेस वार्ता के दौरान खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने राज्य में पिछले एक वर्ष में हुए विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने वादों को पूरा करते हुए जनहित में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया है। सबसे पहले 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत किए गए। यह सरकार पर जनता के भरोसे की बहाली का सबसे पहला कदम है। सुशासन दिवस पर 13 लाख किसानों को दो साल के बकाया धान की बोनस राशि दी। 3100 रुपए प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की। लाख उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं वितरण प्रणाली में सुधार करते हुए गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क चावल और अन्य खाद्यान्न उपलब्ध कराए गए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के डिजिटलाइजेशन से पारदर्शिता और लाभार्थियों की सुविधा में सुधार हुआ है।
70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजन की अब तक 10 किश्तों में 6 हजार 530 करोड़ रुपए की राशि भेजी जा चुकी है। प्रदेश के श्रद्धालुओं के श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम श्रीराम लला दर्शन येजना के तहत अब तक 20 हजार श्रद्धालुओं को दर्शन का लाभ मिल चुका है। तेंदपत्ता संग्रहण की राशि 4 हजार रूपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार रूपए की गई है। जनजातीय गौरव दिवस के दिन मुख्यमंत्री ने राज्य के बैगा, गुनिया, सिरहा आदि को पांच-पांच हजार रुपए सम्मान निधि देने की घोषणा की है।
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। जिले के विकास में तेज गति से कार्य हुए हैं और आने वाले समय में हम विकास की नई ऊंचाइयों को छुएंगे। उन्होंने मीडिया कर्मियों और जिलेवासियों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ लें और विकास कार्यों में सहयोग दें। प्रेस वार्ता के अंत में मंत्री श्री बघेल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। जनादेश परब कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार गण उपस्थित थे।

   रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित द्रोणाचार्य स्कूल में 2 दिवसीय मीडिया क्रिकेट लीग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह आयोजन खेल प्रेमियों और मीडिया के खिलाड़ियों के लिए एक विशेष अवसर है। मीडिया के साथी अब तक खबरों की दौड़ में आगे निकलने के लिए आपस में प्रतियोगिता करते रहे हैं, लेकिन खेल के मैदान में खेल भावना के साथ आपस में प्रतियोगिता करते हुए देखना रोमांचकारी अनुभव है। उन्होंने इस आयोजन के लिए सभी आयोजकों और प्रेस क्लब के साथियों सहित प्रतिभागी के रूप में शामिल हो रहे मीडिया के सभी साथियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों के मध्य खेल भावना की प्रशंसा करते हुए आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर, कार्यक्रम संयोजक अमित चिमनानी सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  रायपुर / शौर्यपथ / केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक किरण सिंह देव, डीजीपी अशोक जुनेजा, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, एसपी लाल उम्मेद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

धर्म / शौर्यपथ / लंका में महा बलशाली मेघनाद के साथ बड़ा ही भीषण युद्ध चला, अंतत: मेघनाद मारा गया। रावण जो अब तक मद…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)