
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
खेल /शौर्यपथ /आईपीएल 2021 के बाद महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बने रहेंगे या नहीं। इसे लेकर चर्चा जोरों पर है। धोनी ने 2019 विश्व कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन उसके बाद से वह आईपीएल में खेलते आ रहे हैं। मीडिया में जारी खबरों में कहा जा रहा है कि 40 साल के धोनी अगले साल से आईपीएल में भी नहीं खेलेंगे। हालांकि धोनी से जब आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस के समय इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी अपने जवाब से फैन को कन्फ्यूज कर दिया। धोनी ने कन्फर्म किया कि वह आगे भी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बने रहेंगे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या वह एक खिलाड़ी के रूप में चेन्नई के लिए खेलना जारी रखेंगे। गौरतलब है कि टी20 विश्व कप के लिए धोनी को टीम इंडिया का मेंटॉर बनाया गया है। और हो सकता है कि वह आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटॉर की भूमिका में दिखे।
धोनी ने टॉस के दौरान कहा, ' आप मुझे आगे भी पीली जर्सी में ही देखेंगे, लेकिन क्या मैं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलूंगा, ये मुझे भी नहीं पता। बहुत सारी अनिश्चितताएं होंगी। हम इसके होने का इंतजार करेंगे क्योंकि इसमें दो नई टीमें जोड़ी जाएंगी। इसमें रोटेशन पॉलिसी भी होगी और आप इसे नहीं जानते। हम नहीं जानते कि हम कितने विदेशी, भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन कर सकते हैं। इसलिए बहुत सारी अनिश्चितताएं हैं। जब तक नियम साफ नहीं होते, आप वास्तव में यह तय नहीं कर सकते। इसलिए हम इसके होने का इंतजार करेंगे और उम्मीद है कि यह सभी के लिए अच्छा होगा।'
धोनी ने हाल में आईपीएल से अपने रिटायरमेंट को को लेकर कहा था कि वह अपना आखिरी मैच चेन्नई में वहां के फैंस के सामने खेलना चाहेंगे, ऐसे में कयास लगाए जाने लगे थे कि धोनी अगले साल भी आईपीएल खेल सकते हैं। धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई को तीन बार आईपीएल खिताब जिता चुके हैं।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
