Google Analytics —— Meta Pixel
March 12, 2026
Hindi Hindi

आज भारतीय टीम के होटल में एंट्री लेंगे रोहित शर्मा-सूर्यकुमार यादव समेत मुंबई के ये 5 खिलाड़ी, हार्दिक पांड्या पर सबकी निगाहें

  • devendra yadav birth day

         खेल /शौर्यपथ /आईपीएल 2021 का सफर खत्म होने के बाद रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के अन्य खिलाड़ी मंगलवार को दुबई में भारतीय क्रिकेट टीम के होटल में एंट्री लेंगे। मुंबई में रोहित के अलावा हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, राहुल चाहर और जसप्रीत बुमराह भारत की टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल हैं। माना जा रहा है कि यहां टीम मैनेजमेंट की नजरें हार्दिक पर होंगी, जो उनकी फिटनेस की प्रोग्रेस पर फोकस करेगी। अभी हार्दिक के पास टीम का अभियान शुरू होने से पहले पूरी तरह फिट होने के लिए दो सप्ताह का समय है। टीम को ओपनिंग मैच में ही चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 24 अक्टूबर को भिड़ना है।
      'एएनआई' के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी 'Th8 पालम' होटल में रुकेंगे। बता दें कि इस होटल में ही इस समय महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स रुकी हुई है। टीम ने रविवार को पहले क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। टीम की फाइनल में भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दूसरे क्वालीफायर की विजेता टीम से 15 अक्टूबर को होगी।
       यहां सूत्र से यह पूछा गया कि क्या हार्दिक वर्ल्ड कप में बतौर एक फिनिशर के रूप में उतरेंगे तो उन्होंने जवाब दिया, 'इस पर अभी टीम मैनेजमेंट की तरफ से फैसला लिया जाना बाकी है। वर्ल्ड कप में इस बार भारतीय टीम के साथ महेंद्र सिंह धोनी बतौर मेंटोर जुड़ रहे हैं तो निश्चित तौर पर अच्छा फैसला ही लिया जाएगा। हमें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि हमारे मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों में इंडिया-पाकिस्तान जैसे बड़े मैचों का प्रैशर झेलने का कम अनुभव है।'
     बता दें कि अब तक आईसीसी टूर्नामेंट में हार्दिक का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। हार्दिक ने 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में पड़ोसी देश के खिलाफ मात्र 43 गेंदों पर 76 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। हालांकि इस मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद इंग्लैंड में 2019 में हुए वर्ल्ड कप में हार्दिक ने पाकिस्तान के खिलाफ 16 गेंदों पर तेज 26 रन बनाने के साथ-साथ दो विकेट भी चटकाए थे।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)