August 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कोलकाता नाइटराइडर्स पर भड़के गौतम गभीर, कहा- इस बल्लेबाज को छोड़कर की 13 साल में सबसे बड़ी गलती

    • rounak group

    खेल / शौर्यपथ /कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम को आईपीएल का दो बार खिताब जिताने वाले पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी पर जमकर बरसे हैं। गौतम गंभीर की कप्तानी में केकेआर की टीम ने साल 2012 और 2014 में आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इसके बाद, अगले छह सालों में टीम एक बार भी फाइनल तक नहीं पहुंच सकी है। आईपीएल 2020 में भी कोलकाता का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और टीम प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी।
    गौतम गंभीर केकेआर की टीम पर सूर्यकुमार यादव को साल 2018 में रिलीज किए जाने को लेकर जमकर बरसे हैं और उन्होंने इसे टीम की सबसे बड़ी गलती बताया है। गंभीर ने ईसपीएन क्रिकइंफो के साथ बात करते हुए कहा, 'सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस ने आसानी से हासिल नहीं किया है। केकेआर का यह पिछले 13 सालों में सबसे बड़ा नुकसान है। कोई जो युवा है, वो केकेआर की टीम में आाता है, चार साल खेलता है, बिल्कुल, हमारी उस समय की बल्लेबाजी को देखते हुए उनको वो बल्लेबाजी नंबर नहीं मिला, जहां उनको खेलना चाहिए था। मनीष पांडे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते थे, लेकिन सूर्यकुमार नंबर 6 या 7 पर बल्लेबाजी कर रहे थे। केकेआर आसानी के साथ सूर्यकुमार के आसपास बन सकती थी।'
    बता दें कि सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल होने से पहले केकेआर की टीम का हिस्सा थे और वो इस टीम की तरफ से चार साल आईपीएल में खेले थे। हालांकि, बल्लेबाजी क्रम के चलते सूर्यकुमार का प्रदर्शन कोलकाता के लिए इतना अच्छा नहीं रहा था और 2018 में उनको टीम ने रिलीज कर दिया था। 2018 में सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए थे और उसके बाद से तीनों ही सीजन में उनका बल्ला जमकर बोला है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision