
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
खेल /शौर्यपथ / इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल(आईसीसी) ने शनिवार को टी-20 फॉर्मेट में बल्लेबाजों की लेटेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल 816 प्वॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर बरकरार हैं। आईसीसी की इस रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली को एक पॉजिशन का फायदा हुआ है और अब वे 697 प्वॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में इंग्लैंड के डेविड मलान 915 प्वॉइंट्स के साथ सबसे ऊपर हैं।
अन्य बल्लेबाजों की बात की जाए तो पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (801) एक पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच गए, जबकि ऑस्ट्रेलिया के व्हाइट बॉल के कप्तान आरोन फिंच (788) चौथे स्थान पर खिसक गए। दक्षिण अफ्रीका के वान डर डुसेन (700) भी लिस्ट में एक पायदान के लाभ से पांचवें स्थान पर पहुंच गए। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के स्थानों में दोनों देशों के बीच चल रही सीरीज के पहले दो मैचों के बाद अपडेट हुई रैंकिंग में काफी बदलाव हुआ है।
इस रैंकिंग में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल और डेवॉन कॉन्वे को जबरदस्त फायदा हुआ है। कॉन्वे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले टी-20 मैच में 99 रनों की पारी खेली थी, जिसका फायदा उन्हें बल्लेबाजों की टी-20 रैंकिंग में हुआ है। उन्हें इससे 46 स्थान का फायदा हुआ और अब वे 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा उनके साथी बल्लेबाज गप्टिल दूसरे टी-20 में 97 रनों की पारी खेलकर रैंकिंग में 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस 77 पायदान की छलांग से 110वें जबकि मैथ्यू वेड 118वें नंबर पर हैं। गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पांच स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ है जिसमें अफगानिस्तान के राशिद खान (736) टॉप पर हैं। टॉप 10 गेंदबाजों में कोई भारतीय शामिल नहीं है। न्यूजीलैंड के टिम साउदी छठे, मिशेल सैंटनर सातवें, ईश सोढी 11वें और ट्रेंट बोल्ट 49वें स्थान पर पहुंच गए। ऑस्ट्रेलिया के जाय रिचर्डसन ने 115वें स्थान से लिस्ट में दोबारा प्रवेश किया है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
