Google Analytics —— Meta Pixel
May 31, 2026
Hindi Hindi

रवींद्र जडेजा-मोईन अली के दम पर जीती चेन्नई सुपर किंग्स, एमएस धोनी ने बताई राजस्थान रॉयल्स की हार की वजह

  • rounak group

खेल /शौर्यपथ / आईपीएल 2021 में तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और मोईन अली की शानदार गेंदबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स को 45 रन से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। टीम की इस बड़ी जीत पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्हें लगा कि उन्होंने कम रन बनाए हैं, लेकिन गेंद स्पिन हो रही थी, जिससे वे इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स को 45 रन से हराने में सफल रहे। रॉयल्स की टीम एक समय अच्छी स्थिति में थी, लेकिन 10वें ओवर में जोस बटलर ने रवींद्र जडेजा पर छक्का जड़ा जिसके बाद गेंद बदलनी पड़ी। गीली गेंद की जगह सूखी गेंद आते ही स्पिनरों ने रॉयल्स को फिरकी के जाल में उलझा दिया और सुपर किंग्स की टीम का पलड़ा भारी कर दिया।
सुपर किंग्स के 189 रन के लक्ष्य का पीछा करती हुई रॉयल्स की टीम मोईन अली (सात रन पर तीन विकेट) और जडेजा (28 रन पर दो विकेट) की बलखाती गेंदों के अलावा सैम करन (24 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 143 रन ही बना सकी। रॉयल्स की ओर से सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, लेकिन चेतन सकारिया (36 रन तीन विकेट) और क्रिस मौरिस (33 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के बावजूद नौ विकेट पर 188 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
सुपर किंग्स का कोई बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाया। फाफ डु प्लेसिस 33 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर रहे जबकि अंबाती रायुडू (27) और मोईन (26) भी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए। धोनी ने मैच के बाद कहा, 'गीली गेंद भी स्पिन हो रही थी। मुझे जोस के रिवर्स स्वीप खेलने से कोई परेशानी नहीं थी। अगर गीली गेंद टर्न हो रही थी तो संभावना अधिक थी कि सूखी गेंद भी स्पिन करेगी। मोईन का टीम में होना अच्छा है, वह गेंद को अच्छी स्पिन करा रहा था।'

Rate this item
(0 votes)

Latest from शौर्यपथ

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)