Google Analytics —— Meta Pixel
May 31, 2026
Hindi Hindi

विराट, बुमराह, रोहित या अश्विन में से कौन साबित हो सकता है भारत के लिए WTC फाइनल में मैच विनर? मोंटी पनेसर ने दी अपनी राय

  • rounak group

खेल /शौर्यपथ / भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से साउथम्पटन में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाना है। इस ऐतिहासिक मैच का सभी को बेसब्री से इंतजार है। एक ओर जहां टीम इंडिया की पेस बैटरी (जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और ईशांत शर्मा) की खूब चर्चा हो रही है, वहीं इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर का मानना है कि डब्ल्यूटीसी फाइनल में टीम इंडिया के लिए स्टार स्पिनर आर अश्विन मैच विनर साबित हो सकते हैं। अश्विन का प्रदर्शन एशियाई पिचों के बाहर भी शानदार रहा है। 143 साल की टेस्ट हिस्ट्री में अश्विन इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने 200 बाएं हाथ के बल्लेबाजों को आउट किया है।
पनेसर ने कहा कि न्यूजीलैंड टेस्ट टीम में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, ऐसे में अश्विन को खेलना उनके लिए आसान नहीं होगा। पनेसर ने एएनआई से बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड काफी अच्छी टीम है और कॉनवे (डेवोन) ने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की। उनकी टीम में काफी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, तो मुझे भरोसा है कि स्पिनर के तौर पर अश्विन ही टीम इंडिया की पहली पसंद होंगे। इंग्लैंड में जो लोग सोचते हैं, मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड उससे बहुत बेहतर टीम है। वह दुनिया में नंबर-1 टीम जैसी है।'
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि यह भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला टेस्ट मैच काफी रोमांचक होगा। यह भारत के लिए आसान नहीं होगा। लेकिन मौसम को देखते हुए और साथ ही न्यूजीलैंड में कई बाएं हाथ के बल्लेबाजों को देखते हुए अश्विन इस फाइनल मैच में मैच विनर साबित हो सकते हैं। मुझे लगता है कि अश्विन अंतर पैदा करेंगे, टिम साउदी अच्छी फॉर्म में हैं और वह न्यूजीलैंड के लिए अंतर पैदा कर सकते हैं। अगर अश्विन न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाजों को सस्ते में आउट कर लेते हैं, तो कीवी टीम मुश्किल में फंस सकती है और अगर अश्विन ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो तेज गेंदबाजों पर दबाव बढ़ जाएगा। अश्विन जैसा भारत में प्रदर्शन करते हैं अगर वैसा इस मैच में करते हैं, तो भारत मजबूत टीम साबित होगी।'

Rate this item
(0 votes)

Latest from शौर्यपथ

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)