
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
खेल /शौर्यपथ / अपनी कप्तानी में भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जितवा चुके पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाल में अपना 40वां जन्मदिन मनाया है। वह दुनिया के एकमात्र कप्तान रह चुके हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में आईसीसी के तीनों ट्रॉफी जीते हैं। धोनी के खेल के साथ साथ उनकी कप्तानी की भी दुनिया लोहा मानती है। भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी धोनी की कप्तानी का लोहा माना है। चोपड़ा ने कहा है कि अपनी लीडरशिप के साथ साथ धोनी कप्तानी के एक नए आयाम को सामने लेकर आए हैं। माही की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वर्ल्ड कप और 2013 में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीती है।
आकाश चोपड़ा ने अपने यू ट्यूब चैनल पर कहा, ' धोनी ने हमें कप्तानी का नया तरीका सिखाया है। सौरव ने खिलाड़ियों को खोजा, लेकिन उन्होंने (धोनी) उन्हें निखारा। उन्होंने एक ऐसा माहौल तैयार किया, जहां वह उन खिलाड़ियों से उनका बेस्ट निकाल सकते हैं।' पूर्व कप्तान धोनी ने भारत के लिए 200 वनडे मैचों में कप्तानी है, जिसमें से भारत को 110 मैचों में जीत मिली है। साथ टी20 क्रिकेट में भी भारत ने उनकी कप्तानी में 72 मैचों में से 41 में जीत हासिल की है।
क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने चोपड़ा ने तेज गेंदबाज दीपक चाहर का उदाहाण देते हुए बताया कि धोनी ने ही उन्हें डेथ ओवरों का स्पेशलिस्ट बनाया है। उन्होंने कहा, ' वह अच्छी तरह से समझते हैं कि एक खिलाड़ी क्या कर सकता है और क्या नहीं। दीपक चाहर, एक उदाहरण है कि कैसे उन्होंने खुद को डेथ ओवरों के लिए तैयार किया है। यही चीज धोनी को एक अदभुत कप्तान बनाता है। आपने उन्हें बहुत ही कम अपना गुस्सा खोते हुए देखा होगा।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.