August 04, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35169)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा आज निगम के स्वास्थ्य विभाग सफाई अमला कर्मचारियों को सफाई संसाधन सामग्री के तहत् डस्टबीन और हाथ ठेला का वितरण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, राजस्व प्रभारी ऋषभ जैन, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, विद्युत यांत्रिकी प्रभारी भोला महोबिया, शिक्षा प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद सुश्री श्रद्धा सोनी, श्रीमती उषा ठाकुर, सतीश देवांगन, कांशाीराम रात्रे तथा स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता व अन्य उपस्थित थे।
    उल्लेखनीय है कि महापौर व आयुक्त द्वारा लगभग 120 नग डस्टबीन और हाथ ठेला की व्यवस्था की गई है। आयुक्त बर्मन ने बताया सफाई संसाधन के अभाव में वार्डो के अंदर सफाई कार्य प्रभावित हो रही थी ।
    आम जनता भी सफाई संबंधी शिकायत कर रहे थे। महापौर एवं आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित कर कहा जिन वार्डो समस्या अधिक हो वहॉ दो-दो डस्टबीन और हाथठेला दिया जाये। बाकी सभी वार्डो में एक-एक डस्टबीन देवें ताकि सड़क सफाई करने वाली महिला कामगार और नाली सफाई करने वाले पुरुष कामगार को काम करने में सुविधा हो और वह वार्ड की अच्छी तरह से सफाई कर सके। उन्होनें सभी वार्ड के सुपरवाईजरों को निर्देशित कर कहा वार्डो की अच्छी सफाई कर सेनेटाईजिंग अवश्य करायें। ब्लीचिंग, चूना और दवाई कर छिड़काव भी बराबर करवायें।

    दुर्ग / शौर्यपथ / राज्य शासन द्वारा कोविड -19 के टेस्टिंग पद्धति में संशोधन किया गया है, जिसके अनुसार  प्राइमरी कांटेक्ट में समस्त  लक्षण  वाले कांटेक्ट की जांच होना चाहिए और समस्त बिना लक्षण वाले उच्च जोखिम वर्ग में आने वाले प्राइमरी कॉन्टैक्ट जैसे 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग, इम्युनो-कंप्रोमाइस्ड एवं को-मोरबीडाइटीज ग्रस्त जैसे डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, कैंसर, किडनी रोग, सिकल सेल इत्यादि से प्रभावित व्यक्ति एवं गर्भवती महिलाओं की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। गाइडलाइन में इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस (आई.एल.आई) अर्थात बुखार, सर्दी-खांसी अथवा सांस में तकलीफ वाले मरीज एवं सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (एस.ए.आर.आई.)जैसे निमोनिया एवं श्वांस रोगी आदि तथा कोविड-19 के लक्षण  वाले जैसे मुंह में स्वाद न आना, सुगंध ना आना, उल्टी या पतले दस्त होना एवं मांसपेशियों में दर्द वाले व्यक्तियों  की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा दूसरे उच्च जोखिम वर्ग में आने वाले 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग, इम्युनो- कंप्रोमाइस्ड (रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी) एवं को-मोरबीडाइटीज ग्रस्त जैसे डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, कैंसर, किडनी रोग, सिकल सेल इत्यादि से प्रभावित व्यक्ति और गर्भवती महिलाओं की भी जांच की जानी चाहिए। गाइडलाइन में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि यदि किट के परिणाम लक्ष्णाात्मक रोगी के नेगेटिव हैं, तो ऐसे सभी रोगियों का आवश्यक रूप से आरटी-पीसीआर अथवा ट्रू नॉट परीक्षण किया जाए। 

    दुर्ग / शौर्यपथ / प्रायवेट स्कूलों के द्वारा मांग जा रही फीस को लेकर पूरे प्रदेश में पालकों द्वारा विरोध किया जा रहा है और…

    भिलाई / शौर्यपथ / कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के तहत घर से बाहर निकलने वाले सभी व्यक्तियों को मास्क लगाना तथा सोशल डिस्टेंस का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ निगम प्रशासन सख्त कार्यवाही कर रहा है।
    निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर आज निगम के कर्मचारियों ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निगम के सभी जोन के राजस्व विभाग की टीम सार्वजनिक स्थान पर मास्क से मुंह को कवर किए बिना निकलने वाले व्यक्तियों पर अर्थदंड की कार्यवाही की! निगम की टीम ने बाजार क्षेत्र, दुकानों व ग्राहकों का भी निरीक्षण किया। लोगों के अधिक आवागमन वाले चौक चौराहो का निरीक्षण करते हुए कार्यवाही की गई! आज निगम के विभिन्न क्षेत्रों मे 27 लोगों से 13100 रुपए अर्थदंड वसूला गया! निगम की टीम ने शहर में घूम-घूम कर निरीक्षण करते हुए बिना मास्क लगाए घूमने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करने वालों पर अर्थदंड की कार्यवाही किए। निगम के जोन क्रमांक 1 की टीम ने 14 लोगों पर कार्यवाही करते हुए 3700 रुपए जुर्माना वसूल किया, जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर क्षेत्र में टीम ने कार्यवाही करते हुए 8 लोगों से 8700 रुपए जुर्माना वसूल किया, जोन क्रमांक 4 वीर शिवाजी नगर की टीम ने 7 लोगों से 700 रुपए जुर्माना वसूल किया!

    भिलाईं / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र पीएचडी के उप महाप्रबंधक के.के.यादव ने कहा कि, बड़ी चिन्ता की बात है कि, इतनी कोशिशों के बावजूद कोरोना से मरने वालों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि, इतनी मौत क्यों हो रही है कोविड मरीजों की, छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की रिकव्हरी रेट मात्र 52 प्रतिशत जो कि, काफी कम है व अति चिंतनीय विषय है। रिकव्हरी रेट दिखा रहा है कि, ट्रीटमेंट व कोविद सेन्टर में एसओपी व डब्लुएचओ के गाईडलाइन्स के तहत मरीजों का इलाज नही हो रहा है, इस से अचानक मरीजों के मौत में इजाफा हो गया है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मृत्यु के मामले में दुर्ग जिला दिल्ली से भी आगे निकल गया है। यदि कोई मरीज कोविद हॉस्पिटल में भर्ती हो रहा है तो सर्वप्रथम उसके अन्य बिमारियों का हिस्ट्री रखना जरूरी है जैसे शुगर, ब्लड प्रेशर, हार्ट, किडनी इत्यादि, कोविद इलाज के साथ साथ इन सभी बिमारियों का इलाज भी करना है, 100 प्रतिशत कोविद हॉस्पिटल के बेड हेतु ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था होना चाहिए, कुछ बेड्स में वेंटीलेटर का इंतज़ाम होनी चाहिए, प्रतिदिन डॉक्टर्स की उपस्थित हो, तभी मौत रुक पायेगा, सभी मौतों की डेथ ऑडिट रिपोर्ट बनाया जाना अनिवार्य होना चाहिए, मरीजों के मौत को छत्तीसगढ़ में दो पार्ट में विभाजित किया गया है पहला कोविड डेथ तथा दूसरा एसोसिएटेड को-मॉर्बीडिटी, इसका मतलब साफ है कि, आपके पास मरीजंों का कोविड के अलावा दूसरे बीमारिओं का भी हिस्ट्री है तो उसका इलाज भी किया जाना जरूरी है। तभी मरीजों के मौत को रोका जा सकेगा। कोरोना संक्रमितों को दिया जा रहा मेडिसिन्स का रिव्यु होना चाहिए कि, दवा का कॉम्बिनेशन सही दिया जा रहा है या नहीं, ईसीजी का इंतज़ाम होना चाहिए। जिन हॉस्पिटल्स में इलाज के लिए सहमति दिया गया है, वहांँ भी मेडिकल टीम को निरीक्षण करने चाहिए। जांँच अधिक से अधिक हो। पॉजिटिव मरीजो का मैपिंग होना चाहिए।
    अस्पताल के सभी कोविद वार्ड व आईसीयू में एचईपीए फिल्टर तथा लेमिनार फ्लो इक्वीपमेंट लगाए ताकि वार्ड में उपस्थित डॉक्टर कोविद इन्फेक्शन का शिकार ना हो। उपरोक्त इक्विपमेंट लगाने से भीतर व बाहर में उपस्थित डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ सभी सुरक्षित रहेंगे। कोविड हेतु बेहतर दवाईयांँ जैसे आईवरमेक्टिन 12एमजी तथा फेबिफ्लु जो कि, थोड़े महंगे है जान बचाती है, का उपयोग कोविड मरीजों के लिए किया जाना बेहतर होगा विशेषेगय डॉक्टर्स से कन्फर्म कर ले।
    अभी कई लोगों के मौत के उपरांत भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आ रहा है। ऐसे केसेस में भी मृत व्यक्तियो के कॉन्ट्रैक्ट पर्सन की ट्रेसिंग किया जाना जरूरी है। ऐसा देखा गया है अभी मौत 30 से 50 वर्षो के लोगो का भी हो रहा है। कम इम्युनिटी पावर वाले लोगों की मौत हो जा रहा है। सावधान रहें, बेवजह बाहर नही निकले, मास्क लगाए, सैनिटाइजिंग करे, साबुन से हाथ धोते रहे, हल्दी दूध पिये, निम्बू पानी पिये, फल खाएं।

    सरोज पाण्डेय के खास लोग होने के कारण पुलिस नही करती है कार्यवाही
    जमीन बिक्री में धोखाधड़ी करने पर राजू खान और भामरा के विरूद्ध एसपी से शिकायत

    दुर्ग / शौर्यपथ / आज से सोलह साल पूर्व जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो एकाएक जमीन दलालों की बाढ़ सी आ गई। दलाल नुमा और छुटभैये लोग भाजपा से जुड़कर उल्टा सीधा जमीन खरीद और दूसरों की जमीन को जबरिया कब्जा कर एक एक जमीन को कई कई लोगों को बेंचकर लाखों रूपये ठगने का कार्य इस बिना पर करते रहे कि सैंया भये कोतवाल तो अब डर काहे का। क्येांकि प्रदेश में भाजपा की सरकार जबतक रहेगी तब तक हमारा कोई कुछ नही बिगाड़ सकेगा। इसी प्रकार के एक भाजप के चर्चित नेता राजू खान है, सो इन्होंने ने भी यही कहानी शुरू की और जमीन बेचने के नाम पर कईयों से ठगी की है जिसका मामल दुर्ग ही नही बेमेतरा जिला में भी चार सौ बीसी सहित कई कई मामला दर्ज है, लेकिन अब राज्य में कांग्रेस की सरकार आने के बाद भी लोगों को न्याय नही मिल रहा है, राजू खान और इनके जैसे कईयों जमीन दलाल है जो एक एक जमीन को कई कई लोगें को बेचने सहित लोगों से कई प्रकार के धोखाधड़ी किये है, लेकिन पुलिस आज तक राजू खान सहित अन्य जमीन दलालों पर कार्यवाही करने से हाथ खींचती रही है। राजू खान के झांसे में एक पुलिस आरक्षक भी आ गया और राजू खान के धोखाधड़ी का शिकार हो गया।
    भाजपा नेता राजू खान जैसे लोगों के कारण राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय की छवि खराब हो रही है। राजू खान ही नही सरोज पाण्डेय के साथ जितने लोग जुडे है, उसकें सबसे अधिक डिफाल्टर, चार सौ बीसी और ठगी करने वाले लोग शामिल है। ऐसे किस्म के लोगों को जिनको कोई जनप्रतिनिधि अपने यहां शरण नही देता ऐसे लोग सरोज पाण्डेय से जुडकर लोगों के साथ ठगी और चार सौ बीसी सहित अन्य कई प्रकार के अपराध करते है, जिसके कारण सांसद सरोज पाण्डेय की छवि खराब होती है। यही कारण है कि राजू खान सहित बड़ी संख्या में सरोज पाण्डेय के साथ जुड़े डिफाल्टरों के कारण लोकसभा चुनाव हारी थी और ताम्रध्वज साहू सांसद बने थे। इसके बावजूद भी सांसद सरोज पाण्डेय ऐसे किस्म के लोगों को संरक्षण देकर अपनी ही छवि खराब कर रही है। क्योंकि राजू खान सहित कई डिफाल्टर है जो धोखाधड़ी सहित कई प्रकार के अपराध करते है, और सरोज पाण्डेय के नाम पर उनके विरूद्ध कोई कार्यवाही नही होती।
    राजू खान जिनपर कई कई थानों में धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा, मारपीट के कई मामले कई कई थानों में दर्ज है। मजे की बात यह है कि इन छुटभैय्या नेताओं पर पुलिस कभी कार्यवाही नही करती। आम आदमी और गरीब जनता पर अपना धौंस दिखाते हुए पुलिस तुरंत कार्यवाही करती है, लेकिन राजू खान जैसे टूटपुजियें नेताओं पर हाथ भी नही डालती। सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि राजू खान जैसे सरोज पाण्डेय के साथ जितने भी डिफाल्टर लोग जुड़े है, उनपर कार्यवाही राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के कारण पुलिस नही करती है। कोहका निवासी राजू खान ने पिछले कई सालों से कई जमीन बेचने के नाम पर ठगी की है। इनके द्वारा किये गये ठगी की शिकायत स्मृति नगर चौकी, थाना बेरला,कोतवाली थाना दुर्ग सहित अन्य थानों में 420, 467, 468 सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
    इसी प्रकार का एक मामला फिर सामने आया है, जिसमें पीडि़त ने राजू खान द्वारा किये गये धोखाधड़ी और ठगी के मामले में राजू खान और बलदेव सिह भामरा के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर से शिकायत की है। एसपी को दिये शिकायती आवेदन में पीडि़त सेक्टर सात सड़क 37 बी क्वार्टर 23 एफ निवासी अजय कुमार सिंह आत्मज बबन सिंह ने एसपी को बताया है कि भू-माफिया राजू खान, बलदेव सिंह भामरा एवं अन्य लोगों ने मुझसे षडयंत्र करते हुए कुटरचित दस्तावेजों के आधार पर ग्राम कोहका की ओपन स्पेश की भूमि बिक्री कर दी एवं बाद में उस जमीन के एजव में एक अन्य प्लॉट भी दिया। लेकिन वर्तमान स्थिति में आनावेदकगणों के द्वारा बिक्री किये गये दोनो प्लॉट मेरे कब्जे में नही है। इस कारण मैंने इसकी शिकायत गत 5 सितंबर 2019 को स्मृति नगर चौकी में की थी लेकिन आज तक राजू खान और बलदेव सिंह भामरा एवं अन्य पर कोई कार्यवाही नही की गई और मुझे न्याय नही मिला।
    अजय सिंह ने लिखित रूप से हमारे संवाददाता को बताया कि भू-माफिया राजू खान केविरूद्ध कईमामले एवं शिकायते लंबित है, थाना बेरला जिला बेमेतरा में अपराध क्र. 42 एवं 43 वर्ष 2020 धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी, 201, 34 के दो मामले कोतवाली थाना दुर्ग में तीन मामले , थाना जामुल में एक शिकायत और थाना सुपेला में एक प्रकरण धारा 420 सहित अन्य धाराओं के तहत दर्ज है। इसके अलावा स्मृति नगर पुलिस चौकी मेंभी इनके खिलाफ कईमामला दर्ज है। दर्जनों लोगों को यह भू-माफिया ठग द्वारा आर्थिक रूप से ठग चुका है, अपने आपको सांसद सरोज पाण्डेय का खास सिपहसालार बताकर और भाजपा के बड़े नेताओं से थानों में फोन करवाकर अपने खिलाफ शिकायतों का निराकरण नही होने देता है।

    भिलाई / शौर्यपथ / सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में बुधवार की दोपहर फोटो करवरेज कर रहे के प्रेस फोटोग्राफर राजा देवांगन के साथ एक युवक ने मारपीट कर दी। इससे फोटोग्राफर राजा चोटिल हो गया। आरोपी की शिनाख्त शुभम वर्मा के रुप में हुई है। सुपेला थाने के आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 427, 34 के तहत मामला दर्जकर विवेचना में लिया है।
    प्रेस फोटोग्राफर राजा देवांगन आज सुपेला अस्पताल में फोटो खींच रहे थे। इसी दौरान एक युवक ओपीडी में हंगामा कर रहा था। इस घटना की फोटो खींचने पर उसने खुद को कांँग्रेस का महामंत्री बताते हुए राजा देवांगन के साथ अचानक मारपीट करना शुरु कर दिया। इसमें उसके साथ आई महिला व परिवार के अन्य लोग भी शमिल हो गए। उनका मोबाइल व कैमरा छीनने की भी कोशिश की। मोबाइल से ली गई फोटो को आरोपी ने डिलीट भी कर दिया। मारपीट से राजा की गर्दन, पसली, हाथ व ऊंगलियों में चोटें आई है, घड़ी भी टूट गई। सुपेला पुलिस ने शिकायत पर डॉक्टरी मुलाहिजा कराकर एफआईआर दर्ज कर लिया है। सुपेला टीआई गोपाल वैश्य ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करने की बात कही है। पत्रकारों व प्रेस फोटोग्राफरों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।

    पटना / शौर्यपथ / भीम आर्मी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बिहार के विधानसभा चुनाव में एंट्री कर ली है. उन्होंने मंगलवार को मोतिहारी के मधुबन में एक…
    जयपुर / शौर्यपथ / कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अगले एक महीने तक किसी से भी व्यक्तिगत रूप से मुलाकात नहीं…
    पटना / शौर्यपथ / बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के दो घटक दलों में बढ़ती दूरियों के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने मंगलवार को कहा कि जद(यू) ने यह…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision