
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
पुरैना, जोरातराई,नेवई में किया 2 करोड़ 40 लाख के कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन
रिसाली / शौर्यपथ / मंगलवार को प्रदेश के गृहमंत्री एवं स्थानीय विधायक ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के ग्रामीण वार्डो में पहुंचकर 2 करोड़ 40 लाख के विकास कार्यो के भूमिपूजन व लोकार्पण में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि वे बिना घोषणा के विकास कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने में विश्वास करते है और वे क्षेत्र के रहवासियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझकर तथा उन्ही के मंशानुरूप वे विकास कार्यो की स्वीकृति दे रहे है।
गृहमंत्री ने कहा कि छोटे इकाई में विकास कार्य शीघ्र होने की संभावनाए ज्यादा बलवती होती है इस हेतु कांग्रेस की सरकार बनते ही एक साल के भीतर उन्होंने रिसाली नगर निगम को भिलाई से पृथककर जनमानस के अनुरूप विकास कार्य को पूरा कर रहे है। उन्होंने कहा कि अभी तक सभी वार्डों को 50 लाख से अधिक का विकास कार्यो की स्वीकृति दे चुके है। कुछ वार्डों में 1 करो? से भी अधिक के कार्यो की स्वीकृति दिए है। इस दौरान गृहमंत्री ने महिला स्व-सहायता समूहों, विकलांग व्यक्तियों, युवाओं को घर बैठे लघु व्यापार प्रारंभ करने का पहल करते हुए अपनी विधायक निधि से 10-10 हजार रूपये देने की भी घोषणा की।
एक नजर वार्डों के विकास कार्यो की भूमिपूजन व लोकार्पण पर
निगम अधोसंरचना मद के अंतर्गत वार्ड 37 जोरातराई में नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य हेतु 5.44 लाख तथा बाबा धाम एवं मंच निर्माण कार्य हेतु 7.92 लाख का भूमिपूजन किया गया।
वार्ड 39 पुरैना में (एनएसपीसीएल पुरैना) निगम अधोसंरचना मद से सतनामी समाज भवन निर्माण एवं जगदम्बा चैक मंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन 7.00 लाख एवं पुरैना बस्ती वार्ड 40 सीसी रोड, नाली एवं पुलिया निर्माण 8.79 लाख तथा वार्ड 40 पुरैना बस्ती में रोड एवं मंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन हेतु 8.06 लाख। डुंडेरा में अधोसंरचना मद से वार्ड 35 डुंडेरा पश्चिम में खेल सामग्री स्थापना, पेवर ब्लॉक कार्य एवं मंच संधारण कार्य का भूमिपूजन 9.59 लाख, वार्ड 36 डुंडेरा पूर्व बाजार चैक में शेड निर्माण, पेवर ब्लाक एवं खेल सामग्री स्थापना 11.00 लाख, राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत पौनी पसारी निर्माण कार्य 30.00 लाख का भूमिपूजन किया गया।
नेवई में राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत वार्ड क्र. 33 नेवई शीतला मंदिर के बाजू सिंह पशुआहार के सामने रोड किनारे से शमशान घाट तक उद्यान निर्माण कार्य का भूमिपूजन 49.00 लाख, अधोसंरचना मद के अंतर्गत स्वीकृत कार्य वार्ड क्र. 34 नेवई बस्ती पश्चिम में शेड, सीसी रोड एवं नाली निर्माण 17.00 लाख, वार्ड क्र. 32 नेवई भाठा, जलाराम चैक के पास सीसी रोड निर्माण 25.67 लाख, वार्ड क्र. 34नेवई बस्ती पश्चिम मे शेड, सीसी रोड एवं नाली निर्माण 5.4 लाख, वार्ड क्र. 33 नेवई भाठा में नाली एवं पुलिया निर्माण 7.41 लाख, वार्ड क्र. 33 नेवई बस्ती पूर्व सुरेश यादव के घर से तिरंगा चैक सीसी रोड निर्माण 15.67 लाख, वार्ड क्र. 32 नेवई भाठा मे ओमप्रकाश साहू के घर से सीसी रोड निर्माण 10.00 लाख का भूमिपूजन किया गया। जिला खनिज न्यास से निर्मित वार्ड क्र. 33 नेवई बस्ती पूर्व में आंगनबाड़ी भवन हेतु 4.45 लाख का लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री करेंगे रिसाली निगम के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भूमिपूजन सामारोह के दौरान कहा कि 12 जनवरी को रिसाली निगम के नए कार्यालय भवन का मुख्यमंत्री के द्वारा उद्घाटन कराए जाने की घोषणा करते हुए उपस्थित जनसमूह को आमंत्रित करते हुए झारा-झारा न्योता भी दिए।
राजशेखर नायर/ धमतरी /शौर्यपथ
जिला स्वास्थ्य विभाग धमतरी से मिली जानकारी के अनुसार आज धमतरी जिले में 41 नये कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
जिनमें सबसे अधिक कुरूद ब्लाक में 14 मामले , धमतरी शहरी क्षेत्र में 10 नए मामले , नगरी ब्लाक में 5, धमतरी गुजरा में 9 नए मामले सामने आए हैं।
बिलासपुर / शौर्यपथ / जनता द्वारा चुने गए बिलासपुर विधायक को बदल देने की चेतावनी या यूं कहें धमकी, एक ऐसा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देता है जिसे जनता ने पार्षद चुनाव में हराया। कल सर्किट हाउस की बैठक में जब कांग्रेसी नेता बैठे हुए थे तब ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष का बिलासपुर एमएलए के साथ तीखा वाद विवाद हुआ । ब्लॉक अध्यक्ष हुसैन ने बगावती तेवर दिखाते हुए विधायक पांडे को अगले चुनाव में बदल देने की बात कही वे कहते हुए इस तथ्य को भूल गये की 2019 के निगम चुनाव में उन्हीं के वार्ड मतदाताओं ने उन्हें हार का स्वाद चखाया जबकि वार्ड परिसीमन में जिन नेताओं की चली थी उनमें तैयब हुसैन लीडर थे।
ऐसा कहा जाता है कि कुछ कांग्रेसी नेताओं ने वार्ड परिसीमन अपनी सुविधा अनुसार किया था। और इस बात का ध्यान रखा था अल्पसंख्यक वोटों से भरपूर वार्ड उन्हें मिले और उनकी जीत की डगर आसान हो जाए। पर यह जनता है सब जानती है सुविधाजनक वार्ड से पार्षद का टिकट मिला अपनी ही महिला साथी का टिकट कटवाया उसके बाद भी जनता ने नकार दिया और निर्दलीय चुनाव लड़ने वाली शहजादी कुरैशी को जनता ने जीता दिया। इससे यह पता चलता है कि जनता भाजपा और कांग्रेस से हटकर कभी यह भी देखती है कि जनप्रतिनिधि उसके साथ जो खड़ा हो वही सही नेता है।
बिलासपुर विधायक का लगातार कांग्रेस संगठन ही कदम कदम पर अपमान करता है। इसके पीछे एक मनोवैज्ञानिक कारण भी है, कांग्रेस की 15 - 20 वर्ष के इतिहास में फूल छाप कांग्रेसियों ने भरसक कोशिश की और वे सफल भी रहे की कांग्रेस का टिकट पाने वाला व्यक्ति विधायक ना बने कहा भी जाता था कि भाजपा का एमएलए फूल छाप कांग्रेसियों की देन है और यही फूल छाप कांग्रेसी अमर दरबार में उपकृत भी होते गए इन्हीं फुलछाप कांग्रेसियों की राजनीति का परिणाम था । जब जनता ने वाणी राव को अपना मेयर बनाया तो इन्होंने मेयर की एक न चलने दी परिणाम 5 साल नगर निगम में कोई काम नहीं हुआ।
कांग्रेस के नेताओं ने यस सर की राजनीति की है । उन्होंने निर्वाचित विधायक के साथ कैसा व्यवहार हो यह जाना ही नहीं उनके दिलो-दिमाग पर तो मंत्री ही छाया रहा फिर वह बी आर यादव हो, अशोकराव हो, चित्रकांत जाजयसवाल हो, राजेंद्र शुक्ला हो, अमर अग्रवाल हो, यहां तक की कृष्णमूर्ति बांधी और पुन्नूलाल मोहले भी जब कभी भी मिले उनके सिर पर मंत्री का ताज था। इस बार बिलासपुर विधायक के सिर पर मंत्री का ताज नहीं है। यदि होता तो किसी कार्यकर्ता और संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष की इतनी हिम्मत नहीं होती की कॉलर तक हाथ जाता । वर्ष 2023 के चुनाव में अभी समय है कौन टिकट पाएगा और कौन किस दल से टिकट पाता है । भविष्य के गर्त में है लेकिन जिस तरह बिलासपुर कांग्रेस संगठन जनता द्वारा निर्वाचित विधायक का अपमान कर रहे हैं। 2023 का चुनाव जनता बनाम संगठन ना हो जाए और यदि ऐसा हो गया तो परिणाम बड़ा रोचक होगा। ( अजीत कुमार बिलासपुर से ..)
*राज शेखर नायर* /धमतरी/ दैनिक शौर्यपथ समाचार
देहात पेट्रोलिंग के दौरान सिहावा पुलिस नगरी सांकरा की ओर रवाना हुई थी।
कि ग्राम सांकरा बंस स्टैंड के पास जरिये मुखबीर से सूचना पर से ब्रिज किशोर पिता लक्ष्मण मरकाम उम्र 50 वर्ष सा0 कोडमुडपारा सांकरा थाना सिहावा जिला धमतरी अपने घर परछी में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा और मौके पर ही धारा 34 (A) आबकारी एक्ट अधिनियम की सपूर्ण कार्यवाही
की गई।
मनोरंजन /शौर्यपथ / अकसर सोशल मीडिया पर अपने कुकिंग वीडियोज डालने वालीं एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का कहना है कि उनके पति डॉ. श्रीराम नेने उनसे भी अच्छे कुक हैं। माधुरी दीक्षित का कहना है कि उनके पति ने अमेरिका में अपनी फैमिली के पर्सनल शेफ से कुकिंग की बारीकियां सीखी हैं। उन्होंने जिस शेफ से यह सब सीखा है, वह फ्रेंच है। एक इंटरव्यू में माधुरी दीक्षित ने कहा कि जब वह युवा थीं तो उन्होंने कुकिंग को काफी मिस किया। उन्होंने कहा कि मैंने क्योंकि बहुत कम उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। ऐसे में कुकिंग नहीं कर सकी। हालांकि इस दौरान और बहुत सारी स्किल्स मैंने सीख ली थीं।
माधुरी दीक्षित ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि जब मैं बड़ी हो रही थी तो थोड़ी बहुत कुकिंग जानती थी। उस वक्त मैं आमलेट बना लेती थी और पोहा या भाजी बनाना आता था। लेकिन कम उम्र में ही काम शुरू करने के बाद मुझे कुकिंग का ज्यादा मौका नहीं मिला। मैं आज कुछ भी बनाना जानती हूं, उसमें से ज्यादातर चीजें मैंने शादी के बाद ही सीखी हैं। मेरे पिता श्रीराम नेने का अमेरिका में एक फ्रेंच कुक था, वह उसकी मदद करते थे। इसलिए उन्होंने उससे बहुत सारी रेसिपी सीख लीं। इसलिए वह कुछ भी तैयार कर सकते हैं। भले ही आप कॉन्टिनेंटल फूड की मांग करें, फ्रेंच की या फिर इटैलियन की।
एक्ट्रेस ने कहा कि ज्यादा भारतीय फूड बनाना उन्होंने अपनी मां से ही सीखा है। मैं जो भी डिश बनाती हूं, वे मेरी मां की रेसिपी हैं। इसलिए उन्होंने भी भारतीय कुकिंग मेरी मां से ही सीखी है और कुछ हद तक मुझसे भी सीखा है। इसलिए श्रीराम मुझसे अच्छे कुक हैं, लेकिन मैं भी खराब कुकिंग नहीं करती।
माधुरी दीक्षित अकसर अपने कुकिंग वीडियोज को इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यही नहीं यूट्यूब पर भी उनके 5 लाख के करीब सबस्क्राइबर्स हैं। वह अपने डेली व्लॉग्स और म्यूजिक वीडियोज के अलावा किचन में अपने और पति के वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
*राजशेखर नायर/धमतरी / दैनिक शौर्यपथ समाचार*
पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत सरकार करोड़ों रुपये पौधे लगाने में खर्च कर रही है।
दुसरी तरफ कुछ लोग चंद सिक्कों के खातिर वृक्षों को काटकर हरियाली खत्म कर रहे है।
चंद लोग अपनी निजी आर्थिक लाभ के कारण हरे भरे पौधों को भी काटने से बाज नहीं आ रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों क लापरवाही के कारण जिले में वृक्षों की कटाई बदस्तूर जारी है।
नगरी में नगंरानाला ,तुमबहारा, राजस्व व वनक्षेत्रों में वर्षो पुराने लगे पेड़ों की कटाई की जा ही है व भू माफियाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
समय रहते पेड़ों की कटाई पर रोक नहीं लगायी गयी तो वनों के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो जाएगा।
वन विभागा के कुछ अधिकारी तो अंडर 20 का हवाला देकर अवैध कटाई को बढ़ावा देते हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग के उतई टेम्पो स्टैंड के पास एक बुजुर्ग विधवा महिला भगवती दुबे के घर सुबह शार्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गयी घर से धीमे धीमे उठाते धुंए को देख कर वार्ड पार्षद पुष्प गुलाब वर्मा जो वार्ड की साफ़ सफाई के निरिक्षण में निकली थी कुछ शंका हुई क्योकि महिला बुजुर्ग है व अकेली रहती है ऐसे में सुबह सुबह तकरीबन ६ बजे इस तरह घर से धुंए को निकलते देख निगम कर्मचारियों एवं गुलाब वर्मा की मदद से घर के अंदर पहुँच जहा आग कुछ हिस्से में फ़ैल गयी थी .
गुलाब वर्मा और वार्ड में कार्य कर रहे निगम कर्मचारियों ने महिला को बाहर निकला व उनके घर के सामन को भी बाहर निकला कुछ सामन जल गए किन्तु महिला पूरी तरह स्वस्थ व कुशल से है .
वार्ड पार्षद व निगम कर्मचारियों की सक्रियता से आज एक बुजुर्ग विधवा महिला की जान बच गयी तथा एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गयी . शौर्यपथ समाचार वार्ड पार्षद पुष्प गुलाब वर्मा और वार्ड में कार्यरत निगम कर्मचारियों के जज्बे को सलाम करता है
कोरबा / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने दो दिवसीय कोरबा जिले के प्रवास के दौरान करतला तहसील के ग्राम मोहरा में शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरूवा बाड़ी के अंतर्गत निर्मित गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में मवेशियों के लिए उपलब्ध चारा-पानी और सुरक्षा प्रबंध का मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने गौठान में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा गोबर से निर्मित विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने गोबर से निर्मित गौकाष्ठ, गमले, दिये आदि उत्पाद बनाने की विधि के बारे में जानकारी ली और इसकी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री बघेल ने गौमाता को अपने हाथों से चारा खिलाया और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू, जिला पंचायत कोरबा की सदस्य श्रीमती प्रीति कंवर, पोड़ी उपरोड़ा जनपद अध्यक्ष श्रीमती सन्तोषी पेन्द्रो सहित जनप्रतिनिधि, किसान एवं पशुपालक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री बघेल ने गौठान परिसर में महिला समूहों द्वारा सजाए गये मण्डपों का भी अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से चर्चा की और उनके अनुरोध पर गौठान में आजीविका के अन्य साधन उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए। लगभग 26 लाख रूपये की लागत से बने इस गौठान में चारा, पानी, शेड, उपचार सहित मवेशियों के संरक्षण की उत्तम व्यवस्था है। गौठान में लगभग 375 मवेशियों को रखा गया है। उन्होंने महिला स्व सहायता समूहों द्वारा गौठान के लिए 7 एकड़ में लगाए गए चारागाह एवं बाड़ी का भी निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री बघेल से चर्चा के दौरान हरे कृष्णा स्व सहायता समूह के सदस्यों ने बताया कि गौठान में गोबर खरीदी कर वर्मी कम्पोस्ट खाद भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 180 क्विंटल वर्मीकम्पोस्ट तैयार कर 165 क्विंटल खाद विक्रय किया जा चुका है। मुख्यमंत्री बघेल ने समूह के सदस्यों द्वारा आजीविका संवर्धन के लिए 5 सिलाई मशीन की मांग पर सहमति प्रदान की। साथ ही इस अवसर पर कोसा धागाकरण कार्य से जुड़े पूजा स्व सहायता समूह को 10 हजार 150 रुपये का चेक भी प्रदान किया । इस दौरान वहां उपस्थित ग्रामीण हीरासाय ने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि उन्होंने पिछले 4 महीने में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर बेचकर लगभग 13 हजार रुपये का आय प्राप्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल को इस योजना के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम गरीबों के लिए यह कल्याणकारी योजना है।
महिलाओं द्वारा गौठान में निर्मित गोबर के दिये तथा गणेश जी की प्रतिमा भी भेंट किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर सुश्री किरण कौशल, एसपी अभिषेक मीणा, जिला पंचायत सीईओ कुंदन कुमार, वन विभाग के अधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
