Google Analytics —— Meta Pixel
March 07, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35316)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

भिलाई। शौर्यपथ । केन्द्र सरकार द्वारा लागू श्रमिक विरोधी नीतियों और सेल द्वारा लगातार संयंत्रकर्मियों को सुविधाओं में किये जा रहे कटौती को लेकर श्रमिक संगठनों द्वारा कल 26 नबंबर को किये जा रहे हड़ताल को असफल करने भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन अभी से अपने कर्मचारियों द्वारा हड़ताल में भाग नही लेने के लिए अनुशासन का डंडा चलाना शुरू कर दिया है। बीएसपी प्रबंधन द्वारा इसके लिए परिपत्र जारी करते हुए कहा है कि जो भी कर्मचारी इस हड़ताल में भाग लेगा उस पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा इस हड़ताल को असफल करने उन्होंने केन्द्रीय क्षेत्रीय श्रमायुक्त का भी सहारा लिया गया है, और इसके नाम पर भी अपने कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है कि केन्द्रीय क्षेत्रीय श्रमायुक्त ने भी इस हड़ताल को अवैध घोषित किया है। बीएसपी प्रबंधन ने कहा है कि कुछ श्रमिक संगठनों द्वारा 26 नवंबर, को हड़ताल करने की सूचना दी गई है। श्रमिक संगठनों द्वारा भेजे गए ज्ञापन के अनुसार अधिकतर मांँगे केन्द्र/राज्य सरकार की नीतियों और निगमित कार्यालय, सेल, नई दिल्ली से संबंधित है जिस पर भिलाई इस्पात संयंत्र स्तर पर निर्णय लेना संभव नहीं है। कार्यपालक निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन एस के दुबे ने कार्मिकों के नाम अपील जारी करते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र में औद्योगिक शांँति एवं सौहाद्र्र की दीर्घ और गौरवमयी पर परा रही है। बीएसपी बिरादरी उत्पादन के चरम बिंदुओं तक पहँुंचने के लिए संकल्पित हैं तथा इस हेतु सभी को हर संभव प्रयास करना होगा। इस आर्थिक संकट की घड़ी में हम सबका प्रयास उच्चतर उत्पादन/उत्पादकता प्राप्त करना होना चाहिए। अत: हड़ताल का आव्हान संयंत्र एवं कार्मिकों के लिए अहितकारी होगा। यह ज्ञात हो कि क्षेत्रीय श्रमायुक्त केन्द्रीय, रायपुर ने औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के अन्तर्गत हड़ताल आव्हान के मुद्दों को कन्सिलीऐशन में सीज़ कर दिया है। चूँकि भारत सरकार ने लौह एवं इस्पात उद्योग को 'लोक उपयोगी सेवा' घोषित किया है, इसलिये औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के प्रावधानों के अनुसार सुलह कार्यवाही ल िबत होने के दौरान हड़ताल पर जाना अवैध है। संयंत्र प्रबंधन द्वारा यह सूचित किया गया है कि दिनाँंक 26 नवंबर, 2020 को कार्य से अनुपस्थिति को हड़ताल में भाग लेना माना जाएगा एवं ऐसी अनधिकृत अनुपस्थिति के लिए वेतन कटौती के अतिरिक्त क पनी के स्थाई आदेशों (संयंत्र/खदान), एच.एस.एल. अनुशासन व अपील नियम एवं क पनी के अन्य लागू नियमों के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अत: संयंत्र प्रबंधन अपने सभी कार्मिकों से अपील करती है कि वे भिलाई की गौरवशाली कार्य परंपरा को बनाए रखें एवं 26 नवंबर को अपने कार्य पर उपस्थित होकर उच्चतर उत्पादन एवं उत्पादकता में अपना बहुमूल्य सहयोग देवें। इस संदर्भ में संयंत्र प्रबंधन ने नियमन-97/2020 परिपत्र भी जारी किया है। जिसके तहत कार्मिकों को सूचित किया जाता है कि वे प्रबंधन की बिना पूर्व लिखित अनुमति के कारखाने की सीमा के भीतर गैर कार्यालयीन बैठकों में भाग न ले एवं कंपनी के वक्र्स एवं स पदा में पोस्टर आदि न चिपकाएंँ। साथ ही साथ हड़ताल के दिन कार्मिकों से अपील है कि किसी भी कार्मिक को संयंत्र के भीतर प्रवेश हेतु व्यवधान उत्पन्न करने या बलपूर्वक रोकने का प्रयास न करें। इस तरह की घटना को अनुशासनहीनता माना जायेगा और नियमानुसार आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सभी अवकाश स्वीकृतकर्ता अधिकारियों को सूचित किया जाता है कि उनके अधीनस्थ कार्यरत कार्मिकों को 26 नवंबर केवल इस दिन के लिए अवकाश स्वीकृत न किया जाए एवं यदि केवल उक्त दिवस के लिए पूर्व में ही अवकाश स्वीकृत किया जा चुका है तो उसे निरस्त किया जाए। यदि 26 नवंबर का अवकाश बाद में चिकित्सा आधार पर स्वीकृत किया जाता है तो उसे केवल सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र के आधार पर ही स्वीकृत किया जाए न कि स्व-प्रमाणन के आधार पर।

भिलाईनगर। शौर्यपथ । नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के वार्ड 17 वृन्दानगर में करोड़ों की लागत से विभिन्न विकास कार्यों के लिए आज महापौर एवं विधायक देवेन्द्र यादव ने भूमिपूजन किया। वृहद स्तर पर वार्ड में विकास कार्यों की सौगात मिलने पर नागरिकों ने महापौर के पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। केम्प -1 क्षेत्र में अब शीघ्र उद्यान निर्माण, सामाजिक आयोजनों के लिए भवन मिलने के साथ ही गली में सीमेंटीकरण किया जाएगा! जिससे क्षेत्र की जनता को काॅफी सहूलियत मिलेगी। स्थानीय वार्ड पार्षद एवं महापौर परिषद के सदस्य डॉ दिवाकर भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड 17 वृंदानगर में लगभग 1 करोड़ 1 लाख की लागत से 10 स्थानों पर अलग-अलग विकास कार्य किया जाएगा। आगे उन्होंने बताया कि भूमिपूजन के तहत होने वाले कार्यों में वृंदानगर में 52 लाख से सीमेंटीकरण कार्य, अर्जुन नगर में 5 लाख से सामुदायिक भवन, आजाद मोहल्ला में 3 लाख से सीमेटीकरण कार्य, स्टील नगर में 85 हजार से बाल गणेश मंच का संधारण, वृंदानगर दुर्गोत्सव समिति में 01 लाख से ग्रील लगाने का कार्य, वृंदा नगर में 30 लाख से नाली निर्माण, अर्जुन नगर में 7 लाख से उद्यान निर्माण, उड़िया मोहल्ला में 80 हजार से काली मंदिर के लिए भवन निर्माण, वृंदानगर में गणेश मंदिर के पास 1.40 लाख से नाली निर्माण, वृंदानगर के स्कूल में 4.75 लाख से अतिरिक्त कमरा निर्माण का कार्य होगा। वार्ड 17 में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिए क्षेत्र की जनता ने वार्ड भ्रमण के दौरान महापौर से मांग किए थे जिसका आज भूमिपूजन कर महापौर यादव ने वार्ड की जनता से किए हुए वादे को पूरा किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में तुलसी साहू, महापौर परिषद के सदस्य दुर्गा प्रसाद साहू, जोहन सिन्हा, जी. राजू, एल्डरमेन अरविंद राॅय एवं मो. शादाब, प्रभाकर जनबंधु, निगम से कार्यपालन अभियंता टी.के. रणदिवे, सहायक अभियंता आर.एस. राजपूत, उप अभियंता पुरुषोत्तम सिन्हा एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक तथा महिलाएं उपस्थित रही।

नई दिल्ली /शौर्यपथ /पटना जेएनएन रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई राज्यसभा सीट पर दोबारा लोजपा के किसी प्रत्याशी की राह अब मुश्किल है। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग…
नई दिल्ली /शौर्यपथ /पटना जेएनएन रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई राज्यसभा सीट पर दोबारा लोजपा के किसी प्रत्याशी की राह अब मुश्किल है। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग…
रायपुर / शौर्यपथ / गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस एक्शन में दिखे। उन्होंने कहा कि हर थाना क्षेत्रों में अपराधों की…
रायपुर/ शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए विमान से आने जाने वाले यात्रियों का कोविड स्क्रीनिंग करने की…

रायपुर / shouryapath / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री आर. कृष्णा दास के पिता श्री के. राम दास के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री बघेल ने श्री के.राम दास के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

रायपुर / शौर्यपथ /  छत्तीसगढ़ राज्य हल कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान ने आज नवा रायपुर में बनने वाले हज हाऊस स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से हज हाऊस निर्माण के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर राज्य हज कमेटी के सचिव श्री साजिद मेमन, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

राजनांदगांव/ शौर्यपथ / शहर से लगे ग्राम बरगा के खार में बैठकर रूपये-पैसों के हार-जीत का खेल खेल रहे सात जुआरियों को लालबाग पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया है। जुआरियों के पास से पुलिस ने 26 हजार 770 रूपये नगद बरामद किया है। मुखबीर की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कई जुआरी भागने की कोशिश में थेए लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया। जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक राजेश्वर ठाकुर को मुखबीर ने सूचना दी कि बरगा खार में छह से सात लोग जुएं की महफिल जमाकर बैठे है। इस सूचना के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर रेड कार्रवाई की। हाइवे से करीब छह सौ मीटर की दूरी पर जुआरी फड लगाकर बैठे थे। जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, सभी जुआरी हड़बड़ा गए और इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। खबर है कि दीपावली पर्व के समय से ही शहरी क्षेत्र में जुओं की फड लगातार लग रही है। इसमें जिले के अलावा पड़ोसी जिले व राज्यों के लोग भी आकर हार-जीत का दाव लगाते हैं। इससे पहले भी लालबाग पुलिस ने शहर से लगे एक होटल में जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी।
बरगा खार से पुलिस ने शहरी क्षेत्र के ही सतीश कुमार, राजू साहू, बलवंत गिरी, गुलाम खान, सगुन साहू, शारांश कुमार व चंद्रशेखर को पकड़ा था। मामले में सभी के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर पुलिस ने जुआरियों को मुचलके पर रिहा कर दिया।

नवागढ़ / शौर्यपथ / बेमेतरा से भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने पाटेश्वर धाम स्थित संत बालक दास के आश्रम को हटाने संबंधी नोटिस दिये जाने की कड़ी निंदा की है । दीवान ने कहा कि आश्रम की भूमि से छेड़छाड़ की गयी तो उसका विरोध किया जाएगा । दीवान ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि बालोद जिले के जामड़ी पाटेश्वर धाम 1975 से परमपूज्य सदगुरुदेव राजयोगी बाबा की तपस्थली है । बाल योगेश्वर संत बालक दास सनातन धर्म के लिए कार्य कर रहे है । उस स्थान को हटाने वन मण्डलअधिकारी नोटिस जारी किया है जो गलत है धर्म के विरुद्ध कार्य है । ये स्थान पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों की आस्था का केंद है जहां पर कौशिल्या जन्मभूमि मंदिर का निर्माण हो रहा है जो हिन्दू समाज के लिए पूजनीय धर्म स्थल है । ऐसे जगह को हटाने का फरमान जारी कर सनातन धर्म से जुड़े छत्तीसगढ़ियों के भावनाओ पर कुठाराघात है । उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार से मांग की है कि जो नोटिस संस्था को भेजा गया है उसे वापस ले और संत बालक दास द्वारा संचालित इस धार्मिक स्थल को ससम्मान धर्म के प्रचार प्रसार करने में सहयोग करे ।
दीवान ने कहा है इस संस्था को किसी भी प्रकार का नुकसान किया गया या संचालित धार्मिक कार्य मे बाधा डाला गया तो पूरे छतीसगढ़ की जनता खुल कर विरोध करेगी । सनातन धर्म से जुड़े लोग इस नोटिस से आक्रोशित है । संत बालदास का पूरे छत्तीसगढ़ में अनुयायी हजारों की संख्या में है । उनके द्वारा प्रदेश से लेकर पूरे देश में गोवंश गोसेवा को लेकर प्रचार प्रसार अनेक सभाएं व रामकथा का भव्य आयोजन होते रहता है व गो हत्या खिलाफ उनका क्रांतिकारी कदम सर्वविदित है। उनका जनमानस में बहुत बड़ा सम्मान है और उनके संस्था को हटाने का नोटिस भेज कर जनमानस में आक्रोश उत्पन्न किया गया है । वनमण्डलाधिकारी द्वारा नोटिस भेजना गलत व निंदनीय है ।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)