
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
खेल / शौर्यपथ / ब्यूनस आयर्स। मुफलिसी में पले-बढ़े अर्जेंटीना के इन युवाओं के लिए उम्मीद की किरण थी तो बस फुटबॉल। अभावों के बीच अभ्यास में इन्होंने भविष्य का लियोनेल मेस्सी या कार्लोस टेवेज बनने का सपना संजोया लेकिन कोरोनावायरस महामारी ने इनकी उम्मीदों पर मानों तुषारापात कर दिया।
यहां फोर्ट अपाचे के अपार्टमेंट ब्लॉक के बाहर कार्लोस टेवेज का भित्तिचित्र और उसके नीचे लिखा वाक्य ‘मैं उस जगह से आया हूं, जहां कामयाब होना नामुमकिन माना जाता है’, इन युवा फुटबॉलरों के लिए संजीवनी की भांति रहा है।
टेवेज ब्यूनस आयर्स के सबसे गरीब इलाके से निकलकर दूसरी श्रेणी के क्लब अलमाग्रो तक पहुंचे। 16 बरस के आसपास के तमाम फुटबॉलरों के लिए उनकी कामयाबी मील का पत्थर बन गई लेकिन फिर कोरोनावायरस ने दुनिया में दस्तक दी।
पिछले 80 दिन से यहां कोई खेल नहीं हुआ है और ना ही भविष्य में जल्दी होने की संभावना है। ऐसे में अर्जेंटीना के गरीब इलाकों से निकले फुटबॉलरों की बेहतर जिंदगी की एकमात्र उम्मीद भी छिनती नजर आ रही है।
एक फुटबॉलर ने कहा, ‘इस महामारी ने सब कुछ छीन लिया। यह भयावह है। हम घर में बैठे हुए हैं।’ ब्राजील, चिली या पेरू जैसे बाकी लातिन अमेरिकी देशों की तरह तबाही का मंजर अर्जेंटीना में नहीं दिखा लेकिन फुटबॉल के दीवाने इस देश में महामारी के दूरगामी दुष्प्रभाव युवा फुटबॉलरों के कैरियर पर जरूर दिख रहे हैं। इनमें से कइयों ने फुटबॉल छोड़ने का मन बना लिया तो कई ड्रग्स या शराब की लत के शिकार हो रहे हैं । कई खतरनाक अवैध खेलों में शामिल हो गए हैं जो फुटबॉल मैदानों के पास रहने वाले खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच इस समय लोकप्रिय है।
सांता क्लारा क्लब के अध्यक्ष डेनियल लोपेज ने कहा, ‘सड़क पर यह सब दिख रहा है। बच्चों ने यहां शरण ली थी पर अब नहीं रह सकते।’ इस क्लब में 170 लड़के लड़कियां प्रशिक्षण ले रहे थे लेकिन अब इस क्लब को किचन में बदल दिया गया है, जहां गरीबों के लिए खाना पकता है।
मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने हाल ही में एक फिल्म 'लालबाजार' को अपनी आवाज दी है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का प्रीमियर 19 जून को जी5 पर किया जाने वाला है। हाल ही में इस फिल्म की स्टार कास्ट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें सभी कलाकारों ने अजय देवगन को अपनी आवाज देने के लिए शुक्रिया कहा।
देव डी और ब्लैक फ्राईडे जैसी फिल्में करने वाले कलाकार देवेंद्र भट्टाचार्य का कहना था कि मैंने लाल बाजार इसलिए की क्योंकि इस बार उन्हें कोलकाता का एक नया रूप देखने को मिला। आमतौर पर फिल्मों में जब भी दिखाया जाता है तो कोलकाता का दुर्गा पूजा धूल और नगाड़ों के तरीके से ही दिखाया जाता है। जबकि इस फिल्म में शायद पहली बार कोलकाता की पुलिस और उसके बारे में इतनी गहराई से बताया गया और यही बात मुझे बहुत अच्छी लगी जैसे यह ऑफर मिला मैंने इस फिल्म के लिए और इस रोल के लिए झट से हां बोल दिया।
ALSO READ:सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बारें में पता चला तो मैं और मेरी पत्नी खाना नहीं खा पाए : राजेश शर्मा
लाल बाजार में ही काम करने वाली अभिनेत्री सौरासनी मैत्र का कहना था कि यह फिल्म 2 भाषाओं में शूट की गई है हम नहीं चाहते थे कि कोलकाता की जो असली बंगाली संस्कृति है उसे कहीं मिस किया जाए साथ ही में हम यह भी नहीं चाहते थे कि इसको एक ही भाषा में रखकर इसके दर्शक सीमित किया जाएं। इसलिए हमने हिंदी और बंगाली दोनों में ही इसे शूट किया। एक बार हम बंगाली में शूट करते थे पूरा सीन लेते थे और दूसरी बार हम हिंदी में लिया करते थे तो जैसे बंगाली समझ में आती है वह बंगाली में स्वयं को देखें और जो हिंदी में जाना चाहता है वह हिंदी में फिल्म देखें।
इस फिल्म में ऋषिता भट्ट भी दिखाई देने वाली हैं जो कि एक टीवी पत्रकार के रूप में नजर आने वाली है। अपने इस रोल के बारे में बताते हुए ऋषिता भट्ट ने कहा कि रोल की तैयारी के लिए मैंने किसी भी पत्रकार को नहीं चुना ना मैंने उनसे बात की लेकिन मुझे यह रोल बहुत अच्छा लगा। मेरे इस रोल में प्रोफेशनल जिंदगी भी दिखाई दिखाई देने वाली हैं, साथ ही मेरी पर्सनल लाइफ पर भी जोर दिया गया है। कैसे इन दोनों को साथ में लेकर में चल रही हूं वह आपको फिल्में देखना मिलेगा इससे ज्यादा मैं कुछ अभी तो नहीं बता सकती लेकिन इतना कह सकती हूं कि मेरे लिए वेब सीरीज दो भाषाओं में शूट करना मजेदार ही रहा है।
सबसे अच्छी बात यह रही कि जब भी मैं ट्रैवल करती थी मुझे बार-बार परेशान नहीं होना पड़ता था मैं शूट करती थी वहीं पर अपनी डबिंग करती थी और काम पूरा खत्म करके ही अपने घर लौटती थी।
फिल्म लालबाजार असली घटना पर आधारित है जिसमें रेड लाइट एरिया में होने वाली कुछ हत्याओं को दिखाया गया है और कैसे कोलकाता पुलिस ने सुलझाया है इस बारे में बताया गया है। यह फिल्म 19 जून को जी5 पर रिलीज होने वाली है।
राष्ट्र हित के लिये केंद्र शासन पर जनता का दवाब जरुरी
रायपुर / शौर्यपथ / कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश बिस्सा ने कहा की प्रधानमंत्री जी द्वारा चीन - भारत मुद्दे को लेकर 19 जून की शाम को सर्वदलीय बैठक आयोजित किये जाने का निर्णय कांग्रेस व जागृत जनता का उनके ऊपर बनाये गये दवाब का नतीजा है। राष्ट्र हित के लिये केंद्र शासन पर जनता का दवाब जरुरी होता है जिसे निरंतर कायम रखना होगा। तभी देश की व्यवस्था पुनः पटरी पर लौट सकेगी। बिस्सा ने भारत-चीन लद्दाख बॉर्डर पर शहादत को प्राप्त हुए 20 भारतीय जवानों जिसमें बस्तर का नव युवा गणेश कुंजाम भी था को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा की इन सपूतों ने तो राष्ट्र के खातिर अपनी जान न्योछावर कर दी अब हम सब भारतवासियों का लक्ष्य होना चाहिए कि इनकी शहादत व्यर्थ ना जाए। यही उन सेनानियों प्रति सच्ची श्रद्धांजली भी होगी। जवानो की शहादत पर देश ने जो एक जुटता प्रदर्शित की है वह प्रशंसनीय है, इसकी निरंतरता कायम रहनी चाहिये।
बिस्सा ने कहा की आने वाले समय में “राष्ट्र खतरे में है, राष्ट्र को एकता की जरूरत है, राष्ट्र के प्रधानमंत्री के साथ सबको खड़े होकर चलना चाहिए, राष्ट्र प्रथम” जैसी बातें हमारा मुंह बंद कराने का प्रयास करेंगी लेकिन इससे राष्ट्रीय स्वाभिमान और संप्रभुता की रक्षा नहीं की जा सकेगी यह देशवासियों को समझना होगा। बिस्सा ने कहा की देश में जनमानस के विचारों की दिशा को तय करने वाली दो शक्तियों हावी है। पहला सोशल मीडिया जो पूरी तरह विदेशी लोगों के हाथों में है। दूसरा लोकतंत्र का चौथा स्तंभ विशेषकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जिसका बहुत बड़ा भाग पूंजीपतियों के हाथों में है। यह दोनों कभी नहीं चाहेंगे कि कोई ऐसा व्यक्ति शासन करे जिसके ऊपर वे हावी ना हो सके। देशवासियों को इस बात पर गहराई से चिंतन कर अपनी जवाबदारियों का दायरा सुनुश्चित करना होगा।
बिस्सा ने कहा की जब किसी के ऊपर सत्ता में बने रहने की प्रबल इच्छा हावी हो जाती है तब राष्ट्र और जनता के प्रति उसकी प्राथमिकताएं नगण्य हो जाती है। जिस तरह पूरे देश में सत्ता में बने रहने तथा अपनी ताकत बनाए रखने के लिए खरीद-फरोख्त करती भाजपा की राजनीति को हम सब देख रहे हैं, इस बात का साक्षात प्रमाण भी है। इसकी गंभीरता को महसूस करना हम सब लोगों की प्राथमिकता होना चाहिए। बिस्सा ने कहा की हमारे प्रधानमंत्री बोलने में तो बहुत जोशीले हैं लेकिन रणनीति, कूटनीति, राष्ट्र नीति, विदेश नीति, अर्थ नीति सहित सभी नीतियों में बुरी तरह असफल साबित हुए हैं। जब राजा अक्षम निकल जाए तो जनता को अपनी सक्षमता प्रदर्शित करना चाहिए वरना राष्ट्रीय संप्रभुता खतरे में पड़ सकती है। अब वक्त आ गया है कि जनता आगे बढ़कर प्रश्न करे तथा शासक को मजबूर करे की वो उत्तर दे ना कि प्रश्न के प्रति उत्तर में प्रश्न करे या कीचड़ उछाले।
भिलाई / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग दुर्ग संभाग के पूर्व चेयरमैन मो शरीफ खान द्वारा आज न्यूज़ 18 इंडिया के एंकर व मैनेजिंग एडिटर अमीश देवगन को सुल्तान उल हिन्द हुज़ूर ख्वाजा ग़रीब नवाज़ रहमतुल्लाह अलैह को आक्रान्ता चिश्ती (हमला करने वाला चिश्ती) और लुटेरा चिश्ती विडियो में बोलकर उनकी सख्त तौहीन करते हुए देखा व सुना है जोकि न्यूज़ 18 इंडिया के वेरिफाईड ट्विटर अकाउंट पर अपलोड है जिसका लिंक नीचे दिया गया है | जिस पर अल्पसंख्यक नेता मो शरीफ खान ने कड़ी निंदा करते हुवे कहा कि, ख्वाजा गरीब नवाज चिश्ती विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हैं, उनकी दरगाह देशवासियों की आस्था का केंद्र है जहां पर हर धर्म व जाति के लोग आस्था के साथ हाज़री देते हैं | एंकर ने उनकी शान में तौहीन व गुस्ताखी करके करोड़ों मुसलमानों की आस्था व भावना को ठेस पहुंचाई है | जिससे भारत समेत दुनियाभर के मुसलमानों में रोष है और उनके करोड़ो मानने वालों के दिल आहत हुए हैं | न्यूज़ 18 इंडिया के एंकर व मैनेजिंग एडिटर अमीष देवगन व न्यूज़ 18 इण्डिया के (सी. ई. ओ.) राहुल जोशी के ख़िलाफ़ आज दुर्ग कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की गई। जहाँ थाना प्रभारी द्वारा विवेचना कर जल्द ही कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया.
लिंक: https://twitter.com/News18India/status/1272538933310525441?s=20
अवधेश टंडन की रिपोर्ट -
हसौद / शौर्यपथ / जाँजगीर चापा जिला के हसौद थाना में हसौद निवासी प्रार्थी अर्जुन बर्मन ,पिता दुजराम बर्मन द्वारा 3 अप्रैल को लिखित में शिकायत स्नढ्ढक्र दर्ज कराई गई थी। की भोला कश्यप द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट में सतनामी समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी किया था जिससे सतनामी समाज के लोगो को आहत पहुचा था जिससे हसौद थाना भारतीय दंड सहिता 153 ए के तहत अपराध पंजीबध्द कर लिया गया था और विवेचना किया जा रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने गंभीरता से मामला को विवेचना मे लेने को निर्देश दिया गया जिससे इनके निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह , तथा अनुविभागीय अधिकारी डभरा/चंद्रपुर भवानी भांकर खुंटीया के मार्गदर्शन पर प्रकारण को विवेचना किया गया और विवेचना के दौरान मामले में धारा 506 भी जोड़ी गई व आरोपी भोला कश्यप पिता जीतराम कश्यप उम्र 28 वर्ष साकिन मल्दा थाना हसौद के विरूद्द धारा सादर का अपराध घटीत करना पर्याप्त सबूत पाये जाने से दिनांक 16 जून 2020 को आरोपी भोला कश्यप पिता जीतराम कश्यप ग्राम मल्दा थाना हसौद को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाई मे निरिक्षक देवेश सिंह राठौर , सउनि चंदन सिंह आरक्षक शिवगोपाल रात्रे का विशेष योगदान रहा है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
