August 24, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    भारत

    भारत (1085)

    नई दिल्ली: शौर्यपथ : सिंघु बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन स्थल पर एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार शाम को याचिका दाखिल करते हुए मांग की गई है कि है कि सिंघु बॉर्डर को किसानों से खाली कराया जाए. बता दें, केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले एक साल से किसान सिंघु बॉर्डर पर धरने पर बैठे हैं. शुक्रवार सुबह प्रदर्शन स्थल पर एक बैरिकेड्स से लटका हुआ शव मिला. हाथ-पैर काटने के बाद शव को लटकाया गया था.
       युवक की हत्या का शक 'निहंग' सिखों पर जा रहा था. युवक पर आरोप लगाया गया था कि उसने पवित्र ग्रंथ का अपमान किया गया था. युवक की मौत से पहले निहंगों एक गुट को उससे पूछताछ करते हुए एक वीडियो में देखा गया था. हालांकि, शुक्रवार शाम को एक निहंग सिख ने हत्या की बात कबूल करते हुए वारदात की जिम्मेदारी खुद के सिर पर ले ली. उसके बाद उसने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.
      सुप्रीम कोर्ट में किसान आंदोलन को गैरकानूनी करार दे सड़कों से हटाने की याचिका दाखिल की गई है. याचिका में कहा गया है कि अब एक दलित युवक की हत्या कर दी गई, इससे पहले एक महिला से भी रेप की घटना भी हुई है. इसके अलावा याचिका में 26 जनवरी को हुई ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा का जिक्र किया गया है.
      वकील शशांक शेखर झा की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि अभिव्यक्ति की आजादी की आड़ में गैरकानूनी तरीके से आंदोलन चल रहा है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट से लंबित याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की गई है.

    नई दिल्‍ली : शौर्यपथ : पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद अपनी इस्तीफा वापस ले लिया. उन्होंने बैठक के बाद कहा, 'मैं सारे मुद्दों को लेकर राहुल गांधी से चर्चा की. अब सब ठीक हो गया है.'  पंजाब कांग्रेस में उभरे असंतोष के सुरों के बीच यह बैठक हुर्ई है. सिद्धू ने कल यानी गुरुवार को पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल और हरीश रावत से दिल्‍ली में भेंट की थी और कहा था कि वे गांधी परिवार की ओर से लिए जाने वाले किसी भी फैसले का पालन करेंगे. क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू ने गुरुवार की बैठक के बाद कहा था, 'मैंने पार्टी हाईकमान को अपनी चिंताओं से अवगत करा दिया है. मुझे पूरा यकीन है कि पार्टी अध्‍यक्ष (सोनिया गांधी), राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जो भी फैसला लेंगे, वह पंजाब के हित में होगा. मैं उन्‍हें सुप्रीम मानता हूं और उनके आदेश का पालन करता हूं. '
       बैठक के बाद पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा, 'उन्होंने (सिद्धू) राहुल गांधी के साथ अपने सभी मुद्दे शेयर किए. हमने उनसे कहा है कि उनके दिक्कतों का ध्यान रखा जाएगा. उन्होंने राहुल गांधी को आश्वासन दिया कि उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है और पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) अध्यक्ष के तौर अपनी जिम्मेदारियां दोबारा से निभाएंगे.
      इससे पहले, न्‍यूज एजेंसी एनआई ने हरीश रावत के हवाले से कहा था, नवजोत सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्‍नी की कुछ मुद्दों पर बातचीत हुई है और समाधान निकल आए. कुछ चीजें हैं जिनमें समय लगता है.'

    सिद्धू और पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी के बीच बढ़ती तल्‍खी के बीच यह मीटिंग हुई है. इस समय पंजाब में कांग्रेस के प्रभारी रावत कहा था कि राज्‍य कांग्रेस से जुड़े संगठनात्‍मक मसलों पर यह बातचीत होगी. सिद्धू ने पिछले माह एक ट्वीट करते हुए पंजाब राज्‍य कांग्रेस प्रमुख पद से इस्‍तीफा दे दिया था. नए सीएम चन्‍नी की अगुवाइ वाली कैबिनेट के कुछ निर्णयों से नाखुश होकर उन्‍होंने यह कदम उठाया था.

    नई दिल्ली: शौर्यपथ : कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से गुरुवार को मुलाकात के बाद उनकी तस्वीर साझा करके हर नैतिक मूल्य और देश के पूर्व प्रधानमंत्री की निजता का हनन किया है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपाइयों के लिए हर चीज़ ‘फ़ोटो ऑप' है. शर्म आनी चाहिए देश के स्वास्थ्य मंत्री को, जिन्होंने एम्स में भर्ती पिता तुल्य पूर्व प्रधानमंत्री से मुलाक़ात को पी.आर स्टंट बनाया. यह हर नैतिक मूल्य का उलंघन है, पूर्व प्रधानमंत्री की निजता का हनन है, स्थापित परम्पराओं का अपमान है. माफ़ी मांगें.''
       उधर, पूर्व प्रधानमंत्री की पुत्री दमन सिंह ने समाचार पोर्टल ‘द प्रिंट' से बातचीत में आरोप लगाया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ एक फोटोग्राफर के भी उस वार्ड में घुस जाने से परेशान थीं, जिसमें मनमोहन सिंह भर्ती हैं. दमन सिंह ने कहा, “मेरी मां बहुत परेशान थीं. मेरे माता-पिता एक मुश्किल हालात से उबरने की कोशिश कर रहे हैं. वे बुजुर्ग हैं. वो कोई चिड़ियाघर में मौजूद जानवर नहीं हैं.'' मांडविया ने गुरुवार को सिंह से मुलाकात कर उनकी सेहत का हाल जाना था. उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ‘‘आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी से एम्स में मुलाक़ात की व उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.''
       गत बुधवार को 89 वर्षीय सिंह को एम्स के कार्डियो-न्यूरो केंद्र के निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था और वह डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में ह्रदय रोग विशेषज्ञों की टीम की देख-रेख में हैं. सिंह को सोमवार को बुखार आ गया था और वह उससे उबर भी गए थे लेकिन उन्हें कमजोरी महसूस होने लगी थी और वह केवल तरल चीजों का सेवन कर पा रहे थे.

    नई दिल्ली: शौर्यपथ : प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED) ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज  को शनिवार को पेश होने एवं अपना बयान दर्ज कराने को कहा है क्योंकि वह कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर के विरूद्ध चल रही धनशोधन मामले  की जांच के सिलसिले में तलब किये जाने के बाद भी शुक्रवार को पेश नहीं हुईं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इस मामले में फर्नांडीज एक बार अगस्त में ईडी के सामने पेश हुई थीं और धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अपना बयान दर्ज कराया था.
     अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को उनसे फिर पेश होने को कहा गया था , लेकिन वह नहीं आयीं, जिसके बाद अब उन्हें शनिवार को जांच अधिकारी के सामने हाजिर होने को कहा गया है. समझा जाता है कि जांच एजेंसी (ईडी) फर्नांडीज का चंद्रशेखर और उनकी अभिनेत्री पत्नी लीना मारिया पॉल के साथ आमना-सामना कराना चाहती हैं. अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में जांच एजेंसी पैसे के लेन देन को समझना चाहती है जिसका कथित रूप से संबंध फर्नांडीज से है. अभिनेत्री एवं नृत्यांगना नोरा फतेही (29) ने इस मामले में गुरुवार को अपना बयान दर्ज कराया था. उनके प्रतिनिधि ने कहा, ‘‘नोरा फतेही इस मामले के इर्द-गिर्द पीड़ित एवं गवाह हैं, वह जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग एवं उनकी मदद कर रही हैं.''
      उनके प्रवक्ता ने कहा कि फतेही ‘किसी धनशोधन गतिविधि' में शामिल नहीं हैं और उन्होंने मीडिया से ‘ उनका नाम खराब नहीं करने' की अपील की. उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें आरोपियों की कोई जानकारी नहीं है और न ही उनका उनसे कोई संबंध है, उन्हें ईडी ने बस जांच में मदद के लिए बुलाया है.'' चंद्रशेखर एवं पॉल को हाल में ईडी ने गिरफ्तार किया और उन्हें एक स्थानीय जेल में रखा गया . उससे पहले दिल्ली पुलिस ने दोनों को फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति जैसे कुछ हाई प्रोफाइल समेत कुछ लोगों को ठगने के आरोप में हिरासत में लिया था. अगस्त में ईडी ने चंद्रशेखर के परिसरों पर छापा मारा और चेन्नई में एक बंगला, 82.5 लाख रूपये नकद और दर्जनों लक्जरी कारें जब्त की थीं. उसने एक बयान में दावा किया था कि चंद्रशेखर एक ‘ज्ञात ठग' है और 200 करोड़ रूपये की ठगी , जबरन वसूली, कथित आपराधिक साजिश को लेकर दिल्ली पुलिस उसकी जांच कर रही है.

      नई दिल्ली: शौर्यपथ : दिल्ली-हरियाणा सीमा पर किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास कुंडली में एक व्यक्ति की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने पर किसान नेताओं को निशाने पर लेते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि इन प्रदर्शनों के पीछे के ‘अराजकतावादियों' को बेनकाब करने की जरूरत है, क्योंकि वे देश का बड़ा नुकसान कर रहे हैं. हरियाणा के सोनीपत जिले में शुक्रवार को एक शख्स का शव बेरिकैड से लटका मिला, जिसके हाथ काट दिए गए थे. सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो में दिख रहा है कि कुछ निहंग जमीन पर खून में लथपथ पड़े व्यक्ति के पास खड़े हैं और उसका कटा हुआ हाथ भी वहीं पड़ा है.
      किसान नेता राकेश टिकैत और राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव पर निशाना साधते हुए भाजपा की आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने एक ट्वीट में कहा कि अगर टिकैत ने लखीमपुर में भीड़ द्वार हत्या किए जाने को ज़ायज नहीं ठहराया होता, जब यादव उनके बगल में खामोश बैठे थे तो कुंडली बॉर्डर पर युवक की हत्या नहीं हुई होती. उन्होंने कहा कि इन प्रदर्शनों के पीछे के ‘अराजकतावादियों' को बेनकाब करने की जरूरत है. घटना की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि यह एक वीभत्स हत्या है और यह किसानों का काम नहीं है, जो दूसरे नागरिकों के लिए अपनी जान दे देंगे.
      भाटिया ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, “ये पेशेवर प्रदर्शनकारी खुद को किसान बताकर राष्ट्र का बड़ा नुकसान कर रहे हैं जिन्होंने निर्देष व्यक्ति की जान ली है, महिलाओं का बलात्कार किया है और तिरंगे का अपमान किया है तथा क्रिया की प्रतिक्रिया के तौर पर नागरिकों की हत्याओं को जायज़ ठहराया है, उन्हें किसान नहीं कहा जा सकता है.” पुलिस के मुताबिक, मृतक लखबीर सिंह एक श्रमिक बताया जा रहा है जो पंजाब के तरणतारण का रहने वाला था और उसकी उम्र करीब 35 साल है. किसानों का प्रदर्शन स्थल सिंघू, दिल्ली-हरियाणा सीमा के नजदीक स्थित है. किसान पिछले करीब 10 महीनों से केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

      श्रीनगर / शौर्यपथ / जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में एक के बाद एक लगातार दो मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराए हैं. ये आतंकी हाल ही में हुई एक नागरिक और एक पुलिस अधिकारी की हत्याओं में कथित रूप से शामिल था. एक पुलिस अधिकारी ने आतंकी के मुठभेड़ में मारे जाने की सूचना दी है.
      एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर और पुलवामा में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया जिसमें तीन घंटे के भीतर दो आतंकवादी मारे गए. पुलिस अधिकारी ने कहा, "आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में विशिष्ट इनपुट के आधार पर, पुलवामा और श्रीनगर में दो आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए गए, जिसके परिणामस्वरूप प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों का सफाया हो गया. ये आतंकी  हाल ही में श्रीनगर में एक नागरिक और एक सब-इंस्पेक्टर की हत्या में शामिल थे."
      पहला ऑपरेशन पुलवामा के वहीबग इलाके में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से किया. पुलिस अधिकारी ने कहा, "गांव में छिपे आतंकवादी को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया था लेकिन उसने समर्पण की बजाय सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं. इसके बीद हुई मुठभेड़ में शाहिद बशीर शेख के रूप में पहचान किया गया आतंकवादी मारा गया."
      पुलिस के अनुसार, मारा गया आतंकवादी 2 अक्टूबर को श्रीनगर के बटमालू में मोहम्मद शफी डार की हत्या में शामिल था. वह नागरिकों को धमकाने, डराने और मारने के अलावा स्थानीय लोगों में आतंक पैदा करने के लिए भी जिम्मेदार था.
      श्रीनगर के हमदनिया कॉलोनी बेमिना इलाके में दूसरे ऑपरेशन में श्रीनगर पुलिस ने एक ऑपरेशन में दूसरे आतंकी तंज़ील अहमद को ढेर कर दिया. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह हाल ही में आतंकी गुटों में शामिल हुआ था और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा - द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) से जुड़ा था. वह 12 सितंबर को श्रीनगर के खानयार में हुई पुलिस सब-इंस्पेक्टर अर्शीद अशरफ की हत्या में शामिल था.
       पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से दो एके-47 राइफल सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में आठ मुठभेड़ों में 11 आतंकवादी मारे गए हैं. हाल के सप्ताहों में कश्मीर घाटी में आतंकवादियों के हमलों में अचानक तेजी आई है, जिनमें ज्यादातर अल्पसंख्यकों के खिलाफ हैं. कश्मीर में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के बीच हुए आतंकी हमलों में सात लोग मारे गए हैं.

    नई दिल्ली / एजेंसी / टीम इंडिया को जल्द ही नया कोच मिलने वाला है. मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट टीम के अगले हेड कोच होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व क्रिकेटर द्रविड़ मुख्य कोच के रूप में जिम्मेदारी संभालने के लिए सहमत हो गए हैं. वह दो साल इस जिम्मेदारी को संभालेंगे. कहा जा रहा है कि वर्तमान कोच रवि शास्त्री संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक होने वाले टी-20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच का पद छोड़ देंगे. वहीं, पारस महाम्ब्रे को बॉलिंग कोच बनाने की संभावना जताई जा रही है.
    न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक सूत्र के हवाले से कहा, "द्रविड़ राजी हो गए हैं और इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता. अब अन्य पदों पर विचार किया जाएगा जबकि विक्रम राठौर बल्लेबाजी के कोच के रूप में बने रहेंगे. युवा खिलाड़ियों के आने से भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है और इन सभी ने द्रविड़ के साथ काम किया है. इससे भारतीय क्रिकेट के लिए पिच पर विश्व विजेता बनने की राह पर चलना और भी आसान हो जाएगा."
       सूत्र ने आगे कहा, "जय शाह और सौरव गांगुली ने उनसे (द्रविड़) बात की और उन्हें टीम इंडिया के कोच बनाने के लिए मनाया. द्रविड़ ने हमेशा भारतीय क्रिकेट के हितों को सबसे ऊपर रखा है इसलिए चीजें आसान हो गईं. राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ी युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेगा तो टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी."
    वर्तमान कोच रवि शास्त्री का कॉन्ट्रैक्ट रविवार से शुरू हो रहे T20 वर्ल्ड कप के साथ खत्म हो रहा है. बीसीसीआई (BCCI) ओमान और संयुक्त अरब अमीरात में टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है. भारत अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी आगामी टी20 विश्व कप 2021 के बाद टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ देंगे.

          नई दिल्ली / एजेंसी /कांग्रेस कार्यसमिति की शनिवार सुबह 10 बजे अहम बैठक शुरू हो चुकी है. बैठक में कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव पर कोई फैसला हो सकता है. कांग्रेस कार्यसमिति  की बैठक में किसी भी अनुशासनात्मक कार्यवाही पर कोई चर्चा होने की संभावना नहीं है. लेकिन यूपी समेत आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निश्चित तौर पर चर्चा होने के आसार हैं. साथ ही पार्टी में सभी धड़ों को एकजुट होने की जरूरत पर जोर होगा. सूत्रों ने निजी चेनल  को बताया कि  कांग्रेस   की इस शीर्ष निर्णय लेने वाली कांग्रेस कार्य समिति   की बैठक में संगठनात्मक चुनावों को हरी झंडी दी जा सकती है. इसमें अध्यक्ष पद के लिए अंतरिम चुनाव की बजाय पूर्णकालिक कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव शामिल है.
          वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी  ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और सोनिया गांधी   पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी थीं. कांग्रेस कार्यसमिति   की शनिवार को सुबह 10 बजे अहम बैठक होने वाली है.बैठक में कांग्रेस के नए अध्यक्ष  के चुनाव पर कोई फैसला हो सकता है. माना जा रहा है कि जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सदस्यता की चुनावी प्रक्रिया पूरी होने तक सोनिया गांधी के अध्यक्ष पद पर बने रहने के आसार हैं.
           इस निर्णय पर सीडब्ल्यूसी की बैठक में मुहर लगने की संभावना है. पार्टी के असंतुष्ट नेताओं के समूह जी-23 (G-23)  में शामिल गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा ने पार्टी में आंतरिक चुनाव का मुद्दा उठाया था.  सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस कार्यसमिति के ज्यादातर सदस्यों का मत है कि सदस्यता अभियान चलाया जाए और जमीनी स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक चुनाव कराए जाएं. इसमें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पूर्णकालिक चुनाव शामिल है. अगले साल 2022 में यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों में महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव होने हैं.
           कई नेताओं का मानना है कि पार्टी का फोकस कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की बजाय इन राज्यों में चुनाव जीतने पर होना चाहिए. गौरतलब है कि कांग्रेस की आंतरिक कलह पिछले साल उस वक्त सतह पर आ गई थी, जब जी-23 नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा था. इसमें पार्टी में व्यापक बदलाव की बात कही गई थी और इन नेताओं ने "मुखर और प्रभावी नेतृत्व" की मांग उठाई थी. उसके बाद से कई नेता गांधी परिवार को यह याद दिला चुके हैं कि जमीनी स्तर पर कोई बदलाव नहीं हुई है.
       वहीं कांग्रेस पंजाब  से लेकर छत्तीसगढ़   तक संकट का सामना कर रही है. कांग्रेस पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, सुष्मिता देव और लुइजिन्हो फलेरियो जैसे नेताओं का साथ भी खो चुकी है. यह पलायन कांग्रेस के युवा नेताओं में शामिल ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद शुरू हुआ था. ज्योतिरादित्य को राहुल गांधी का बेहद करीबी नेता माना जाता था. राजस्थान कांग्रेस में भी सचिन पायलट की बगावत और पार्टी में दोबारा लौटने के बावजूद सब कुछ सामान्य की कवायद जारी है. छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन की मांग ने भी पार्टी की चिंताएं बढ़ा दी हैं.
    कांग्रेस कार्यसमिति बैठक की हलचल :
       सीडब्ल्यूसी की बैठक शुरू, सोनिया-राहुल समेत बड़े नेता पहुंचे
           कांग्रेस कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को दिल्ली में पार्टी के मुख्यालय पर शुरू हुई. बैठक में हिस्सा लेने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत अन्य बड़े नेता पहुंचे हैं. कुल 57 सदस्यों को बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है.
        सीडब्ल्यूसी की बैठक में शामिल होने पहुंचीं सोनिया गांधी
        कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी सीडब्ल्यूसी की बैठक में हिस्सा लेने पहुंची हैं. 10 बजे मीटिंग शुरू होगी. इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेता भी शामिल होंगे.
        प्रियंका गांधी सीडब्ल्यूसी की बैठक में शामिल होने पहुंचीं
      प्रियंका गांधी सीडब्ल्यूसी की बैठक में शामिल होने पहुंच गई हैं. तीन मुख्यमंत्रियों के साथ इस मीटिंग के लिए कुल 57 सदस्यों को न्योता भेजा गया है.
        कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक आज, विधानसभा चुनाव के पहले अहम बैठक
    यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा समेत कई राज्यों में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसमें सबसे महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश का चुनाव है, जहां कांग्रेस बेहद आक्रामक है.
        कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सांगठनिक चुनाव पर होगी चर्चा
    कांग्रेस कार्यसमिति के ज्यादातर सदस्य इस बात के पक्ष में हैं कि जमीनी स्तर से लेकर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराए जाएं. इसको लेकर कोई निर्णय़ बैठक में हो सकता है.
          कांग्रेस कार्यसमिति   की बैठक में पार्टी के असंतुष्ट धड़े जी-23 के कई नेता भी शामिल होंगे. गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा जैसे असंतुष्ट नेता कांग्रेस में सांगठनिक चुनाव की लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं.
         कांग्रेस में आतंरिक कलह को लेकर चिंता के बीच आज CWC बैठक
         कांग्रेस   कार्यसमिति की यह बैठक ऐसे वक्त हो रही है, जब पार्टी कई राज्यों में आंतरिक कलह से जूझ रही है. पंजाब कांग्रेस में अंर्तकलह थमने का नाम नहीं ले रही हैं. जबकि छत्तीसगढ़ में भी नेतृत्व परिवर्तन की मांग को लेकर लगातार सुगबुगाहट है. गोवा समेत कई राज्यों में कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़ी है.
     सीडब्ल्यूसी की बैठक आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अहम
             सीडब्ल्यूसी की बैठक को यूपी, पंजाब, उत्तराखंड समेत पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों    को लेकर अहम माना जा रहा है. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस काफी उम्मीद लगाए हैं. लखीमपुर कांडको लेकर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमलावर हैं.
     सीडब्ल्यूसी की बैठक में राहुल गांधी सोनिया गांधी होंगी शामिल
           कांग्रेस कार्यसमिति की इस बैठक में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी , प्रियंका गांधी   समेत कई महत्वपूर्ण नेता शामिल होंगे.
        कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक आज, पार्टी अध्यक्ष चुनाव पर हो सकता है निर्णय
    कांग्रेस कार्यसमिति की आज होने वाली बैठक की जानकारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी है. इसमें संगठनात्मक चुनाव पर चर्चा हो सक

    नई दिल्ली / शौर्यपथ /दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन स्‍थल पर शुक्रवार की सुबह जिस शख्‍स लखबीर सिंह की सिखों के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब को कथित रूप से अपवित्र करने के आरोप में बर्बर तरीके से हत्‍या की गई, उसके गांव चीमा खुर्द के लोगों का कहना है कि उसे (लखबीर को) नशे की लत थी और ऐसा करने के लिए उसे प्रलोभन दिया गया था. तरनतारण जिले के एक रिटायर सेना कर्मी हरभजन सिंह ने कहा, 'वह (लखबीर) नशे का आदी था और उसे लालच देकर सिंघु बॉर्डर ले जाया गया  होगा.'
          उन्‍होंने कहा कि लखबीर सिंह चार-पांच दिन पहले गांव में ही था और उसकी निर्ममतापूर्वक हत्‍या का वीडियो देखकर हर किसी को धक्‍का लगा है. उन्‍होंने कहा, 'वह बेरोजगार था और परिवार का भरणपोषण सही से नहीं कर पाता था, उसके पिता की भी मौत हो चुकी है.'
             चीमा खुर्द गांव के अन्‍य लोगों ने भी इस बात को दोहराया कि विक्टिम (लखबीर) को नशे की लत थी और वह कुछ दिन पहले तक गांव में था. एक अन्‍य शख्‍स ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा, 'वह (लखबीर) अपने परिवार के साथ रहता था और उसकी पत्‍नी अलग रहती थी. 'उसने कहा, 'लखबीर, 'अपवित्र' करने में शामिल नहीं हो सकता. '
           गांव के एक अन्‍य निवासी मासा सिंह ने कहा, विक्टिम (लखबीर) पर (पवित्र ग्रंथ को) 'अपवित्र' के आरोप गलत हैं. उन्‍होंने कहा, 'वह ऐसा नहीं कर सकता, वह इस तरह का व्‍यक्ति नहीं था.'
           लखबीर की बहन राज कौर ने एएनआई को बताया कि वह चार-पांच दिन पहले 50 रुपये लेकर घर से यह कहकर निकला था कि वह छबर में काम करने जा रहा है और एक हफ्ते में वापस आएगा. राज कौर ने कहा कि उनका बाई गुरुग्रंथ साहिब का अपमान नहीं कर सकता है. उसके हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए.
         गौरतलब है कि 35 वर्ष का लखबीर एक मजदूर था और उसके परिवार में एक बहन, पत्नी और तीन बेटियां हैं, जिनमें से सबसे बड़ी 12 साल की है और सबसे छोटी आठ साल की है. सिंघु बॉर्डर पर लखबीर सिंह को शुक्रवार सुबह पीट-पीटकर मार डाला गया और उसका बायां हाथ और दाहिना पैर काट दिया गया. हत्यारों ने शव को पुलिस के बैरिकेड्स से बांध दिया और उसे वहीं छोड़ दिया.  
            मामला सामने आने के बाद विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किसान संघों के एकछत्र निकाय संयुक्त किसान मोर्चा ने घटना की निंदा की थी और हत्या से पल्ला भी झाड़ लिया. घटना के कम से सामने आए वीडियो में दिखाया गया है कि निहंगों की वेशभूषा में लोगों का एक बड़ा समूह लखबीर सिंह के आसपास खड़ा है और उनसे सवाल पूछ रहा है. वीडियो में दिखाया गया है कि उसका बायां हाथ कट जाने के बाद समूह उसके ऊपर खड़ा है और वह खून से लथपथ है.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision