Google Analytics —— Meta Pixel
March 21, 2026
Hindi Hindi

जिले के विभिन्न स्कूलों में कई बिंदुओं का किया जा रहा है अवलोकन

  • devendra yadav birth day

मुंगेली / शौर्यपथ /कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर स्कूल खुलने के बाद स्कूलो में शिक्षा व्यवस्था हेतु कोरोना गाईड लाईन का पालन, मध्याहन भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अलग-अलग स्कूलों की मॉनिटरिग की जिम्मेदारी दी गई है।  इसी कड़ी में एपीसी श्री अशोक कश्यप (समावेशी शिक्षा) के द्वारा विभिन्न स्कूलो का निरीक्षण एवं अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होने शिक्षण व्यवस्था सहित वृक्षारोपण, मध्याहन भोजन, पुस्तक वितरण, सुलेख लेखन, शिक्षक उपस्थिति समेत कई बिन्दुओं पर जांच कर शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिये गये। इस अवसर पर शासकीय हायर सेकेंडरी जरहागांव के स्काउट छात्र और छात्राओं एवं प्राचार्य श्रीमती आर.के. डाहिरे और शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला लौदा में वृक्ष मित्र के तहत वहां के कार्यरत स्टॉफ एवं बच्चों द्वारा पौधारोपण किया गया। कश्यप ने रोपित पौधो के उचित रख रख-रखाव हेतु दिशा-निर्देश भी दिये।  

Rate this item
(0 votes)

Latest from शौर्यपथ

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)