October 02, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    शासकीय विद्यालयों की भूमि अतिक्रमण से होंगे मुक्त - कलेक्टर वसंत

    • doing of business

    किसी भी पटवारी के पास नहीं होगा दो से ज्यादा हल्का
    समय सीमा की बैठक सम्पन्न

    मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होने जिले में विकास और निर्माण कार्यो की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति, उपस्थिति आदि की समीक्षा करते हुए विद्यालय की भूमि पर किये गये अतिक्रमण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि राज्य शासन द्वारा विद्यालयो की आवश्यकता के अनुसार विद्यालयो को शासकीय भूमि आबंटित की गई है। जहाॅ विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाती है। इसे देखते हुए उन्होने शासकीय विद्यालयों की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देश दिये।
    इसी तरह उन्होने ग्राम पंचायतों में संचालित शासकीय कार्यालय परिसर में हुए अतिक्रमण के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर वसंत ने हल्का पटवारियों को आबंटित हल्का के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि किसी भी पटवारी के पास दो से ज्यादा हल्का नहीं होगा। ताकि पटवारी अपने कार्य को सुंगम और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कर सकें। इस संबंध में उन्होने संयुक्त कलेक्टर को आवश्यक निर्देश दिये।
    बैठक में कलेक्टर वसंत ने सुदूर वनांचल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होने कहा कि वर्षा ऋतु में विभिन्न प्रकार की मौसमी बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। इसकी रोकथाम के लिए सुदूर वनांचल क्षेत्रों के ग्रामों का डोर टू डोर सर्वे करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये। बैठक मंें उन्होने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत जिले में संचालित लोक सेवा केेंद्रो में प्राप्त, निराकृत और लंबित प्रकरणों के साथ-साथ वापस किये गये प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होने स्कूल परिसर से 100 मीटर की परिधि में पान गुटखा बेचने वालो के विरूद्ध की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त की और स्कूल परिसर से 100 मीटर की परिधि में पान गुटखा बेचने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने जिले में संचालित मेडिकल स्टोर्स की नियमित और आकस्मिक जाॅच को जारी रखने के भी निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर वसंत ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत प्राप्त आवेदन पत्रों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्होने आवेदन पत्रो के संग्रहण और पंजीयन के कार्य को त्रुटि रहित करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट निर्माण एवं बिक्री आदि कार्यो की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होने गोबर खरीदी के कार्य को निरंतर जारी रखने के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने जाति प्रमाण पत्र, कोटवारो की सेवा भूमि, बारदानो का एकत्रीकरण, जल जीवन मिशन के तहत एकल मिशन के तहत रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना, एकल ग्राम योजना आदि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये।
    बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनील सोनी, अपर कलेक्टर राजेश नशीने, संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल सहित मुंगेली और पथरिया अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision