
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
चोरी गये मशरूका 22 नग साडी, 31 नग शर्ट पीस एवं 01 नग जींस पैट कुल जुमला कीमती 19350/ रू. एवं चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एच एफ डीलक्स कीमती 20000/ रुपये कुल जुमला कीमती 39350/ रुपये को पुलिस ने किया जप्त।
अपचारी बालक के द्वारा चोरी के वारदात को दिया गया अंजाम।
अपचारी बालक के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर माननीय बाल न्यायालय के समक्ष पेश कर भेजा गया जेल।
कबीरधाम / शौर्यपथ / कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को चोरी, नकबजनी, अवैध शराब बिक्री, अवैध गांजा परिवहन, जुआ, सट्टा जैसे अपराधों को अंजाम देने वाले आरोपियों पर त्वरित एवं सख्त वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल अजीत ओगरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिंघनपुरी जंगल निरीक्षक आनंद शुक्ला के द्वारा लगातार अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने वनांचल क्षेत्र वासियों के बीच जाकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने त्वरित कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना सिंघनपुरी क्षेत्र के प्रार्थी संतराम यादव पिता कलीराम यादव उम्र 30 वर्ष साकिन मोतिमपुर थाना सिंघनपुरी जंगल द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक- 16 जनवरी के रात्रि 08.00 बजे अपने कपडा दुकान को बंद कर अपने घर आ गया था, तथा दूसरे दिन सुबह 08:00 बजे दुकान को खोलकर देखा तो दुकान के सभी कपडे तितर बितर बिखरे पड़े थे, व रेक में रखे कुछ कपडे वहां नहीं थे जिसे कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है . चोरी की रिपोर्ट पर थाना सिंघनपुरी जंगल में अपराध क्रमांक 04 / 2022 धारा- 457, 380 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया . कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघनपुरी जंगल निरीक्षक आनंद शुक्ला के द्वारा थाने में टीम गठित कर उक्त चोरी गये मशरूका एवं आरोपी के पता तलाश हेतु पुलिस टीम क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर रवाना किया गया। दौरान विवेचना के अपचारी बालक के द्वारा चोरी के वारदात को अंजाम देने की सूचना प्राप्त होने पर विधिवत अपचारी बालक से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया गया। जिसके विरुद्ध धारा- 27 साक्ष्य अधिनियम के तहत कथन लिया गया जो अपने कथन में बताया कि दिनांक- 16/01/2022 के रात्रि करीबन 12.00 बजे मैं ग्राम मोतिमपुर मुख्य मार्ग पर स्थित यादव वस्त्रालय के पिछे यादव हॉटल के बांस एवं बल्ली के सहारे ऊपर चढ़कर यादव वस्त्रालय के रोशनदान में लगे ईंट को हटाकर रोशनदान से दुकान के अंदर घुसकर दुकान में रखे कपड़े को चोरी कर अपने मो.सा. में रखकर अपने घर में ले जाकर छुपा दिया . अपचारी बालक के घर से चोरी का सामन एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एच.एफ. डीलक्सको पुलिस टीम के द्वारा अपचारी बालक के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर माननीय बाल न्यायालय जिला कबीरधाम के समक्ष पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना सिंघनपुरी जंगल प्रभारी निरीक्षक श्री आनंद शुक्ला के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से प्रधान आरक्षक शैलेंद्र चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक अभिनव तिवारी, आरक्षक संदीप पांडे, पुरुषोत्तम ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
