
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में आज शाम तक 18 लाख 18 हजार 771 किसानों से 74 लाख 54 हजार 120 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। अब तक राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 70.99 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 13,906 करोड़ 70 लाख रूपए जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। डीओ और टीओ के माध्यम से 39.34 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 35 लाख 44 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 30 लाख 20 हजार मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 14 लाख 63 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 9 लाख 14 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है।
जांजगीर-चांपा जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 19 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। वहां 6 लाख 55 हजार 870 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं राजनांदगांव जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। वहां 6 लाख 48 हजार 441 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे स्थान पर है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 5 लाख 21 हजार 012 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर बस्तर जिले में 1,22,654 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 50,133 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 12,787 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 2,26,726 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 1,13,630 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 17,253 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 35,281 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 3,93,599 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 53,905 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 1,24,553 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 3,09,122 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 4,14,269 मीटरिक टन, बालोद जिले में 4,07,612 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई। इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 4,94,059 मीटरिक टन,
दुर्ग जिले में 3,24,029 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 3,38,615 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 3,08,368 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 2,51,384 मीटरिक टन, महासमुंद जिले में 5,17,334 रायपुर जिले में 3,74,985 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 1,47,776 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 1,14,302 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 1,01,298 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 1,75,939 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 1,99,182 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
